WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih Station : यात्री सुविधाओं से नहीं होगा कोई समझौता, , ट्रेनों की संख्या बढ़ाएंगे, सीसीएम ने निरीक्षण में कही यह बात

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

पूर्वी रेलवे के प्रमुख वाणिज्य प्रबंधक (पीसीसीएम) उदय शंकर झा गुरुवार को गिरिडीह रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे. निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन पर यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं की बारीकी से जांच की और संबंधित अधिकारियों से आवश्यक फीडबैक लिया. उन्होंने प्लेटफॉर्म की स्थिति, प्रतीक्षालय, पेयजल, शौचालय समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं का अवलोकन किया.

निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए पीसीसीएम झा ने बताया कि गिरिडीह एक महत्वपूर्ण स्टेशन है, लेकिन ट्रेनों के सीमित परिचालन के कारण यहां यात्रियों की संख्या अपेक्षा से काफी कम है. उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि कम यात्री भार के चलते स्टेशन पर दी जा रही सुविधाओं के रख-रखाव में अनियमितता देखी जा रही है, जिसे गंभीरता से लिया गया है.

Gambhir Car Associate Motion Ads

उन्होंने कहा कि ट्रेनों की संख्या में वृद्धि की आवश्यकता महसूस की जा रही है. इस संबंध में उन्होंने एक रिपोर्ट तैयार कर रेलवे डिवीजन को सौंपने की बात कही है. उन्होंने आश्वासन दिया कि यात्रियों की आवश्यकता और सुविधा के अनुसार ट्रेनों के परिचालन को बढ़ाने का प्रस्ताव रखा जाएगा. पीसीसीएम ने यह भी कहा कि रेलवे विभाग का उद्देश्य है कि यात्रियों को बेहतर से बेहतर सेवा मिले, इसलिए गिरिडीह स्टेशन को और अधिक सक्रिय एवं सुविधा युक्त बनाने की दिशा में प्रयास तेज किए जाएंगे. इसके लिए न सिर्फ ट्रेनों की संख्या बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है, बल्कि मौजूदा सुविधाओं के उचित रखरखाव और विस्तार पर भी बल दिया जाएगा

इस दौरान स्थानीय रेल अधिकारियों के अलावा वाणिज्य विभाग के कई पदाधिकारी भी उपस्थित थे. निरीक्षण के दौरान यात्रियों की समस्याएं भी सुनी गईं और कई जरूरी सुझावों पर अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए.

ट्रेनें बढ़ने की उम्मीद से यात्रियों में जगी उम्मीद की किरण

गिरिडीह स्टेशन से सीमित ट्रेनें चलने के कारण लंबे समय से यात्री असुविधा का सामना कर रहे थे. ऐसे में पीसीसीएम द्वारा ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की बात कहे जाने के बाद स्थानीय लोगों और यात्रियों में नई उम्मीद जगी है. लोगों का कहना है कि यदि यहां से प्रमुख मार्गों के लिए नियमित ट्रेनों की व्यवस्था हो, तो न केवल यात्रियों की संख्या बढ़ेगी, बल्कि गिरिडीह का आर्थिक और सामाजिक विकास भी तेज होगा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर