Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर। सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह ने रविवार को सेंट्रल सिख नौजवान सभा की कमिटी का गठन किया। कमेटी में लगभग 15 वर्षा से भी ज्यादा समय से सभा और समाज में सक्रिय योगदान निभाने वाले इंदरजीत सिंह इन्दर को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। इंदरजीत सिंह पिछले 15 वर्षो से नौजवान सभा मे सक्रिय है। सभा में प्रवक्ता, सचिव, महासचिव पदों मे रहे इंदरजीत सिंह को इस बार कार्यकारी अध्यक्ष का जिम्मा दिया गया है। महासचिव के पद पर रणजीत सिंह सेखों (तरकंपनी) और सुखवंत सिंह सुखू (मानगो ) को जिम्मेदारी दी गयी। गुरुनानक…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद,जमशेदपुर की बैनर तले वीर सम्मान समारोह 17 दिसम्बर 2023 को वीरों के सम्मान में पराक्रम यात्रा निकाल विजय दिवस मनाई जायेगी। यह जानकारी परिषद के जिला अध्यक्ष विनय यादव एवं महामंत्री जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में आयोजित बैठक में ली गई है।पराक्रम यात्रा शहीद स्थल गोलमुरी से शुरू होकर आर डी टाटा तकनीकी संस्थान एवं से होते हुए बजरंग मंदिर ,गोलमुरी तक निकाली जाएगी जिसमें सैकड़ों पूर्व सैनिक, युवा और शहरवासी 1971 की जीत का जश्न मनाने एवं वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु एकत्रित होंगे।…
एक्सएलआरआइ के प्लैटिनम जुबली समारोह में शामिल हुए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ व राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन फतेह लाइव, रिपोर्टर. रविवार को एक्सएलआरआइ के टाटा ऑडिटोरियम में प्लैटिनम जुबली समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन मौजूद थे. उन्होंने टाटा स्टील के ग्लोबल सीइओ सह एमडी टीवी नरेंद्रन, एक्सएलआरआइ के डायरेक्टर फादर एस जॉर्ज, डीन एडमिन फादर डोनाल्ड डिसिल्वा, डीन एकेडमिक प्रो. संजय पात्रो के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. इस दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर 2006 के (2023-2026) के नए अध्यक्ष संजीव भारद्वाज चुने गए हैं जबकि महासचिव पद पर विकास श्रीवास्तव को चुन लिया गया। इसी तरह उपाध्यक्ष (दो) पद के लिए दैनिक हिंदुस्तान के राकेश सिंह एवं द टाइम्स भारत के सुमित कुमार झा, सह सचिव (दो) पद के लिए दैनिक जागरण के अमित तिवारी एवं दैनिक उदितवाणी के वेद प्रकाश गुप्ता तथा कोषाध्यक्ष (एक पद) के लिए न्यूज टाइम्स के गंगाधर पांडे उर्फ मनमोहन पांडे चुने गए। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी भवन साकची के सभागार में मतदान एवं मतों की गिनती की प्रक्रिया पूरी की…
संगत के सहयोग से कौम हित में और भी निर्णय लिए जा सकते हैं: भगवान सिंह फतेह लाइव, रिपोर्टर. सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह द्वारा पहली पातशाही श्री गुरु नानक देव जी के 554वें प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन के दौरान होर्डिंग पर गुरुओं के तस्वीरें और सिरोपा रोकने की सकारात्मक सोच के लिए जमशेदपुर के प्रचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने उन्हें सम्मानित किया। वहीँ पत्रकारिता के क्षेत्र में सिख कौम की सेवा के लिए प्रवक्ता बलजीत संसोआ का भी सम्मान हुआ। शुक्रवार को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के कार्यालय में हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने गुरमत प्रचार सेंटर का प्रतिनिधित्व…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. मानगो एनएच 33 स्थित वसुंधरा एस्टेट (नियर इरीगेशन कॉलोनी) में सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा सोमवार 25 दिसम्बर को कलश यात्रा एवं व्यास पूजन से शुभारंभ होगा। मंगलवार 26 दिसम्बर से श्री शिव महापुराण कथा का प्रसंग रोजाना संध्या 04 से 07 बजे तक होगा, जो 01 जनवरी सोमवार तक चलेगा। श्रीधाम वृन्दावन के स्वामी वृजनंदन शास्त्री जी महाराज शिव कथा का व्याख्यान करेंगें। महाराज जी द्धारा व्यासपीठ से कथा वाचन के दौरान शिव भगवान के अलग-अलग रूपों की झांकियों का दर्शन भी कराया जायेगा। इसका आयोजन किरण-उमाशंकर शर्मा परिवार द्धारा किया जा रहा हैं। यह…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. एक्सएलआरआइ में होमकमिंग 2023 का आयोजन किया गया. जिसमें एक्सएलआरआइ के विभिन्न बैच के करीब 200 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. दो दिवसीय होमकमिंग में एक्सएलआरआइ के सभी पूर्ववर्ती विद्यार्थियों ने अपने संस्थान के बदले स्वरूप को देखा, पुरानी यादों को ताजा किया. इस दौरान उन्होंने वर्तमान बैच के विद्यार्थियों से बातें की. कई प्रकार के कार्यक्रम भी आयोजित किये गये. पैनल डिस्कशन के जरिये सभी विद्यार्थियों ने जहां अपनी बौद्धिकता व आइक्यू का परिचय दिया वहीं उन्होंने डांस, गाना, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट को बजाने के साथ ही नाटक के माध्यम से अपनी कला का भी बेहतर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर 2006 के (2023-2026) चुनाव को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है और कल रविवार की सुबह दस बजे से लेकर दोपहर बाद एक बजे तक रेड क्रॉस सोसाइटी सभागार में मतदान प्रक्रिया चलेगी और दो बजे के बाद मतों की गिनती शुरू होगी। शनिवार को पहले जिला सूचना केंद्र में चुनाव समिति की बैठक हुई और उसके उपरांत रेड क्रॉस सोसाइटी सभागार में तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। 117 स्थाई सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सात पदों के लिए चुनाव होना है। अध्यक्ष (एक पद), उपाध्यक्ष (दो पद), महासचिव (एक पद),…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. आज बीपीएम प्लस टू बर्मा माइंस के सभी बच्चों के साथ-साथ विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रंजीत गांधी ने और कुछ शिक्षिकाओं ने मिलकर पूरे विद्यालय के प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया। घर के साथ-साथ आज विद्यालय के प्रांगण में भी स्वच्छता अभियान चला। मौके पर उपस्थित प्रधानाध्यापिका रंजीत गांधी, कुमुद ठाकुर, अर्चना, अन्वेशा, आलम, नायक, जितेंद्र, करनदीप उपस्थित थे।
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड के खूंटी जिले से बीजेपी सांसद अर्जुन मुंडा को देश के नए कृषि मंत्री बनाए जाने पर भाजयुमो के प्रदेश मीडिया प्रभारी कृष्णा शर्मा काली ने श्री मुंडा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। शुक्रवार को काली शर्मा ने प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के प्रति आभार व्यक्त किया हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड के 23 सालों के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी आदिवासी नेता को केंद्र में एक बड़े मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। काली शर्मा…
