Author: फतेह लाइव • एडिटर
श्री दरबार साहेब में हुए सिख शहीदों के नरसंहार और कविशर जसबीर सिंह की याद में हुई विशेष अरदास फतेह लाइव, रिपोर्टर. बर्मामाइंस गुरुद्वारा में सिख स्त्री सत्संग सभा द्वारा किये जा रहे 31 दिवासीय सुखमणि साहेब के पाठ का शनिवार को समापन हो गया. शहीदों के सरताज श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस को समर्पित यह पाठ किये जा रहे थे. शनिवार को 31वें दिन पाठ के साथ गुरबाणी कीर्तन गायन किया गया. इसके बाद ग्रंथी बाबा इकबाल सिंह ने अरदास की और संगत के बीच गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया. इस दौरान 1984 में…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से आज बूटी रोड, मोरहाबादी, रांची स्थित आवास में सिंहभूम लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद जोबा मांझी ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सिंहभूम लोकसभा सीट से मिली शानदार जीत पर श्रीमती जोबा मांझी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। जोबा मांझी ने भी मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। मौके पर मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री दीपक बिरुवा एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य मौजूद रहे।
Jamshedpur : विख्यात कविशर जसबीर का जाना रंगरेटा महासभा के लिए कभी ना पूरी होने वाली कमी : मंजीत गिल
फतेह लाइव, रिपोर्टर. रंगरेटा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मंजीत सिंह गिल ने विख्यात कविशर जत्था जसबीर सिंह मत्तेवाल के असमय निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है. गिल ने कहा है कि कविशर मत्तेवाल ने परिवार को सदिवी बिछोड़ा तो दिया है, लेकिन उसके साथ साथ समाज और खासकर रंगरेटा समाज को भी कभी ना पूरी होने वाली कमी है. एग्रीको ट्रांसपोर्ट मैदान में हर साल होने वाले रंगरेटा महासभा के महान समागम में उनकी भागीदारी रहती थी. उन्होंने 2024 के समागम में मुझे फोन कर यह कहा था कि इस बार वह अपने साथ पंजाब के विश्व प्रसिद्ध विद्वानों…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. करनडीह क्षेत्र के गाईताडीह निवासी रवि मुर्मू ने तीन बार एसडीपी डोनेशन के साथ साथ अपने जीवन में कुल 25वीं बार रक्तदान किया। इनका ब्लड ग्रुप O+ हैं। रक्तदान के बाद जमशेदपुर ब्लड सेंटर के जीएम संजय चौधरी ने उन्हें सुंदर सा मोमेंटो देकर सम्मानित किया और उन्हें बधाई दी। रवि मुर्मू सामाजिक संस्था नई जिंदगी परिवार, जमशेदपुर के सक्रिय सदस्य हैं और नियमित रूप से समय समय पर रक्तदान करते रहते हैं। रवि मुर्मू नई जिंदगी परिवार के दसवें सदस्य हैं, जिन्होंने यह उपलब्धि अपने नाम किया हैं। इससे पहले राजेश मार्डी, मनमोहन हांसदा, रामेश्वर हांसदा,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. भीषण गर्मी को देखते हुए UBHRCC (यूनाइटेड ब्यूरो ऑफ ह्यूमन राइट्स, नई दिल्ली) एवं SJA (संत जॉन एम्बुलेंस, झारखंड) के संयुक्त तत्वधान में शनिवार को 9 बजे से जल, जलजीरा एवं मीठा पानी वितरण कार्यक्रम साकची बड़ा गोलचक्कर पर रखा गया. इस दौरान करीब 600 लीटर रसना, 600 लीटर जल जीरा एवं जल का वितरण किया गया. आयोजक UBHRCC के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह SJA के झारखंड के सरक्षक राज सिंह, SJA झारखण्ड के नोडल ऑफिसर एन. बी. चैटर्जी , ubhrcc डॉ. डी पी शुक्ल, दोनो संस्थाओं के सदस्य अजय कुमार सिंह, अनीश सबलोक, अमृत लाल, शशांक कुनाल,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. मेडिकल सपोर्ट स्कीम कमिटि की बैठक शुक्रवार को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में हुई। बैठक में अप्रैल और मई 2024 में जमा हुए सभी आवेदनों पे विचार विमर्श किया गया, जिसमें कुल मिलाकर 33 आवेदनों में से 21 को नियमानुसार उचित पाया गया। लाभुकों को लगभग 2 लाख 75 हज़ार रुपये की राशि का लाभ मिला। बैठक में सेक्रेटरी अमितेश पांडेय, डॉक्टर एस एल श्रीवास्तव, एच एस सैनी, अजय भगत, अमित कुमार सिंह और मनोज शर्मा उपस्थित थे। लाभुकों की सूची पर एक नजर संटू दास, प्रणय कुमार दास, पशुपति नारायण ठाकुर, रवि लोहार, जसवंत सिंह,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के प्रचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने भाई जसबीर सिंह की दुर्घटना से हुई मौत का बहुत दुख ज़ाहिर किया है. उन्हें इस दुखद घटना की जानकारी पंजाब दौरे के दौरान मिली. जमशेदपुरी ने बताया कि वो जब भी जमशेदपुर आते थे. मुझे बिना मिले नहीं जाते थे. इस तरह की खबर सुन कर बहुत दुखी हूँ. जमशेदपुरी ने कहा कि जमशेदपुर में कविशरी के नाम पे वो बहुत जाने माने थे. मैने उनसे प्रेरणा ली है. आज उनका इस तरीक़े से चाले जाना बहुत दुखद है. दूसरी ओर भाजपा सिख नेता सतबीर सिंह सोमू ने जसबीर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. “जाको राखे साइयां, मार सके न कोय” यह कहावत गोलमुरी केबुल टाउन निवासी ट्रेलर चालक प्रकाश पर चरितार्थ होती है। जिसे सड़क दुर्घटना के बाद चार घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद जिंदा निकाला गया। गुरुवार रात सोनारी मरीन ड्राइव डोबो पुल के पास एक सड़क दुर्घटना में टेलर चालक प्रकाश बुरी तरह से केबिन में फंस गया। टेलर पर लदी 27 टन की स्टील शीट सीधे केबिन से जा टकराई जिससे प्रकाश केबिन में ही फंस गया।टाटा स्टील फायर ब्रिगेड ने अपने अत्याधुनिक मशीनों की मदद से चार घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर प्रकाश को जिंदा बाहर…
बिल्ला मत्तेवाल के बेटे को लेकर घटनास्थल पर हुए रवाना, कोलकाता में कार्यक्रम करने के लिए आ रहे थे फतेह लाइव, रिपोर्टर. इस वक्त की बड़ी खबर के अनुसार जमशेदपुर शहर के जाने माने कविशर जसबीर सिंह मत्तेवाल की यूपी के फतेहपुर के पास खागा नामक स्थान पर भीषण सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है. उनके साथ उनके दामाद हरचरण सिंह और उनके साथी तरसिका गांव के गुरप्रीत सिंह ने भी हादसे में प्राण त्याग दिए हैं. यह घटना लगभग दिन के 11 बजे के बाद हुई. वह अपनी मारुती ब्रेजा संख्या जेएच05सीएल – 2674 से कोलकाता में शहीदी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. दक्षिण पूर्व रेलवे के नये मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के रूप में ओम प्रकाश चरण ने शुक्रवार को अपना पदभार संभाल लिया है। इससे पहले चरण खड़गपुर के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक थे। 2013 बैच के भारतीय रेलवे यातायात सेवा (आईआरटीएस) अधिकारी, चरण ने जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर से राजनीति विज्ञान में एमए पूरा किया। उनके पास ट्रेन परिचालन और रेलवे के वाणिज्यिक पहलुओं का व्यापक अनुभव है। रेलवे में अपने सेवा करियर के दौरान चरण ने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। खड़गपुर और आद्रा के वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक, चक्रधरपुर के वरिष्ठ मंडल परिचालन…
