WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : तृतीय सोमवारी को सुल्तानगंज के उत्तरवाहिनी गंगा के पवित्र गंगाजल से हजारों शिवभक्त करेंगे बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक

SHARE:

सूर्य मंदिर समिति ने गंगाजल के लिए टैंकर को किया रवाना, विधायक पूर्णिमा साहू भी रही मौजूद

27 जुलाई को गंगाजल लेकर जमशेदपुर आएगा टैंकर, 28 को बारीडीह हरि मंदिर मैदान से निकलेगी भव्य जलाभिषेक यात्रा

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में सूर्य मंदिर समिति सिदगोड़ा के तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष श्रावण माह के तृतीय सोमवारी को आयोजित होने वाले भव्य जलाभिषेक यात्रा में पवित्र गंगाजल से बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक होगा. गुरुवार को सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर से विशेष टैंकर को वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधिवत पूजन पश्चात सुल्तानगंज के लिए रवाना किया गया. इस दौरान जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा साहू मुख्य रूप से मौजूद रहीं. यह टैंकर सुल्तानगंज के नमामि गंगे घाट से शिवभक्तों के लिए उत्तरवाहिनी गंगा के पवित्र गंगाजल को लेकर 27 जुलाई को जमशेदपुर पहुंचेगा. वहीं, 28 जुलाई को तृतीय सोमवारी पर बारीडीह हरि मंदिर मैदान से इसी गंगाजल से हजारों शिवभक्त सूर्यधाम के शिवालय में बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे.

इस अवसर पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि गंगाजल हमारे सनातन संस्कृति में पवित्रता, आस्था और ऊर्जा का प्रतीक है. सूर्य मंदिर समिति जिस पवित्रता, भक्ति और सेवा भाव से यह आयोजन कर रही है, वह कई मायनों में सराहनीय है. जलाभिषेक यात्रा पूरे सनातन समाज को जोड़ने और सामाजिक समरसता का अवसर बनेगा. उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से जलाभिषेक यात्रा में सम्मिलित होने का आग्रह किया है.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

वहीं, सूर्य मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सामूहिक जलाभिषेक यात्रा में हजारों शिवभक्त शामिल होकर बाबा भोलेनाथ को जलार्पण करेंगे. उन्होंने बताया कि जलाभिषेक यात्रा की सफलता और भव्यता को लेकर सूर्य मंदिर समिति की बड़े स्तर पर तैयारी चल रही है. इस वर्ष की जलाभिषेक यात्रा ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न होगी.

जलाभिषेक यात्रा के प्रचार वाहन को किया गया रवाना

श्रावण मास की तृतीय सोमवारी (28 जुलाई) को आयोजित होने वाली सामूहिक जलाभिषेक यात्रा को सफल बनाने हेतु सूर्य मंदिर समिति ने सुसज्जित प्रचार वाहन को विधिवत रूप से रवाना किया. यह वाहन शहर के विभिन्न क्षेत्रों, खासकर बस्तियों में जाकर लोगों को आयोजन में शामिल होने हेतु आमंत्रित करेंगे. प्रचार वाहन पर बैनर, साउंड सिस्टम और भक्ति गीतों के माध्यम से जलाभिषेक यात्रा की तिथि, समय और स्थल की जानकारी दी जा रही है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसमें सहभागी बनकर पुण्य लाभ अर्जित कर सकें.

इस अवसर पर सूर्य मंदिर समिति के महासचिव अखिलेश चौधरी, सुशांत पांडा, अमरजीत सिंह राजा, शैलेश गुप्ता, शशिकांत सिंह, बंटी अग्रवाल, बोलटू सरकार, कंचन दत्ता, प्रमोद मिश्रा, मिथिलेश सिंह यादव, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, खेमलाल चौधरी, राकेश सिंह, विकास शर्मा, तजिंदर सिंह जॉनी, गोबु घोष, सतीश सिंह, राजा सिंह, रानी ठाकुर, रमेश तिवारी, पीयूष, माही व अन्य मौजूद रहे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर