Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर:आज पाकिस्तान में गुरूनानक देव जी के पवित्र तीर्थ स्थल ननकाना साहब के दर्शन कर लौटी संगत को रंगरेटा महासभा द्वारा टाटानगर स्टेशन में सम्मानित किया गया है.गुरु नानक देव जी के प्रकाश दिवस पर जमशेदपुर के टुईलाडुंगरी से ननकाना साहब गुरुद्वारे पहुंची संगत आज वापस शहर लौट आई.रंगरेटा महासभा को जब यह जानकारी मिली तो संस्था की तरफ से दर्शन कर वापस आई संगत को स्टेशन पर माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया. इस अवसर पर मुख्य रूप से महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मंजीत सिंह गिल, राजेंद्र सिंह राजू, सुखदेव सिंह मिट्ठू, जसवंत सिंह गिल, जसवंत…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. रॉयल एनफील्ड की नयी वैरिएंट हिमालयन 450 की ज़ोरदार लांचिंग पर जोड़ी राइडर, रॉयल किंग मोटरसाइकिल क्लब और यूनिडो के सदस्यों ने पहुँच कर शमा बांध दिया। शुक्रवार को एनएच 33 स्थित क्रूसर इंडिया में सम्पन्न हुई हिमालयन की लांचिंग पर कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। लांचिंग के मौके पर मोटरसाइकिल राइडरों ने हिमालयन के फीचर काफ़ी पसंद किए। कहा जा रहा है कि आने वाले समय में जिनको एडवेंचर पसंद है वे लोग हिमालयन को पसंद करेंगे। इस मोटरसाइकिल में मोनो सॉकर है और हाइट एडजस्टमेंट की भी सुविधा है जिसे रॉयल एनफील्ड अपनी किसी गाड़ी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। गोलमुरी स्थित टिनप्लेट यूनियन महिला इंटर महाविद्यालय में सम्मान समारोह सह कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें कवयित्रीयों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी और छात्राओं ने खूब तालियां बजाई। यह कार्यक्रम बहुत ही शानदार रहा, जिसमें कॉलेज की प्राचार्य, शिक्षिकाओं और छात्राओं ने खूबआनंद उठाया। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन की ओर से अंतरराष्ट्रीय कवयित्री अंकिता सिन्हा को मोमेंटो और शॉल देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। साथ ही ख्याति प्राप्त कवयित्री माधवी उपाध्याय और सुप्रसिद्ध कवयित्री वीणा पांडे भारती को सॉल ओढ़ाकर सम्मानित और अभिनंदन किया गया। इस कवि सम्मेलन के आयोजन…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में चंद्रकोना स्थित गुरुद्वारा नानकसर प्रबंधन ने सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) के निवेदन का सम्मान करते हुए गुरु नानक देव जी के 554वें गुरुपर्व को बेहद सादे तरीके से मानाने का फैसला किया है। शुक्रवार को सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह और महासचिव अमरजीत सिंह ने गुरुद्वारा नानकसर चंद्रकोना साहिब के प्रधान सरदार जितेन्द्रपाल सिंह से दूरभाष पर संपर्क कर तर्क देते हुए निवेदन किया था, चूँकि प्रत्येक वर्ष दिसम्बर माह 21 से 28 तारीख तक चारो साहिबजादों का शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाता है और इस दौरान सिख…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गापूजा कमेटियों का सम्मान समारोह धनबाद के प्रेस क्लब झरिया में संपन्न हुआ.इस अवसर पर दुर्गापूजा पर बेहतर प्रबंधन और पंडालों की सजावट के लिए पूजा कमिटियों को सम्मानित करने की परंपरा को इस वर्ष भी जारी रखा गया.हालांकि भारी बारिश की वजह से लोगों की उपस्थित कम रही. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया ने कहा कि बारिश के बावजूद लोगों का जुटान बता रहा है कि इस सम्मान के प्रति पूजा कमिटियों में कितना उत्साह…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। बंग समुदाय के विभिन्न मांगों के समर्थन में आगामी 11 दिसंबर को रांची राजभवन के समक्ष आहूत महाधरना में शामिल होने तथा उसे सफल बनाने को लेकर चर्चा करने हेतु ‘बंग बंधु के सदस्यों की बैठक परसुडीह कार्यालय में केन्द्रीय उपाध्यक्ष अपर्णा गुहा की अध्यक्षता में हुई. उक्त महाधरना झारखंड बंगला भाषी उन्नयन समिति के बैनर तले होगा, जिसमें राज्य के सभी जिलों के बंग समुदाय के लोग शामिल होंगे. मौके पर अपर्णा गुहा ने कहा कि बंग समुदाय ने पूर्व में सरकार से रेलवे स्टेशनों का नाम बंगला में भी लिखने, स्कूलों में बंगला पुस्तक व…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। झारखंड सिख समन्वय समिति के अध्यक्ष सरदार तारा सिंह गिल के नेतृत्व में गुरुवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सर्किट हाउस में भेंट कर अंगवस्त्र एवं पुष्प-गुच्छ देकर सम्मानित किया गया. झारखंड के सिखों की मूलभूत समस्याओं के निराकरण के संबंध में उनका ध्यान आकर्षित करते हुए उन्हें पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा गया. समिति ने झारखंड के सिखों को जाति प्रमाण-पत्र का एनओसी देने, सिख गुरुओं गुरु नानक देव जी अथवा गुरु गोबिंद सिंह जी के नाम एक विश्वविद्यालय की स्थापना जमशेदपुर में करने, जिसमें शैक्षणिक शिक्षा के अलावा अभियान्त्रिकी एवं चिकित्सा की शिक्षा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जेम्को मैदान के संदर्भ में एक प्रतिनिधिमंडल उमाशंकर मिश्रा (V.P. ISWP, Tata Steel ) से तारकंपनी जेम्को में मुलाकात की और साथ ही साथ M.D. अभीजीत न्नौती की अनुपस्थिति मे V.P. मिश्रा को ही उनका ज्ञापन सौंपा. इस प्रतिनीधीमंडल मे आजाद बस्ती, बजरंगी बागान, झगरू बागान, लक्ष्मी नगर, प्रेम नगर, महानंद बस्ती, मछुआ बस्ती की सदस्यीय टीम जिसमें जगदीश सिंह जग्गा (आजाद बस्ती, जेम्को गुरुद्वारा प्रधान ), सतीश सर, सुरेश राय, जोगिंदर सिंह सोनू, राकेश चौधरी, नवीन कुमार, प्रवीण, अनील शामिल थे। इन लोगों ने एक स्वर में सिर्फ और सिर्फ जेम्को मैदान को अधिग्रहण मुक्त कर…
Jamshedpur : 10 दिसम्बर को भारत के उपराष्ट्रपति एक्सएलआरआइ के प्लैटिनिम जुबली समारोह में होंगे शामिल
फतेह लाइव, रिपोर्टर. एक्सएलआरआइ जमशेदपुर अपनी स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने पर प्लैटिनम जुबिली समारोह का आयोजन कर रहा है. समारोह को लेकर देश के अलग-अलग क्षेत्रों के दिग्गजों को आमंत्रित किया जा रहा है. 10 दिसंबर को देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शहर आयेंगे. वे एक्सएलआरआइ जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के प्लैटिनम जुबिली समारोह में मैनेजमेंट के विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे. दोपहर दो बजे कार्यक्रम की शुरुआत होगी. इस दौरान उनके साथ झारखंड के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन, टाटा स्टील लिमिटेड के सीईओ सह एमडी टीवी नरेंद्रन, एक्सएलआरआइ के डायरेक्टर फादर एस जॉर्ज फर्नांडिस भी मौजूद रहेंगे. शैक्षणिक उत्कृष्ठता…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी की ओर से बुधवार को एनएसयू सभागार में एनबीईएमएस (नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन फॉर मेडिकल साइंसेज) और पीसीआई (फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया) के सहयोग से कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो (डॉ) गंगाधर पांडा, प्रो वाइस चांसलर प्रो डॉ आचार्य ऋषि रंजन, डीन एडमिनिस्ट्रेशन प्रो नाजिम खान उपस्थित थे. इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन निकट भविष्य में भी जारी रखने के लिए छात्रों और संकायों को प्रत्साहित किया. सीपीआर जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सह रिसोर्स पर्सन…
