WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन से जुड़ी दो खबरें पढ़ें एक क्लिक में

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

मेडिकल सपोर्ट स्कीम कमिटि की बैठक शुक्रवार को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में हुई। बैठक में अप्रैल और मई 2024 में जमा हुए सभी आवेदनों पे विचार विमर्श किया गया, जिसमें कुल मिलाकर 33 आवेदनों में से 21 को नियमानुसार उचित पाया गया। लाभुकों को लगभग 2 लाख 75 हज़ार रुपये की राशि का लाभ मिला। बैठक में सेक्रेटरी अमितेश पांडेय, डॉक्टर एस एल श्रीवास्तव, एच एस सैनी, अजय भगत, अमित कुमार सिंह और मनोज शर्मा उपस्थित थे।

लाभुकों की सूची पर एक नजर

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

संटू दास, प्रणय कुमार दास, पशुपति नारायण ठाकुर, रवि लोहार, जसवंत सिंह, शबनम कुमारी, कृष्णेन्दू पॉल, नीलोफर खातून, दिनेश कुमार मिश्रा, मिहिर कुमार दास, संजीत कुमार यादव, जैकी जॉन, धीरज कुमार ठाकुर, सतीश चंद्र पाठक, डी श्रीनिवास राव, भास्कर कुमार, मिताली मैती, अजय कुमार सिंह।

सेवनिवृत कर्मियों को दी गई विदाई

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में गत माह सेवानिवृत्त हुए सभी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया एवं विदाई दी गई। सभी सेवानिवृत्तगणो को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह और महामंत्री आर के सिंह ने शाल ओढाकर और स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह में 5 सेवानिवृत्त कर्मचारी गण अपने परिवार के साथ शामिल हुए। जिनमें एक्सल से बबन सिंह, बोर एंड फेस ग्राइंडिंग से संजय कुमार शर्मा, फ्रेम असेम्बली से बिष्णु चरण दास, सी टी आर से अशोक कुमार, एल पी कॉल फैब्रिकेशन से मोहन कुमार सिंह शामिल हैं।

सम्मान समारोह में उपस्थित हुए सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि ऐसे सम्मान और आदर कभी किसी को नहीं मिला। जब से आप लोगों ने सम्मानित करने का समारोह चालू किया है। सभी सेवानिवृत्त को लगता है कि रिटायरमेंट से पहले जैसे यूनियन साथ में थी। रिटायरमेंट के बाद भी ये यूनियन हमारे साथ हमेशा रहेगी। आप सभी ऐसे ही मजदूर हित मे सकारात्मक सोच के साथ काम करते रहें।
अपने संबोधन में महामंत्री आर के सिंह ने कहा कि आज तक आपने जिस दायित्व के साथ अपने कंपनी टाटा मोटर्स को बुलंदियो में ले जाने का काम किया। आशा करते है उसी दायित्व के साथ अब आप सभी अपने परिवार और समाज को भी आगे ले जाने का काम करेंगे। इस अवसर पर अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने कहा कि आप सब ने अपना बहुमूल्य समय इस कंपनी को बढ़ाने में दिया है। आपके लिए यूनियन के लोग हमेशा साथ रहेंगे। कभी भी जरूरत हो तो हम सब आपके साथ खड़े रहेंगे।

अंत में धन्यवाद ज्ञापन हरदीप सिंह सैनी ने किया, जबकि मंच संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया। यह दोनों जानकारी टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के प्रेस प्रवक्ता नवीन सुलंकी ने दी।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर