Breaking News
Jamshedpur Police : दुकानदारों को हड़काने और ग्राहकों पर लाठी चार्ज लाठीचार्ज की चारों ओर निंदा, बाबूलाल मरांडी ने कसा मुख्यमंत्री पर ये तंज Concern: बिहार में महिला सुरक्षा पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- ऐसी सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस होती है Jamshedpur : सुंदरनगर में गैर आदिवासी जमीन पर धर्म के नाम पर कब्जे का आरोप, निर्माण स्थल में तोड़फोड़, देखें – Video Jamshedpur : ATC सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति का भूमि पूजन संपन्न, माता रानी जयकारों से गूंजा इलाका Jamshedpur : ‘आगाज़’ ने शहीद भगत सिंह की जयंती पर बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी रहे मौजूद Jamshedpur : राष्ट्रीय स्तर पर मिली जिम्मेदारी, बीबी बलजीत कौर का दो गुरुद्वारों में सम्मान
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर का चुनाव संपन्न, संजीव भारद्वाज फिर अध्यक्ष, विकास महासचिव बने

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर 2006 के (2023-2026) के नए अध्यक्ष संजीव भारद्वाज चुने गए हैं जबकि महासचिव पद पर विकास श्रीवास्तव को चुन लिया गया।

इसी तरह उपाध्यक्ष (दो) पद के लिए दैनिक हिंदुस्तान के राकेश सिंह एवं द टाइम्स भारत के सुमित कुमार झा, सह सचिव (दो) पद के लिए दैनिक जागरण के अमित तिवारी एवं दैनिक उदितवाणी के वेद प्रकाश गुप्ता तथा कोषाध्यक्ष (एक पद) के लिए न्यूज टाइम्स के गंगाधर पांडे उर्फ मनमोहन पांडे चुने गए।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी भवन साकची के सभागार में मतदान एवं मतों की गिनती की प्रक्रिया पूरी की गई। सुबह दस बजे मतदान प्रारंभ हुआ और पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास ने सबसे पहले मत डाला।

117 स्थाई सदस्यों में से 110 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। एक बजे मतदान समाप्त हुआ और दो बजे से मतों की गिनती प्रारंभ हुई और साढ़े तीन बजे सभागार में विजयी उम्मीदवारों को जीत का प्रमाण पत्र दिया गया तथा गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन किया गया।

पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास, पूर्व महासचिव गुलाब प्रसाद सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष वीरेंद्र ओझा, पूर्व पर्यवेक्षक रघुवंश मणि सिंह, सुनील आनंद, कुलविंदर सिंह, बसंत कुमार सिंह, देबाशीष सरकार, कौशल सिंह ने प्रक्रिया पूरी की।

इस दौरान प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के लीगल एडवाइजर अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू उपस्थित रहे। वहीं आकाश कुमार, अभिषेक सिंह, अजीत कुमार , शानू सरकार ,अभिषेक कुमार, तारकेश्वर गुप्ता, अविनाश शर्मा, राहुल कुमार सिंह आदि एसोसिएट मेंबरों ने सक्रिय रूप से सहयोग दिया। विधि व्यवस्था संधारण हेतु पुलिस बल की भी पर्याप्त व्यवस्था जिला पुलिस के द्वारा की गई थी।

जमशेदपुर के इतिहास में पहली बार पत्रकार संगठन ऑन के सदस्यों ने मताधिकार का प्रयोग किया और इसके लिए सभी ने चुनाव संचालन समिति के सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया।
वही संचालन समिति के सदस्यों ने मतदान प्रक्रिया पूरी तरह से सफल होने पर सभी स्थाई सदस्यों, रेड क्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव एवं संपादक विजय कुमार सिंह, उम्मीदवारों और एसोसिएट सदस्यों के प्रति आभार जताया है।

एक नजर में देखें चुनाव में किसे कितने मत मिले

अध्यक्ष (एक) पद के लिए संजीव भारद्वाज दैनिक प्रभात 61 , निर्मल प्रसाद दैनिक जागरण 26, रवि कुमार झा ईटीवी भारत 15 और संतोष कुमार दैनिक भास्कर 08, उपाध्यक्ष (दो) पद के लिए सुमित कुमार झा द टाईम्स भारत 68, राजेश कुमार सिंह दैनिक हिन्दुस्तान 57, आनंद मिश्रा शुभम संदेश 46 और गौतम ओझा दैनिक जागरण आई नेक्सट 35 महासचिव (एक) पद के लिए विकास कुमार श्रीवास्तव कैंपस बूम 63 और अनवर शरीफ न्यूज इलेवन भारत 47, सहसचिव (दो) पद के लिए अमित तिवारी दैनिक जागरण 82, वेद प्रकाश गुप्ता उर्फ उत्तम गुप्ता दैनिक उदितवाणी 71 और चरणजीत सिंह फतेह लाइव 53 तथा कोषाध्यक्ष (एक) पद के लिए मनमन पांडेय उर्फ गंगाधर पांडेय न्यूज टाइम्स 54, राजेश पुरोहितवार दैनिक हिन्दुस्तान 35 और सुनील कुमार पांडेय पूर्वांचल सूर्य 18 मत हासिल किए।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर