Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के महादेव बाग कॉलोनी में गुरुवार की शाम पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग मानगो थाना पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ अलग-अलग मामला दर्ज कराया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी. पहले पक्ष की ओर से महादेव बाग कॉलोनी निवासी मनीष कुमार शर्मा ने एफआईआर दर्ज कराई है. मनीष ने आरोप लगाया है कि गुरुवार की शाम लगभग 7:30 बजे एमएस सहाय, शशि कुमार सहाय…
तीसरी सोमवारी के जलाभिषेक यात्रा को ऐतिहासिक बनाने को लेकर सूर्य मंदिर समिति की सभी तैयारी हुई पूरी भक्तिमय संगीत, आकर्षक झांकी के साथ पुष्पवर्षा एवं गंगाजल से जलाभिषेक रहेंगे आकर्षण का केंद्र, दो एम्बुलेंस के साथ तैनात रहेगी मेडिकल की टीम फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में सूर्य मंदिर समिति सिदगोड़ा द्वारा तृतीय सोमवारी को होने वाले सामुहिक जलाभिषेक यात्रा को लेकर जहां स्थानीय श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह है, तो वहीं मंदिर समिति ने इसे ऐतिहासिक बनाने की जबरदस्त तैयारी की है. आगामी 28 जुलाई को जलाभिषेक यात्रा में कमेटी ने 21 हजार महिला एवं पुरूष श्रद्धालुओं के शामिल…
आरटीआई कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल सरयू राय से मिला, विस में सवाल उठाने का आश्वासन तत्कालीन परसुडीह थाना प्रभारी फैज अहमद और डिप्टी एसपी (लॉ एंड ऑर्डर) तौकीर आलम की निष्क्रियता की जांच कराने की भी मांग फतेह लाइव, रिपोर्टर. पूर्वी सिंहभूम जिले के आरटीआई कार्यकर्ताओं को उनके सवालों का जवाब तो नहीं मिल रहा, हां उन्हें धमकाया जरूर जा रहा है, जो भी आरटीआई कार्यकर्ता सवाल पूछता है, उन्हें फोन पर धमकी दी जाती है. किसी को हाथ जलाने की धमकी दी जाती है तो किसी को दुष्परिणाम भुगतने की धमकी दी जा रही है. आरटीआई कार्यकर्ता संघ (केंद्रीय समिति)…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. बोकारो तेनुघाट डी ए वी स्पोर्ट्स क्लस्टर लेवल प्रतियोगिता का आयोजन 25 एवं 26 जुलाई को विविध डी ए वी पब्लिक स्कूलों में आयोजित किया गया है. इस खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए डी ए वी पब्लिक स्कूल तेनुघाट से 118 प्रतिभागियों के दल को खेल-शिक्षक सूरज कुमार एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं के निर्देशन में प्राचार्या स्तुति सिन्हा ने शुभकामना देते हुए रवाना किया गया. इसमें डीएवी आरा कुजू में कबड्डी के लिए 12 प्रतिभागी, डीएवी बी आर एल में बैडमिंटन में 4, डी ए वी चैनपुर में चेस के लिए 5, डी ए वी ललपनियाँ…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. नई दिल्ली स्थित आवास पर केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एचडी. कुमारस्वामी से भारतीय मजदूर संघ (BMS), झारखंड प्रदेश के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. बैठक में हेवी इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचईसी), रांची से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की गई. इस प्रतिनिधिमंडल में बीएमएस झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष बलिराम यादव, प्रदेश महामंत्री राजीव रंजन सिंह, संगठन मंत्री बृजेश कुमार, प्रदेश मंत्री संतोष कुमार, आनंद साहू, तथा एचईसी मजदूर संघ के महामंत्री सह प्रदेश मंत्री रमाशंकर प्रसाद शामिल थे. बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को एचईसी से संबंधित समस्याओं का विस्तृत ज्ञापन सौंपा. इसके आधार पर मंत्री…
मनुष्य और प्रकृति के बीच गहरे संबंध का प्रतीक है हरेली : दिनेश कुमार हरेली का मतलब प्राकृतिक के चारों तरफ हरियाली से है : वंदना जांघेल फतेह लाइव, रिपोर्टर. छत्तीसगढ़ के लोगो के द्वारा हरेली तिहार को अपना पहला त्योहार के रूप में मनाया जाता है. समाज के लोगो के द्वारा श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी में हरेली उत्सव मनाया गया. कार्यक्रम के शुरुआत में कृषक औजारों और माता शीतला का पूजन किया गया और दीप प्रज्वलित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंदिर के अध्यक्ष दिनेश कुमार, मुख्य अतिथि के रूप में वंदना जांघेल (मिसेज ग्लोबल…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर समिति, इस्ट प्लांट बस्ती में श्रावणी अमवस्या के अवसर पर गुरुवार को संध्या में भव्य श्रृंगार एवं विधि विधान से मां काली की पूजा की गई. इस अवसर पर सैंकड़ों की संख्या में महिलाएं एवं पुरुष शामिल हुए. इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच भोग प्रसाद का वितरण किया गया. मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष गलविंदर सिंह ग्वाले ने कहा हिंदू धर्म में श्रावण माह बहुत महत्व होता है. आज श्रावणी माह के अमवस्या के अवसर पर मां काली की विशेष श्रृंगार एवं पूजा का आयोजन किया गया. उन्होंने बताया कि प्रत्येक…
गतिविधियों को गति देने के लिए मंत्री ने सीजीपीसी को रांची आमंत्रित किया : भगवान सिंह फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड सरकार के पर्यटन, खेल-कूद, कला-संस्कृति और युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार से गुरुवार को जमशेदपुर के जेआरडी टाटा स्टेडियम में डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह के दौरान सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने मुलाकात की. इस दौरान सरदार भगवान सिंह ने मंत्री को सीजीपीसी द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक विकास के क्षेत्र में संचालित महत्वाकांक्षी परियोजनाओं से अवगत कराया. मंत्री ने इन कार्यों की सराहना करते हुए सीजीपीसी को इन योजनाओं…
Giridih : उपायुक्त ने उर्दू मध्य विद्यालय मिर्ज़ागालिब और प्लस टू उच्च विद्यालय का औचक निरीक्षण किया
फतेह लाइव, रिपोर्टर. गिरिडीह जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने गुरुवार को उर्दू मध्य विद्यालय मिर्ज़ागालिब और प्लस टू उच्च विद्यालय का औचक निरीक्षण किया. इस मौके पर उपायुक्त ने स्कूलों में शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति, शैक्षणिक व्यवस्था, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, स्वच्छता और सुरक्षा, नामांकन, पोषाहार, साफ-सफाई और आधारभूत संरचनाओं की स्थिति की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने शिक्षकों को शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करें. विद्यालय में शैक्षणिक माहौल बनाये रखें. वहीं मौके पर उपायुक्त ने छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पूर्वी रेलवे के प्रमुख वाणिज्य प्रबंधक (पीसीसीएम) उदय शंकर झा गुरुवार को गिरिडीह रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे. निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन पर यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं की बारीकी से जांच की और संबंधित अधिकारियों से आवश्यक फीडबैक लिया. उन्होंने प्लेटफॉर्म की स्थिति, प्रतीक्षालय, पेयजल, शौचालय समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं का अवलोकन किया. निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए पीसीसीएम झा ने बताया कि गिरिडीह एक महत्वपूर्ण स्टेशन है, लेकिन ट्रेनों के सीमित परिचालन के कारण यहां यात्रियों की संख्या अपेक्षा से काफी कम है. उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि…
