Giridih : उपायुक्त  ने उर्दू मध्य विद्यालय मिर्ज़ागालिब और प्लस टू उच्च विद्यालय का औचक निरीक्षण किया

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

गिरिडीह जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने गुरुवार को उर्दू मध्य विद्यालय मिर्ज़ागालिब और प्लस टू उच्च विद्यालय का औचक निरीक्षण किया. इस मौके पर उपायुक्त ने स्कूलों में शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति, शैक्षणिक व्यवस्था, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, स्वच्छता और सुरक्षा, नामांकन, पोषाहार, साफ-सफाई और आधारभूत संरचनाओं की स्थिति की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने शिक्षकों को शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

इस दौरान उन्होंने कहा कि बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करें. विद्यालय में शैक्षणिक माहौल बनाये रखें. वहीं मौके पर उपायुक्त ने छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी शैक्षणिक समझ की भी जानकारी ली. उपायुक्त ने विद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों से भी बातचीत कर विद्यालय में छात्राओं की संख्या, पानी, बिजली, सीसीटीवी कैमरे, छात्रावास, शिक्षकों की संख्या आदि की जानकारी ली. इसके साथ ही उपायुक्त ने विद्यालय के भोजन, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, स्वच्छता और सुरक्षा का भी निरीक्षण कियातथा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने समेत अन्य बिंदुओं पर निर्देश दिये.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने छात्राओं से बात की और उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली. उनके पढ़ने की गुणवत्ता की जांच की. विद्यालय के कार्यालय मे उपस्थिति पंजी सामग्री पंजी, शिक्षक डीटीपी इत्यादि की जांच की. साथ ही उन्होंने विद्यालय में पेयजल व्यवस्था, शौचालय, कक्षा, स्मार्ट क्लास, साइंस लैब, पुस्तकालय और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया.

इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने का सार्थक प्रयास करे. छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी पठन-पाठन की जानकारी प्राप्त की. इस दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी व अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर