Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. डी.बी.एम.एस कलाकृति सभागार में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ.राजेंद्र प्रसाद की जयन्ती मनाई गई. इस अवसर पर मुख्य अतिथि सह वक्ता के रूप में डॉ.राजेंद्र प्रसाद की परपोती डॉ.सुजाता मित्रा उपस्थित थीं. परपोती डॉ.सुजाता मित्रा का जन्म राष्ट्रपति भवन में ही हुआ था. राष्ट्रपति ने खादी के कपड़ो में नवजात शिशु डॉ.सुजाता मित्रा लपेटकर गोद में लिया था. स्वयं एक विनम्रता की मूर्ति है. उनका स्वागत डी.बी.एम.एस ट्रस्ट के चेयरमेन बी.चंद्रशेखर ने पौधा देकर किया. बी चंद्रशेखर ने डॉक्टर सुजाता मित्रा का स्वागत करते हुए कहा की मेहर भाई हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉक्टर सुजाता मित्रा समाज के…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। पूर्वी सिंहभूम जिला में 6 दिसम्बर को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आगमन प्रस्तावित है। इस दो दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री 7 दिसम्बर को पोटका के सावनाडीह फुटबॉल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में शामिल होना है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल द्वारा सोनारी एयरपोर्ट, सर्किट हाउस, सिदगोड़ा टाउन हॉल के रूट का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था संधारण को लेकर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। रूट निरीक्षण के पश्चात जिला के वरीय पदाधिकारियों…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पूर्व सैनिक सेवा परिषद के बैनर तले बिरसानगर में संगठन की तरफ से रविवार को नौसेना दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन संगठन के प्रदेश महामंत्री सिद्धनाथ सिंह ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया एवं नरेंद्र गांगुली द्वारा संगठन गीत प्रस्तुत किया गया। इसके बाद नौसेना दिवस पर विषय प्रवेश कराते हुए पूर्व नौसैनिक सुखविंदर सिंह ने 1971 के युद्ध के विजय की नींव में नेवी की अचूक रणनीति और अपूर्व पराक्रम को विस्तार से बताया. पूर्व नौसैनिक बिमल कुमार ओझा, शशिभूषण सिंह ने भी अपने विचार साझा किये. पेटी ऑफिसर कुंदन सिंह ने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड रंगरेटा महासभा के अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह गिल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यालय में पहुंच कर प्रधान भगवान सिंह के नेतृत्व में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा स्वास्थ्य एवं शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रधान सरदार भगवान सिंह एवं चेयरमैंन सरदार शैलेंद्र सिंह को साल भेंट कर अभिनंदन किया गया एवं समय-समय पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को सहयोग देने की घोषणा की गई साथ ही बाबा जीवन सिंह जी की 319वीं शहादत को समर्पित चौथा विशाल गुरमत समागम में भाग लेने के लिए…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। प्रेस क्लब का सांगठनिक चुनाव 10 दिसंबर को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी भवन सभागार में होगा। सात पर्दों के लिए चुनाव होना है और 16 दावेदारों ने नामांकन प्रपत्र सोमवार को लिया है। जिला सूचना केंद्र में चुनाव संचालन समिति द्वारा नामांकन प्रपत्र दिए गए। अध्यक्ष (एक) पद के लिए रवि झा, संजीव भारद्वाज, संतोष कुमार एवं निर्मल प्रसाद, उपाध्यक्ष (दो) पद के लिए आनंद मिश्रा, राकेश सिंह, गौतम ओझा एवं सुमित झा, महासचिव (एक) पद के लिए विकास कुमार श्रीवास्तव एवं अनवर शरीफ, सहसचिव (दो) पद के लिए अमित तिवारी, चरणजीत सिंह एवं वेद प्रकाश गुप्ता…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। जुगसलाई निर्वाचन क्षेत्र के विधायक मंगल कालिंदी ने सोमवार को प्रधान भगवान सिंह से अनौपचारिक मुलाकात कर सीजीपीसी की शिक्षा और स्वास्थ पर महत्वकांक्षी भवन निर्माण परियोजना में आर्थिक सहयोग का आश्वासन दिया है। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) कार्यालय में प्रधान भगवान सिंह सहित चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह व गुरचरण सिंह बिल्ला, सुखदेव सिंह बिट्टू, सुरजीत सिंह खुशीपुर, सुरेंदर सिंह छिन्दे, कुलदीप सिंह ज्ञानी, जगतजीत सिंह गाँधी और सुखवंत सिंह सुखु ने विधायक मंगल कालिंदी का शॉल ओढ़ाकर अभिनन्दन किया। सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह ने भवन निर्माण के आधारभूत सरंचना परियोजना के कार्यप्रगति…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। आज चाईबासा स्थित गुरूद्वारा नानक दरबार परिसर में पश्चिमी सिंहभूम के सिविल सर्जन डा• साहिर पाल के द्वारा नए मोर्चरी बाक्स ( डेड बाडी फ्रीजर) का अनावरण किया गया। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत हिन्दी में की तथा फिर उन्होने ठेठ पंजाबी में बहुत ही अच्छे तरीके से सभी को संबोधित किया। उन्होने कहा कि वाहेगुरू की अपार बख्शीस का सदका कि हम उनकी कृपा से इस तरह के पुनीत कार्य कर रहे हैं। वाहेगुरू हमें और सक्षम करें ताकि हम निस्वार्थ मानव सेवा में लगे रहें। श्री गुरू सिंह सभा के अध्यक्ष गुरमुख सिंह खोखर सचिव…
कहा फौलादी हौसलों के आगे हारी चट्टान, आर्थिक पैकेज के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार की व्यवस्था करे झारखंड सरकार फतेह लाइव, रिपोर्टर। उत्तराखंड के उत्तरकाशी सिलक्यारा टनल में 17 दिनों तक फंसे रहने के बाद उत्तराखंड सरकार एवं केंद्र सरकार के भागीरथ प्रयास से सुरक्षित एवं सकुशल वापस डुमरिया अपने घर पहुंचने के बाद डुमरिया में उत्सव जैसा माहौल है। रविवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी छ: मजदूरों के सकुशल घर वापसी पर झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने मजदूरों के घर जाकर उनका कुशल क्षेम जाना। इस दौरान कुणाल षाड़ंगी ने उनसे…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। जमशेदपुर के साकची धालभूम क्लब में देश रत्न डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद की जयंती के शुभ अवसर पर रविवार को अधिवक्ता दिवस का कार्यक्रम मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्वी विधानसभा के विधायक सरयू राय, विशिष्ट अतिथि झारखंड राज्य बार काउंसिल के उपाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला, जिला बार संघ सदस्य समिति के अध्यक्ष लाला अजीत कुमार अम्बष्ट, तदार्थ समिति के सदस्य जयप्रकाश, जिला बार संघ के पूर्व उपाध्यक्ष अधिवक्ता बलाई पंडा, वरीय अधिवक्ता कुमार राजेश रंजन मंच पर आसीन थे। कार्यक्रम का संचालन लॉयर्स डिफेंस के अध्यक्ष अधिवक्ता परमजीत कुमार श्रीवास्तव ने किया। साथ में कार्यक्रम…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। सामाजिक संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन एवं फोर्टिस अस्पताल कोलकाता के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन बोड़ाम स्थित आदिवासी उच्च विद्यालय में सम्पन्न हुआ। इस दौरान नाम्या स्माइल फाउंडेशन संस्थापक सह पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी मुख्य रूप से शामिल हुए। स्वास्थ्य जांच शिविर में 211 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराया। शिविर की विशेषता रही कि इसमें फोर्टिस अस्पताल कोलकाता टीम के सदस्य फिजिशियन- डॉ एस जे सिंह, डेंटल- डॉ. नेहा कुमारी, फिजियोथेरेपी- डॉ. अर्पिता कुंडू, डॉ मोनाली बैनर्जी और कोलकाता फोर्टिस अस्पताल के कैंप मैनेजर बिकेश सिन्हा, बीपी शुगर तकनीशियन-…
