Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर। बिष्टुपुर थाना अंतर्गत चर्चित डीडी बार एंड रेस्टोरेंट में शुक्रवार को डीएसपी के नेतृत्व में छापामारी की गई. इससे वहां हड़कंप मच गया है. पुलिस ने यह कार्रवाई भाजपा नेता अंकित आनंद के ट्वीट पर की थी. दरअसल, अंकित आनंद ने मुख्यमंत्री को ट्वीट करते हुए डीसी और जिला पुलिस को टैग करते हुए यह लिखा कि राज्य में हुक्का पर प्रतिबंध घोषित है, लेकिन जमशेदपुर के कई बार और रेस्टोरेंट में बेधड़क परोसा जा रहा है. बिष्टुपुर में डीडी के नाम से चर्चित एक बार एंड रेस्टोरेंट ने तो बकायदा एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के मार्फ़त…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। अंतराष्ट्रीय वीरागंना फाउडेशन की अंतराष्ट्रीय महामंत्री भारती सिंह के निर्देशानुसार जुगसलाई मंडल का गठन किया गया। पूर्वी सिंहभूम की अध्यक्ष रजनी सिंह के नेतत्व मे वीरांगना का विस्तार करते हुए जुगसलाई मंडल का विनीता सिंह को संगरक्षक चुना गया। इसके साथ ही प्रीती सिंह अध्यक्ष, उर्वशी सिंह महामंत्री, माया सिंह संगठन सचिव, कांति सिंह उपाध्यक्ष, संगीता सिंह उपाध्यक्ष चुनी गई। इस अवसर पर बीभा सिंह, प्रीती सिंह, चित्रलेखा सिंह, अंजली सिंह, खुशबू सिंह, किरण सिंह आदि वीरांगनाएं उपस्थित थी।
फतेह लाइव, रिपोर्टर। 1984 में श्रीमती इंदिरा गांधी की हत्या के पश्चात देश में सिख विरोधी दंगे हुए थे, जिससे झारखण्ड राज्य का सिख समुदाय भी अछूता नहीं रहा था। मुख्य रूप से पलामू, रांची, बोकारो, हजारीबाग, धनबाद, जमशेदपुर आदि जिलों में सिखों के विरूद्ध भारी हिंसा हुई थी। पीड़ित सिख परिवारों को पिछली सरकारों की उदासीनता और अधिकारियों द्वारा उत्पन्न बाधाओं के कारण अभीतक न्याय नहीं मिल सका है और वे मुआवजे से भी वंचित हैं। इस विषय को जमशेदपुर के सतनाम सिंह गंभीर ने रिट याचिका के माध्यम से झारखण्ड उच्च न्यायालय में रखा। न्यायाधीश ने एक सदस्यीय…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. क्रिसमस समारोह शुक्रवार को लोयोला स्कूल में बहुत खुशी और उत्सव के साथ आयोजित किया गया। सीनियर क्लास के विद्यार्थियों ने एक सार्थक और मनोरंजक संगीत प्रस्तुत किया, जिसने क्रिसमस का सार्थक आध्यात्मिक संदेश दिया। क्रिसमस समारोह वास्तव में कैरोल, नृत्य और नैटिविटी प्ले के मिश्रण के साथ एक रंगारंग कार्यक्रम था। क्रिसमस का पर्याय, नैटिविटी सीन और सुंदर ढंग से बनाई गई चरनी के साथ नृत्य नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसमें ईसा मसीह के जन्म की घटनाओं को दर्शाया गया था, जिसमें गायक मंडली द्वारा गाए गए मधुर कैरोल शामिल थे। फादर रेक्टर केएम जोसेफ द्वारा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। झारखंड की झामुमो-कांग्रेस और राजद गठबंधन सरकार की युवाओं से वादाखिलाफी, संपोषित भ्रष्टाचार, खनिज सम्पदाओं की लूट, ट्रासंफर-पोस्टिंग, महिला उत्पीड़न, बढ़ते अपराध, बदहाल स्वास्थ्य सुविधा एवं पार्टी के तीन विधायकों के ऊपर की गई विद्वेषपूर्ण कार्रवाई के विरोध में भाजपा सड़क पर उतर पर आई है। गुरुवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय से उपायुक्त कार्यालय तक पैदल मार्च कर सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन कर विरोध दर्ज किया। इस दौरान भारी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर सरकार के…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। समस्त भारतवर्ष मे अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा आये श्रीराम लला पूजित मंत्रोअक्षत कलश का गांव व शहरों के मंदिरों मे सनातन हिंदू समाज के द्वारा किया जा रहा है भव्य स्वागत, कई जगह अनुष्ठान किये जा रहे है। ज्ञात हो कि अयोध्या मे 22 जनवरी 2024 मे प्रभू श्रीराम लला के विराजमान होने हेतू प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त पूरे देश के मुख्य जनों को अयोध्या आने का आमंत्रण दिया गया जहां साधु संतो का भारी जमावड़ा होने जा रहा है जिसकी तैयारी बहुत जोरों से चल रही है। इसी के निमित्त जमशेदपुर के प्रमुख…
Jamshedpur : सीतारामडेरा थाना प्रभारी की कार्यशैली पर भड़की भाजमो फतेह लाइव, रिपोर्टर। तारापोर स्कूल एग्रिको में माथे पर तिलक लगाकर स्कूल आए छात्रों को कक्षा में प्रवेश से रोकने के मामले पर भारतीय जनतंत्र मोर्चा जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने प्रेस वक्तव्य जारी कर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कड़ा प्रहार किया है. श्रीवास्तव ने कहा की ये सर्वविदित है की हिंदु-सनातन परम्परा के अनुसार लोग अपने माथे पर तिलक लगाते है. जमशेदपुर के एग्रीको तारापोर स्कूल ने छात्रों को तिलक लगाकर कक्षा में प्रवेश से रोकने व बच्चों के अभिभावकों को स्कूल बुलाकर भयभीत करने व स्कूल से…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। भोजपुरिया क्रिकेट लीग के पांचवें सीजन का फाईनल जीतकर फ़ाईटर ईलेवेंस की टीम ने ख़िताब अपने नाम दर्ज किया. गुरुवार को गोलमुरी स्थित केबल क्रिकेट ग्राउंड में खेले गये फ़ाईनल मुकाबले में एवरग्रीन और फ़ाईटर ईलेवेंस की टीमों में भिडंत हुआ. टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए फ़ाईटर ईलेवेंस ने छह ओवरों में एवरग्रीन की टीम को 65 रनों पर रोक दिया. पहले ही ओवर में फ़ाईटर के गेंदबाज सुमित ने मेडेन ओवर देकर तीन विपक्षी बल्लेबाजों को चलता किया. लक्ष्य का पिछा करते हुए फ़ाईटर ईलेवेंस ने 5 ओवर 4 गेंद में 66 रन बनाकर टूर्नामेंट…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. डी.बी.एम.एस कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में गुरुवार क्रिसमस समारोह का आयोजन किया गया. समरोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कॉलेज के अध्यक्ष बी.चंद्रशेखर, सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन एवं गवर्निग बॉडी सचिव सतीश सिंह ने कैंडल जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. मुख्य अतिथि बी.चंद्रशेखर ने कहा कि प्रभु यीशु ने पूरी मानवता के लिए करुणा का संदेश दिया था. उन्होंने बताया कि क्रिसमस ऐसा त्यौहार है, जिसमें ईश्वरीय प्रेम को लोगों के बीच बांटा जाता है. छात्र छात्राओं को ऐसे पर्व से आदर्शों की प्रेरणा लेनी चाहिए. कॉलेज की प्राचार्या डॉ.जूही समर्पिता ने कहा कि प्रभु यीशु ने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने कहा की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक तो चोरी ऊपर से सीना जोरी वाली कहावत चरितार्थ कर रहे हैं और छह-छह बार ईडी का सम्मन मिलने पर भी वो ईडी के दफ्तर नहीं जा रहे. अगर सदन के अंदर भाजपा के सम्मानित विधायक कोई सवाल कर रहे हैं तो हेमंत सोरेन मार्शल को आदेश देकर तीन विधायकों को विधान सभा से बाहर कर दे रहें हैं. हेमंत सोरेन सच का गला घोटने वाली बात कर रहे है. ऐसे में राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन से मांग करते हैं कि…
