Author: फतेह लाइव • एडिटर

 फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर से सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष (ट्रेड एंड कॉमर्स) श्री अनिल मोदी ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल एवं डीजल पर विशेष एक्साइज ड्यूटी में की गई कटौती का स्वागत करते हुए इसे आमजन एवं व्यापार जगत के हित में एक महत्वपूर्ण एवं दूरदर्शी निर्णय बताया है। श्री मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी को ₹13 से घटाकर ₹3 प्रति लीटर एवं डीजल पर ₹10 से घटाकर शून्य किए जाने से उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। इससे न केवल ईंधन की कीमतों में कमी आएगी, बल्कि परिवहन लागत घटने…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर के मानगो एन एच 33 स्थित आशियाना अनंतारा सोसाइटी में रामनवमी के दिन सोसाइटी के लोगों ने सामूहिक रूप से पूजा अर्चना कर महावीर बजरंगबली का झंडा लगाकर सोसाइटी और क्षेत्र की रक्षा हेतु वीर बजरंगबली की पूजा अर्चना की। सोसायटी के विकास सिंह ने बताया की सोसाइटी में 394 फ्लैट है सभी फ्लैट धारकों ने सामूहिक रूप से संकल्प लेकर सोसाइटी की रक्षा हेतु महावीर जी का ध्वज प्रांगण में लगाकर हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकास सिंह, रवीन्द्र पठानिया, धनेश तिवारी, सूरज सिंह,सुरेश रजक, आरके जायसवाल, अवधेश अशेष,…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर में रामनवमी के अवसर पर कैरेज कालोनी स्थित हनुमान मंदिर अखाड़ा कमिटी की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी मौजूद रहे. कमिटी की ओर से उन्हें अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. इस दौरान उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि रामनवमी का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत के उपलक्ष्य में मनाया जाता है. यह पर्व हमें भगवान राम की तरह अपने कर्तव्य व मर्यादा का पालन करने का संदेश देता है. मौके पर…

Read More

ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ, ਰਿਪੋਰਟਰ.  ਜਮਸ਼ੇਦਪੁਰ ਦੇ ਕਦਮਾਂ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਨਵੇਂ ਬਣੇ ਮੁੱਖ ਸੇਵਾਦਾਰ ਮਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸ਼ੁਕਰਵਾਰ ਨੂੰ ਸਾਕਚੀ ਵਿੱਖੇ ਸੈਂਟਰ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਦਫ਼ਤਰ ਪਹੁੰਚੇ. ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਸਾਬਕਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ੍ਰੀ ਬਲਦੇਵ ਸਿੰਘ, ਟਰਸਟੀ ਤਾਜਵੀਰ ਸਿੰਘ ਕਲਸੀ ਅਤੇ ਸਾਰੀ ਟੀਮ ਹਾਜ਼ਰ ਰਹੀ। ਸੈਂਟਰ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਸਭ ਦਾ ਦਿਲੋਂ ਸਨਮਾਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਨਵੀਂ ਜਿੰਮੇਵਾਰੀ ਲਈ ਮਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਜੀ ਨੂੰ ਹਾਰਦਿਕ ਵਧਾਈਆਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਗਈਆਂ. ਸੀਜੀਪੀਸੀ ਦੇ ਮੁੱਖੀ ਭਗਵਾਨ ਸਿੰਘ ਨੇ ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਕਿਹਾ ਕੀ ਖੁਸ਼ੀ ਦੀ ਗੱਲ ਹੈ ਕਿ ਸਾਰੀ ਸੰਗਤ ਵੱਲੋਂ ਸਰਬ ਸਹਿਮਤੀ ਨਾਲ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦੀ ਚੋਣ ਕੀਤੀ ਗਈ, ਜੋ ਕਿ ਏਕਤਾ ਅਤੇ ਭਰੋਸੇ ਦੀ ਮਿਸਾਲ…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर में बृहस्पतिवार, चैती नवरात्रि के महाअष्टमी के शुभ अवसर पर उदय सिंह अखाड़ा श्री श्री शिव हनुमान मंदिर, नीतिबाग कॉलोनी, स्लैग रोड, भुईयांडीह द्वारा भजन संध्या एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बॉबी सिंह म्यूजिकल इवेंट टीम के द्वारा भजन प्रस्तुति की गई और भक्तों को माता की भक्ति में लीन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा, पत्रकार संजीव भारद्वाज, वरिष्ठ अधिवक्ता रविन्द्र नाथ चौबे, जमशेदपुर रामनवमी अखाड़ा समिति के अध्यक्ष अरुण सिंह, महासचिव दिलजोय बोस, चंदन दास, चंदन भगत, समाजसेवी प्रमोद तिवारी, विनय…

Read More

विधायक संजीव सरदार ने पूजा में शामिल होकर क्षेत्र की सुख-शांति की कामना की फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर से सटे पोटका प्रखंड के हाड़तोपा पंचायत अंतर्गत मुर्गाघुटू स्थित श्री श्री सार्वजनिक बासंती पूजा पल्ली समिति द्वारा बासंती पूजा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जा रहा है। गुरुवार को अष्टमी पूजा विधि-विधान के साथ संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर पूजा-अर्चना में शामिल हुए। विधायक ने किया पूजा में सहभाग, मां से की मंगल कामना इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पोटका विधायक संजीव सरदार उपस्थित हुए। उन्होंने पूजा पंडाल में माथा टेककर…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) के मुख्यालय गार्डन रीच, कोलकाता से जारी एक महत्वपूर्ण कार्यालय आदेश (संख्या 74/2026, दिनांक 25 मार्च 2026) के तहत रेलवे प्रशासन में अहम फेरबदल किया गया है। इस आदेश के अनुसार, महाप्रबंधक की स्वीकृति से कई अधिकारियों के पदस्थापन और तबादले किए गए हैं। जारी आदेश के मुताबिक, महाप्रबंधक (GM/SER) के सचिव के रूप में कार्यरत श्री मनीष कुमार पाठक को चक्रधरपुर मंडल (CKP) में स्थानांतरित कर दिया गया है। उन्हें अब वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (Sr. DOM/Co-ord/CKP) के पद पर नियुक्त किया गया है। यह पद चक्रधरपुर मंडल में परिचालन व्यवस्था के…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  दक्षिण पूर्व रेलवे ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल करते हुए रांची की सीनियर डिवीजनल कमर्शियल मैनेजर (Sr. DCM/RNC) सुश्री शुचि सिंह का तबादला कर दिया है। यह निर्णय ऐसे समय लिया गया है जब वे केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की जांच का सामना कर रही थीं। इस घटनाक्रम को लेकर रेलवे महकमे में चर्चा तेज हो गई है। जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, सुश्री शुचि सिंह को उनके वर्तमान पद Sr. DCM/RNC से हटाकर पीओ/आरसीटी/रांची (PO/RCT/RNC) के पद पर पदस्थापित किया गया है। वहीं, इसी आदेश के तहत श्रेया सिंह को PO/RCT/RNC से हटाकर Sr. DCM/RNC की…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर से सटे पटमदा बोड़ाम थाना क्षेत्र स्थित डिमना लेक में गुरुवार को नहाने के दौरान एक अज्ञात युवक के डूबने की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों की भारी भीड़ लेक के पास जुट गई, जिससे पटमदा रोड पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलने पर बोड़ाम पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। युवक की तलाश के लिए गोताखोरों को बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद शाम करीब साढ़े 6 बजे युवक का शव पानी से…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर में रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। गुरुवार को एसटीएफ के डीआईजी इंद्रजीत महथा शहर पहुंचे और विभिन्न रामनवमी अखाड़ा जुलूस मार्गों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इलाकों का जायजा लिया और अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए। डीआईजी ने स्पष्ट किया कि रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों को सतर्क रहने, अफवाहों पर नजर रखने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया। शहर में…

Read More