Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर। मानगो में पिछले दिनों हुए एक जवान समेत दो लोगों की हत्या मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. मंगलवार को पुलिस ने इस दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी कुख्यात बदमाश चौड़ा राजू के आजादनगर के वारिश कॉलोनी स्थित घर में दबिश दी. पुलिस ने चौड़ा राजू के घर से एक बुलेट, एक बाइक, एक स्कूटी, दो कार और एक टेंपो जब्त किया है. घर में मौजूद महिलाओं से इन वाहनों के कागजात मांगे गए, तो महिला कागजात प्रस्तुत नहीं कर सकी. इस पर पुलिस ने सभी वाहन जब्त सकर लिया और अपने साथ थाना…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भाजयुमो के प्रदेश मीडिया प्रभारी कृष्णा शर्मा काली ने स्वागत करते हुए कहा कि सर्वाेच्च न्यायालय ने एक ऐतिहासिक निर्णय सुना कर 5 अगस्त, 2019 को देश की संसद के द्वारा लिए गए निर्णय पर सुप्रीम मुहर लगा दी हैं। सोमवार को प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर काली शर्मा ने कहा कि इस निर्णय के बाद से जम्मू कश्मीर, लद्दाख सभी क्षेत्रों का समान रूप से विकास होता रहेगा। आर्टिकल 370 के कारण समाज का एक बड़ा वर्ग मुख्य धारा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। जमशेदपुर के बर्मामाइंस सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित हो रहे अवैध स्क्रैप टाल, टेल कटिंग सहित अन्य गोरख धंधों के खिलाफ भारतीय जनतंत्र युवा मोर्चा गोलबंद है. मोर्चा द्वारा आगामी 14 दिसंबर को जिला के पुलिस मुख्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए आज मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित शर्मा की अध्यक्षता में लक्ष्मीनगर, प्रेमनगर व बर्मामाइंस में बैठक हुई. बैठक में मुख्य रूप से भाजमो केंद्रीय उपाध्यक्ष राम नारायण शर्मा, जिला महामंत्री मनोज सिंह उज्जैन, जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद उपस्थित हुए. भाजमो नेताओं ने धरना-प्रदर्शन…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। बीपीएम प्लस टू उच्च विद्यालय बर्मामाइंस में भारतीय भाषा उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मैथिली भाषा में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। मंच पर मैथिली भाषी छात्र-छात्राओं ने बहुआयामी सांस्कृतिक कार्यक्रम किए मैथिली संस्कृति को जनेउ – सुपारी, पान – भरवान, दही चुडा, इत्यादि प्रधानाध्यापिका रंजीता गांधी एवं शिक्षको को वितरित कर योजनाबद्ध तरीके से दर्शाया गया। कुमुद ठाकुर ने मैथिली भाषा में कॉमेडी प्रस्तुत की। भारत सरकार ने सभी राज्य सरकार को भारतीय भाषा उत्सव 2023 मनाने के लिए निर्देशित किया। यह कार्यक्रम 75 दोनों का था आज 11 दिसंबर 2023 को राष्ट्रीय…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। आयकर विभाग के अनुसंधान विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुगसलाई निवासी लोहा कारोबारी विक्की भालोटिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. सोमवार को आयकर विभाग की टीम उसको लेकर एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंची. वहां जांच टीम ने उसका मेडिकल जांच कराया, जिसके बाद कर की चोरी करने के मामले में उसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. विक्की भालोटिया के खिलाफ कई सारे गंभीर आरोप है, जिसमें करीब 200 करोड़ रुपये से अधिक की गड़बड़ी पायी गयी है. दुबई के अलावा अन्य देशों में काला धन को ट्रांस्फर कर दिया गया है. आयकर विभाग के अलावा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। हावड़ा से टाटा होकर रांची जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस नंबर 20897 में चढ़ते और उतरते समय होने वाली दुर्घटनाओं पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के विधायक प्रतिनिधि रहे श्री पवन अग्रवाल ने गहरी चिंता व्यक्त की है . उन्होंने कहा कि इस ट्रेन की बोगी में चढ़ने और उतरने वाली सीढियां कम हैं, जिसके चलते प्लेटफार्म पर जब यह ट्रेन खड़ी होती है तो प्लेटफार्म की सतह से बोगी की ऊंचाई अधिक रह जाती है . ऐसे में उतरने और चढ़ने वाले यात्रियों को काफी दिक्कत होती है. खासकर वरिष्ठ नागरिकों…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। राष्ट्रिय ऊर्जा संरक्षण सप्ताह मनाये जाने के मौके पर सरायकेला के पदमपुर स्थित बिजली बनाने वाले कंपनी आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड ने कंपनी परिसर के भीतर एक जागरूकता रैली निकाल ऊर्जा संरक्षण का सन्देश दिया। सोमवार को इस अवसर पर कंपनी के कर्मचारियों और अधिकारीयों ने ‘बिजली बचाओ, देश को विकसित बनाओ’ जैसे नारे लगाकर सबों से ऊर्जा संरक्षण की अपील की। पैदल रैली में कर्मचारियों ने ऊर्जा संरक्षण संबंधी नारे लिखी तख्तियां लेकर भी लोगों को जागरूक किया। रैली, पूरी कंपनी परिसर का भ्रमण कर महादेव उद्यान में संपन्न हुई जहाँ कंपनी के अधिकारीयों…
XLRI के प्लेटियम जुबली समारोह में हुए शामिल, राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन भी रहे मौजूद फतेह लाइव, रिपोर्टर। महामहिम उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का पूर्वी सिंहभूम जिला में आगमन पर जिला प्रशासन द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जमशेदपुर स्थित XLRI स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के प्लेटियम जुबली समारोह में उप राष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन भी शामिल हुए। इससे पूर्व सोनारी एयरपोर्ट पर महामहिम उप राष्ट्रपति का जिले के प्रभारी मंत्री सह मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखण्ड मिथिलेश ठाकुर, आयुक्त कोल्हान प्रमंडल(सिंहभूम) मनोज कुमार, डीआईजी अजय लिंडा, जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। रविवार को नानक पेड़ सेवा दल की छांव में गुरवाणी कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। रागी मनप्रीत सिंह ने उपस्थित संगत को गुरु जस गायन कर निहाल किया। उसके बाद ड्राइंग प्रतियोगिता एवं देशभक्ति गीत प्रतियोगिताओं के बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेविका पूर्वी घोष, वरुण, संतोष ठाकुर, अभिषेक सिंह, सरदार परविंदर सिंह, नारायण लाल बोहरा, केपीएस बंसल, अनुराग, सामंत कुमार, मनीषा बेहरा एवं नानक पेड़ सेवा दल के अध्यक्ष सरदार कुलबीर सिंह, देवनाथ, पुरुषोत्तम मिश्रा, पुष्पेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, रोशन लाल, राजू परमेश्वर उपस्थित थे। नानक पेड…
गंभीर ने सेंसर बोर्ड ढांचे में सिखों के प्रतिनिधित्व की मांग की फतेह लाइव, रिपोर्टर। ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएसएफ), ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) को एक पत्र लिखकर व्फिल्म “एनिमल” के कुछ दृश्यों पर आपत्ति जताई है जिससे सिख भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फ़ेडरेशन के पूर्वी भारत अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर ने सेंसर बोर्ड से अपील करते हुए कहा की इन आपत्तिजनक दृश्यों को हटाने के लिए तुरंत कार्रवाई की जाए। आपत्तिजनक दृश्यों में रणबीर कपूर द्वारा सिगरेट पीते समय एक गुरसिख व्यक्ति के चेहरे पर धुंआ उड़ाना, संत कबीर साहिब…
