Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर। वरिय अधिवक्ता निर्मल कुमार सिंह जो परसुडीह में रहते थे। सोमवार को निधन हृदय गति रुकने के कारण हो गया। उनके निधन की सूचना पाकर न्यायलय में अधिवक्ताओं के बीच शोक की लहर दौड़ गई। अधिवक्ता अक्षय कुमार झा ने पूरे जिला बार संघ जमशेदपुर के अधिवक्ता की तरफ से शोक जताया है।
तनाव होने पर मुस्कान के हेल्पलाइन नम्बर 8092867918 पर 24 घंटे निःशुल्क (गोपनीय) परामर्श लें फतेह लाइव, रिपोर्टर। शहर की सामाजिक तनाव निवारण संस्था मुस्कान ने छात्र- छात्राओं, अभिभावकों से आग्रह किया है की 10वी एवं 12 वीं सभी बोर्ड परीक्षा लेकर छात्रो में बढ़ रहे तनाव, छात्रो पर अधिकतम प्रतिशत का दबाव , बेह्तर कॉलेज में नामंकन के दबाव के कारण आज कल के छात्रो पर दिन प्रतिदिन तनाव बढ़ रहा है। कभी भी परीक्षा या अन्य कारणों से थोड़ा भी घबराहट , बैचनी, हो तो मुस्कान के हेल्पलाइन नम्बर- 8092867918 पर 24 घंटे निःशुल्क (गोपनीय) परामर्श लेकर तनाव…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. आज आजाद समाज पार्टी पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रवक्ता सुरजीत सिंह और उनके साथियों ने नरेंद्र सिंह गोल्डी को टाटा वर्कर यूनियन के चुनाव में भारी मतों से जीत हासिल करने के उपलक्ष में उनके घर में जाकर सम्मानित किया। टाटा वर्कर्स यूनियन के चुनाव में सीतारामडेरा निवासी सरदार नरेंद्र सिंह गोल्डी ने दूसरी बार भारी मतों से जीत हासिल की। नरेंद्र सिंह गोल्डी को 71 वोटो में 50 वोट मिले। सरदार नरेंद्र सिंह गोल्डी आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता और एक समाजसेवी भी है। कई सालों से गुरुद्वारा साहिब सीतारामडेरा में भी अपनी सेवा निभाते आ…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. वैली व्यू स्कूल टेल्को के कक्षा पाचवीं के छात्र सैयद शयान हैदर ने इंटरनेशनल इंग्लिश ओलिंपियाड में पूरे स्कूल में प्रथम स्थान (स्कूल टॉपर) प्राप्त किया है. इस अवसर पर छात्र को गोल्ड मेडल और सर्टिफिकेट दिया गया। सैयद शयान हैदर बारीनगर निवासी अधिवक्ता गुड्डू हैदर के पुत्र हैं। पिता ने बेटे के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.
प्रशिक्षण प्राप्त सदस्यगण महिलाओं से मिलकर उन्हें मोदी सरकार के कार्यों की देंगे जानकारी, आत्मनिर्भर बनाने के लिए करेंगे प्रोत्साहित फतेह लाइव, रिपोर्टर। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं को जोड़ने का अभियान तेज कर दिया है। पार्टी शक्ति वंदन अभियान के माध्यम से स्वयं सहायता समूह, एनजीओ और मातृशक्ति से संपर्क स्थापित कर केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं उपलब्धियों को आधी आबादी के बीच ले जाएगी और उन्हें योजनाओं से जोड़ेगी। अभियान की सफलता को लेकर सोमवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा की साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। एक्सएलआरआइ में दो दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है. वैश्वीकृत दुनिया में सामाजिक और व्यावसायिक उत्तरदायित्व को सक्षम बनाने में नैतिकता के महत्व पर आधारित उक्त कॉन्फ्रेंस में देश के अलावा विदेशों के भी कई प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. जेआरडी टाटा फाउंडेशन फॉर बिजनेस एथिक्स और एक्सएलआरआइ द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस कॉन्फ्रेंस में देश व दुनिया के 78 से अधिक प्रतिष्ठानों के करीब 150 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. पहले दिन आधुनिक व्यवसाय में नैतिक अभ्यास, स्थिरता और वैश्विक जिम्मेदारी विषय पर चर्चा हुई. इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में सिगाची…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल हल्दीपोखर मैं सोमवार को रंगारंग वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया. समझ में मुख्य अतिथि के रूप में नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति मदन मोहन सिंह उपस्थित थे. उन्होंने साई बाबा एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर समारोह की शुरुआत की. समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हम विशेष कर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को केजी से लेकर पीजी तक की पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं. इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमने अधिकांश स्कूलों की स्थापना ग्रामीण क्षेत्रों…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. परसुडीह के गैंताडीह ईलाके की रहनेवाली चंदू कुई (4) खेलने के दौरान 2 फरवरी से लापता हो गई थी. घटना के 4 दिनों बाद पुलिस ने शव को कीनूडीह गांव के एक कुंआ से बरामद किया है. घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम के बाद ही कारणों का खुलासा हो सकेगा. 3 फरवरी को दी गई थी थाने में सूचना चंदू कुई के लापता होने की सूचना परिवार के लोगों ने 3 फरवरी को थाने पर जाकर दी थी. इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी का एक मामला दर्ज किया था. कीनूडीह…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. गत 2 फरवरी को जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस रोड में राजा सिंह को गोली मारकर हत्या करने के मामले में 3 दिनों में छह अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता पाई है. गिरफ्तार आरोपियों में नामजद आरोपी बलविंदर सिंह उर्फ गोलू बच्चा, सुनील ठाकुर, आकाश उर्फ बाबा बच्चा अभिषेक उर्फ लाढ़, इंद्रजीत सिंह उर्फ इंदर और मलय शामिल है. पुलिस ने आरोपियों कि निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक बाइक और स्कूटी को बिरसानगर से बरामद किया है. सभी आरोपी राजा की हत्या में शामिल थे. पूछताछ में आरोपियों ने बताया…
जमशेदपुर। युवा समाजसेवी रवि जयसवाल लौहनगरी में गरीबों के मसीहा बनकर उभर रहे हैं, साथ ही बेहतर समाज के लिए मिसाल भी। इसी कड़ी में अपने सामाजिक दायित्व निभाते हुए उन्होंने सोमवार को एक गरीब रिक्शा चालक को मदद पहुंचाई और फिर से मानवता की मिसाल पेश की। दरअसल, रिक्शा चालक सुखराम बिरुवा बाराद्वारी का निवासी है। यही रिक्शा उसका जीविकोपर्जन का साधन है। पिछले कुछ दिनों से सुखराम के सामने एक विकट समस्या खड़ी हो गई। उसका पैर आग से बुरी तरह झुलस गया था। इलाज के आभाव में पैर में बुरी तरह सूजन आ गई। इसके कारण…
