Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड के पाकुड़ मंडल कारा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला विचाराधीन कैदी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद जेल प्रशासन और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान नगर थाना क्षेत्र के कोलाजोड़ा निवासी संझली हेंब्रम के रूप में हुई है। वह अपने पति झंडू हांसदा की हत्या के आरोप में गिरफ्तार थी और 17 फरवरी 2026 को दर्ज कांड संख्या 25/26 में न्यायिक हिरासत में मंडल कारा में बंद थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, संझली हेंब्रम ने मंडल कारा के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि नवरात्र के महत्व को समझने के लिए ही उन्होंने फलाहार का कार्य़क्रम आयोजित किया। नवरात्र के सभी दिन बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। यह महज एक संयोग है कि महाअष्टमी के दिन फलाहार का आयोजन हो रहा है। यह दरअसल सनातनी संस्कृति में नवरात्र के महत्व को दिखाने के लिए किया गया है ताकि लोग समझ सकें कि हमारी सनातन संस्कृति में नवरात्र का कितना महत्व है। वह केबुल टाउन स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में मीडिया से मुखातिब थे। गौरतलब है कि हर नवरात्र में सरयू राय…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड के रांची समाहरणालय भवन को बम से एक बार फिर उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। यह धमकी रांची डीसी के आधिकारिक ई-मेल पर भेजी गई, जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था तुरंत कड़ी कर दी गई। इसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया. डॉग स्क्वाड को लेकर समाहरणालय में जांच पड़ताल शुरू की गई। मालूम हो कि इससे पूर्व लगातार ई-मेल से रांची, जमशेदपुर समेत विभिन्न सिविल कोर्ट व अन्य प्रतिष्ठानों को उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में लोयोला स्कूल प्रबंधन ने ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित कर विद्यार्थियों के नैतिक शैक्षणिक उत्थान के मद्देनजर अभिभावक और शिक्षकों के बीच भागीदारी एवं सामंजस्य बनाने पर बल दिया गया। कक्षा 6 से लेकर कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावक को संबोधित करते हुए। प्रिंसिपल फादर विनोद फर्नांडीज एसजे ने बताया कि संत इग्नेशियन परंपरा में निहित लोयोला स्कूल न केवल अकादमिक उत्कृष्टता पर बल्कि चरित्र निर्माण और दूसरों की सेवा पर भी जोर देता है। विद्यार्थियों को आलोचनात्मक सोच, करुणा और ईमानदारी से नेतृत्व करने के लिए सशक्त बनाने के विद्यालय के दृष्टिकोण पर…
ईस्ट जोन की संगत को एकजुट करके गुरु नानक जी के ऐतिहासिक चरण स्पर्श स्थल का करेंगे विकास – सग्गू कुलविंदर चेयरमैन, मंजीत महासचिव एवं नरेंद्रपाल बने कोषाध्यक्ष फतेह लाइव, रिपोर्टर. पश्चिम बंगाल के श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा खड़गपुर एवं गुरुद्वारा नानकसर चंद्रकोना साहेब के नए प्रधान इंद्रजीत सिंह सग्गू निर्वाचित हुए हैं. गत 23 मार्च को खड़गपुर में हुए चुनाव में सग्गू को 17 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वन्दवी गुरदीप सिंह सेखों को तीन मत ही प्राप्त हुए. गुरुद्वारा के मेंबरों ने बैलेट पेपर से चुनाव किया था. उसी दिन निर्वाचित प्रधान इंद्रजीत सिंह सग्गू ने कमेटी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड के चतरा जिले के कुंदा प्रखंड के कई गांव आज भी मोबाइल नेटवर्क से वंचित हैं. लोग पेड़ और पहाड़ पर चढ़कर बात करते हैं. डिजिटल इंडिया अभियान के बावजूद यहां इंटरनेट और कनेक्टिविटी बड़ी समस्या बनी हुई है, जिससे शिक्षा और सरकारी सेवाएं प्रभावित हो रही हैं झारखंड के चतरा जिले के कुंदा प्रखंड में इसकी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां करती है. यहां के 78 गांवों में से करीब 30 गांव आज भी मोबाइल नेटवर्क से कोसों दूर हैं. इंटरनेट और मोबाइल कनेक्टिविटी जैसी बुनियादी सुविधाएं यहां के लोगों के लिए अब भी…
विपक्षियों द्वारा भ्रामक जानकारी देकर जनता को गुमराह करने का काम किया: केएम सिंह फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर की गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची के प्रधान सरदार निशान सिंह ने कहा कि सत्य की और साकची गुरुद्वारा साहिब के सविंधान को मानने वालो की जीत हुई है और वे साकची गुरुद्वारा के मुख्य सेवादार के रूप में बरकरार रहेंगे। बुधवार को साकची के प्रधान सरदार निशान सिंह और जमशेदपुर कोर्ट के वरीय अधिवक्ता केएम सिंह ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर मामले को साफ़ किया बताया की विपक्षियों द्वारा भ्रामक जानकारी देकर केवल जनता को गुमराह किया गया है जबकि यह सत्य…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड हाई कोर्ट के एक फैसले ने साकची गुरुद्वारा कमेटी के चुनाव प्रकरण को अब और उलझा दिया है। इस आदेश को साकची और सेंट्रल कमेटी दोनों ही अपने पक्ष में बता रहे हैं। यहां आलम यह है कि ना तो कोई हारा है ना कोई जीता है। झारखंड हाई कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति आनंद सेन ने अपने आदेश में लिखा है कि दोनों पक्ष अर्थात याचिकाकर्ता साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार निशान सिंह और प्रतिवादी सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह के अनुसार चुनाव हो चुके हैं। ऐसे में इस याचिका…
सीजीपीसी पारदर्शिता, ईमानदारी और संगत की सेवा के सिद्धांतों पर कार्य करती रही है और आगे भी करती रहेगी : भगवान सिंह फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर से सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह ने एक बयान जारी कर संगत को सूचित किया है कि माननीय हाई कोर्ट, झारखंड द्वारा साकची गुरुद्वारा चुनाव से संबंधित दायर रिट याचिका को सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी द्वारा हाईकोर्ट में 8 जुलाई 2025 दिए गए एफिडेविट में दिए गए एनक्चर (बी ) के अनुसार यह कहते हुए समाप्त (Disposed of) कर दिया है कि मामला पहले ही समाप्त हो चुका है तथा चुनाव प्रक्रिया…
सिटी एसपी और ट्रैफिक डीएसपी की मौजूदगी में की गई यह सख्त कार्रवाई फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर जिले में ध्वनि प्रदूषण और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के खिलाफ यातायात पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जब्त किए गए मॉडिफाइड बाइक साइलेंसरों को नष्ट कर दिया। साकची थाना परिसर के बाहर सार्वजनिक रूप से 151 बाइक साइलेंसरों पर रोड रोलर चलाया गया, ताकि लोगों को सख्त संदेश दिया जा सके। इस दौरान सिटी एसपी कुमार शिवाशीष और डीएसपी यातायात नीरज पाठक मौके पर मौजूद रहे। सिटी एसपी ने बताया कि हाल के दिनों में विशेष अभियान चलाकर उन बाइक…
