Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर। सामाजिक संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन एवं फोर्टिस अस्पताल कोलकाता के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन बोड़ाम स्थित आदिवासी उच्च विद्यालय में सम्पन्न हुआ। इस दौरान नाम्या स्माइल फाउंडेशन संस्थापक सह पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी मुख्य रूप से शामिल हुए। स्वास्थ्य जांच शिविर में 211 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराया। शिविर की विशेषता रही कि इसमें फोर्टिस अस्पताल कोलकाता टीम के सदस्य फिजिशियन- डॉ एस जे सिंह, डेंटल- डॉ. नेहा कुमारी, फिजियोथेरेपी- डॉ. अर्पिता कुंडू, डॉ मोनाली बैनर्जी और कोलकाता फोर्टिस अस्पताल के कैंप मैनेजर बिकेश सिन्हा, बीपी शुगर तकनीशियन-…
झारखंड में भी यही स्थिति, आने वाले दिनों में जनता करेगी भ्रष्टाचारियों का पूरा हिसाब: कुणाल षाड़ंगी फतेह लाइव, रिपोर्टर। तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा की मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बंपर जीत पर एक ओर जहां भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। तो वहीं, झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने तीन राज्यों की प्रचंड जीत पर मतदाताओं का आभार जताते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के संग भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि तीनों राज्यों में भाजपा को मिली जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्य और बढ़ते विश्वास…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों में भाजपा ने मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ में दमदार वापसी की है। मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ में भाजपा की ऐतिहासिक एवं प्रचंड जीत पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। रविवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव के नेतृत्व में शहर के हजारों कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित जिला कार्यालय के समक्ष ढोल-नगाड़ो की धुन पर जमकर नृत्य किया। तेज संगीत और जय श्री राम के ओजस्वी नारों के बीच कार्यकर्ताओं ने शानदार आतिशबाजी कर एवं एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर विजयोत्सव मनाया एवं जीत की…
10 दिनों के भीतर नया मोटर लगाने की है योजना, 4 दिसंबर से काम शुरु होगा फतेह लाइव, रिपोर्टर. बागबेड़ा कॉलोनी में पिछले तीन दिनों से बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना के अंतर्गत बिष्टुपुर स्थित फिल्टर पंप हाउस का मोटर खराब होने के कारण जलापूर्ति नहीं हो पा रही है. ऐसे में पूरे बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में पानी का हाहाकार मचा हुआ है. जो लोग सिर्फ जलापूर्ति पर ही आश्रित हैं उनकी परेशानी सबसे ज्यादा बढ़ गई है. उन्हें तो बूंद-बूंद के लिए तरसना पड़ रहा है. इसकी जानकारी बागबेड़ा कॉलोनी के पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने पूर्व जिला…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. भाजयुमो के प्रदेश मीडिया प्रभारी कृष्णा शर्मा काली ने तीन राज्य क्रमशः मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी को विधानसभा मे मिली बम्पर जीत पर देश की जनता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए देते हुए कहा कि यह शानदार जीत प्रधानमंत्री मोदी के मंत्र, सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की जीत है। य़ह जीत उनकी दी हुई जनता के प्रति गारंटी की जीत है। यह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के कुशल नेतृत्व की जीत है। यह जीत जनता की है,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। अखिल भारत मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाशपति तोदी का रविवार को जमशेदपुर आगमन पर पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन, झारखण्ड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन, झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन एवं झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच ने संयुक्त रूप से अग्रसेन भवन साकची में गुलदस्ता देकर, शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने स्वागत उद्गार देते हुए जिला में किये हुए कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि पिछले आठ महीनों में भव्य रूप से राजस्थान दिवस मनाया। पहली बार जमशेदपुर शहर में मारवाड़ी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। देश के चार राज्यों के चुनाव परिणामों में मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत पर झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा समेत पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं एवं देश की जनता को ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं दी. काले ने कहा कि नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व, सही दिशा और स्पष्ट नीति का ही परिणाम है कि देश की जनता ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी के प्रति भरोसा जताया है।…
फतेह लाइव, रिपोर्टर। सांसद विद्युत वरण महतो ने मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ के तीनों राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी को बधाई देते हुए कहा है कि ये उनके व्यक्तित्व और नेतृत्व की जीत है। कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के द्वारा जिस प्रकार के अभद्र भाषा का इस्तेमाल उनके लिए किया है और उनका मजाक उड़ाया है इसका जवाब देश की जनता ने इस जीत के साथ प्रचंड बहुमत देकर दिया है। साथ ही साबित किया है कि ये देश सुरक्षित हाथों में है। इस प्रचंड जीत के…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. भारतीय जनता युवा मोर्चा गोलमुरी मंडल के अध्यक्ष नवजोत सिंह सोहल ने भाजपा की मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में पूर्ण बहुमत से सरकार बनने पर बहुत बहुत बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। सोहल ने जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं की मेहनत से हम तीनों राज्य में बड़ी जीत हासिल कर सकें। जनता ने फिर से भाजपा पर भरोसा जताया और जनता ने कांग्रेस के झूठे वादों को नकारा है। अब देश में एक ही गारंटी चलती है वह है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। यह जीत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. भारतीय जनतंत्र मोर्चा उलीडीह मंडल ने अध्यक्ष प्रेम सक्सेना के नेतृत्व में अमर शहीद खुदी राम बोस की जयंती के अवसर पर मानगो गोलचक्कर स्थित खुदीराम बोस की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. मंडल कार्यकर्ताओं ने शहीद खुदीराम के जीवन के संघर्षों को स्मरण करते हुए समाज और राष्ट्र हित में कार्य करने का संकल्प लिया. इस दौरान मुख्य रूप से भाजमो जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, आकाश शाह, संतोष भगत, अभिजित सेनापति, राहुल कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.
