Jamshedpur Cgpc : सिरोपा और होर्डिंग पर तस्वीरें रोकने की कामयाबी पर सम्मानित किये गए भगवान सिंह, प्रेस प्रवक्ता की ज़िम्मेदारी बखूबी निभाने के लिए बलजीत संसोआ को भी विशेष सम्मान

SHARE:

संगत के सहयोग से कौम हित में और भी निर्णय लिए जा सकते हैं: भगवान सिंह

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह द्वारा पहली पातशाही श्री गुरु नानक देव जी के 554वें प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन के दौरान होर्डिंग पर गुरुओं के तस्वीरें और सिरोपा रोकने की सकारात्मक सोच के लिए जमशेदपुर के प्रचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने उन्हें सम्मानित किया। वहीँ पत्रकारिता के क्षेत्र में सिख कौम की सेवा के लिए प्रवक्ता बलजीत संसोआ का भी सम्मान हुआ।
शुक्रवार को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के कार्यालय में हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने गुरमत प्रचार सेंटर का प्रतिनिधित्व करते हुए भगवान सिंह और बलजीत संसोआ को गुरबाणी लिखी स्मारिका भेंट कर उनका सम्मान किया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सोचवान भगवान सिंह की पहल से सिख समाज में फैल रही है गुरमत जागरूकता: जमशेदपुरी

जमशेदपुरी का कहना है कि इस पहल के लिए पूरी सीजीपीसी की टीम ही सम्मान की हकदार है। भगवान सिंह ने कहा कि संगत को गुरुमत अनुसार गुरु घर से जोड़ने के लिए सीजीपीसी तत्पर है तथा संगत के सहयोग से कौम हित में आगे भी सकारात्मक फैसले लिए जा सकते हैं। सम्मान समारोह में महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला, सुरेंदर सिंह छिन्दे, प्रभजोत सिंह, चरणजीत सिंह व सुखराज सिंह उपस्थित थे।

जमशेदपुर के युवा प्रचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने होर्डिंग की गैरमौजूदगी और सिरोपा न देने के क्रम पर सख्त रहने के लिए सरदार भगवान सिंह के नेतृत्व की भूरि-भूरि प्रशंसा की है। हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, अमृतसर के आदेश को जमशेदपुर में लागु कर भगवान सिंह की टीम ने एक उदहारण पेश किया है जिसकी जितनी सराहना की जाये कम है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें