Breaking News
Jamshedpur : धानचटानि गांव के गुरुकुल आवासीय विद्यालय का 72 लाख रुपये से होगा जीर्णोद्धार, विधायक प्रतिनिधि ने किया शिलान्यास Jamshedpur : बिमल भालोटिया के निधन पर मारवाड़ी सम्मेलन ने जताया शोक, चिमनलाल भालोटिया की सामाजिक विरासत को किया याद Giridih : स्थापना दिवस पखवाड़े पर गिरिडीह के पर्यटन स्थलों की बदली सूरत, 13 प्रखंडों में चला स्वच्छता अभियान Giridih : पुलिस की पहल से 80 लोगों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, बरामद मोबाइल मालिकों को सौंपे Jamshedpur : योग जगत में अंशु सरकार को वैश्विक जिम्मेदारी, वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ योगासना स्पोर्ट्स के वर्ल्ड प्रेसिडेंट मनोनीत Jamshedpur : साकची गुरुद्वारा के पास दुकान हटाने का सच, खैनी बनाते हुए देखा गया, इसलिए मना किया गया : भगवान सिंह
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : बोड़ाम के आदिवासी उच्च विद्यालय में नाम्या स्माइल फाउंडेशन की चिकित्सा जांच शिविर में 211 मरीजों की हुई निःशुल्क जांच, दी गयी मुफ्त दवाइयां, शामिल हुए कुणाल

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

सामाजिक संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन एवं फोर्टिस अस्पताल कोलकाता के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन बोड़ाम स्थित आदिवासी उच्च विद्यालय में सम्पन्न हुआ। इस दौरान नाम्या स्माइल फाउंडेशन संस्थापक सह पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी मुख्य रूप से शामिल हुए। स्वास्थ्य जांच शिविर में 211 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराया। शिविर की विशेषता रही कि इसमें फोर्टिस अस्पताल कोलकाता टीम के सदस्य फिजिशियन- डॉ एस जे सिंह, डेंटल- डॉ. नेहा कुमारी, फिजियोथेरेपी- डॉ. अर्पिता कुंडू, डॉ मोनाली बैनर्जी और कोलकाता फोर्टिस अस्पताल के कैंप मैनेजर बिकेश सिन्हा, बीपी शुगर तकनीशियन- जमाली, संयोजक राजकपूर प्रसाद, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ हीना,पूर्णिमा आई हॉस्पिटल, के विशेषज्ञ टीम मरीजों की जांच के लिए मौजूद थे।

इस जांच शिविर में अत्याधुनिक मशीनों के द्वारा लोगों की निःशुल्क जांच की गई। शिविर में संस्था द्वारा पीड़ितों को दवा भी निःशुल्क मुहैया कराया गया। जांच के दौरान बेबी सिंह जिन्हें गंभीर बिमारी है तथा शिवप्रसाद माईती जिनको हर्निया की बीमारी है। इन दोनों का ईलाज नाम्या स्माइल फाउंडेशन के सहयोग से किया जाएगा। वहीं, जिन मरीज़ों की आंखों में मोतियाबिंद पाया गया, उनकी आंखों का ऑपेरशन भी निःशुल्क कराया जाएगा। ऐसे मरीज जिनके आयुष्मान कार्ड नहीं है उन सभी का आयुष्मान कार्ड बनवाकर उनके समुचित इलाज करने की दिशा में तेजी से कार्य किया जाएगा।

Gambhir Car Associate Motion Ads

शिविर को बनाने में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विमल बैठा, नाम्या स्माइल फाउन्डेशन के परेश दत्ता, निधि केडिया, निर्मल कुमार, पुर्नेन्दु आचर्या, सूर्य राव, सतप्रीप सिंह, जीतू कुमार समेत अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर