Author: फतेह लाइव • एडिटर

जमशेदपुर। रांची कांग्रेस भवन में युवा कांग्रेस का स्थापना दिवस बुधवार को मनाया गया. मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज ने झंडोत्तोलन किया. साथ ही उपस्थित युवाओं को संबोधित किया. कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश युवा कॉंग्रेस के महासचिव संजीव रंजन को प्रदेश अध्यक्ष द्वारा रांची नगर कमिटी का प्रभारी नियुक्त किया गया. मौके पर संजीव रंजन ने नए दायित्व के लिए प्रदेश अध्यक्ष और संगठन नेतृत्व को धन्यवाद दिया और नई जिम्मेवारी को ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने की बात कही. संजीव रंजन इससे पहले चाईबासा कमिटी के प्रभारी थे.

Read More

जमशेदपुर। बागबेड़ा के रोड नंबर चार स्थित दुर्गा पूजा कमिटी के दो गुटों का विवाद थमता नहीं दिखता। दोनों ही गुटों के समर्थकों के बीच सोशल मीडिया से लेकर अखबारों तक बयानों की वार तेज है। मंगलवार को श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी के लाईसेंसी गुट ने स्थानीय जिला पार्षद के विरुद्ध लिखित शिकायत एसएसपी तक पहुंचाया है। लाईसेंसी पवन ओझा एवं नवनियुक्त अध्यक्ष अनिल सिंह ने हस्ताक्षरित ज्ञापन सौंपकर कविता परमार पर राजनीतिक फ़ायदे के लिए पूजा कमिटी में विवाद कराकर माहौल खराब करने का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा गया है की कविता परमार षड्यंत्र रच रही…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर चमरिया गेस्ट हाउस स्थित मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजली दी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि शहीद निर्मल दा गरीबों के मसीहा थे। गरीबों, जरूरतमंदों को सेवा प्रदान करना अपना धर्म समझते थे। बिहार राज्य से झारखण्ड को पृथक कराने में अहम आंदोलन में सक्रिय रूप से योगदान दिया। आज झारखण्ड अलग राज्य का देन शहीद निर्मल दा को जाता है। झारखण्ड के जल जंगल जमीन…

Read More

तख्त श्री हरमंदिर जी प्रबंधक कमेटी प्रकरण, भाजपा नेता सोमू के साथ शीरे ने सीजीपीसी की ओर से ज्ञापन दिया फतेह लाइव, रिपोर्टर.  सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं संस्था सांझी आवाज के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आश्वस्त किया कि झारखंड के सिखों का अधिकार हर हाल में बरकरार रहेगा। जो पूर्व में मिल रहा है, वह मिलता रहेगा। इस संबंध में वे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से संपर्क कर सम्मानजनक समाधान निकालेंगे। प्रतिनिधिमंडल की ओर से पूर्व अध्यक्ष सतबीर सिंह सोमू एवं चेयरमैन जसवीर सिंह सिरे ने ज्ञापन सौंप कर बताया कि गुरु गोविंद…

Read More

सीतारामडेरा उरांव बस्ती की तर्ज पर ही उलीडीह, परसुडीह, बिरसानगर, बागबेड़ा, सुंदरनगर में भी कई टोले, यहां के लोगों को भी एसएसपी का इंतजार फतेह लाइव, रिपोर्टर। एसएसपी प्रभात कुमार के काम की खूब वाहवाही होती है. इसी क्रम में उनके काम करने का स्टाइल सोमवार देर रात देखने को मिला, जो बहुत ही सराहनीय है. जहां सीतारामडेरा थाना उरांव बस्ती में जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ मिशन छेड़ रखा है. इसी कड़ी में पुलिसिया कार्रवाई में रविवार रात खूब बवाल हुआ था. थाना पर पथराव भी हुआ. पुलिस ने पथराव और हंगामा करने के मामले में सोमवार को…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर। बागबेड़ा स्थित रोड नंबर चार में श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर दो गुटों के मध्य उत्पन्न विवाद गहराता जा रहा है। रविवार को मामला इतना तनावपूर्ण हो गया था की एहतितातन प्रशासन को दुर्गा पूजा मैदान में क्यू०आर०टी० उतारनी पड़ी। हालांकि प्रशासन के हस्तक्षेप से विवाद फिलहाल टल गया है, लेकिन दोनों ही गुटों में गर्माहट जारी है। रविवार को स्थानीय जिला पार्षद कविता परमार द्वारा मीडिया में दिये गये बयान और फ़ेसबुक पोस्ट को लेकर वर्षों से दुर्गोत्सव आयोजन से जुड़े लोगों में नाराज़गी है। कविता परमार ने कहा था की पूजा के दौरान…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर। रोहित डांस अकादेमी के द्वारा साकची के एक होटल में फैशन शो सह मॉडलिंग ऑडिशन का आयोजन किया गया. इसमें कुल 80 से भी ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया. इस प्रतियोगिता के विजेता को झारखण्ड चार्मिंग फेस से नवाजा जाएगा. इस मॉडलिंग प्रतियोगता में जूनियर एवं सीनियर प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. इसके साथ-साथ महिलाओं के लिए मिसेस चार्मिंग फेस का खिताब की भी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. आडिशन के उपरांत सभी चयनित प्रतियोगियों का फिनाले आयोजन 19 अगस्त को किया जाएगा. विजेताओं को जूनियर, सीनियर एवं मिसेस झारखण्ड चार्मिंग फेस के खिताब से नवाजा जाएगा. विजेताओं…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह के नेतृत्व में चमरिया गेस्ट हाउस में शहादत स्थल पर शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर मंगलवार सुबह 6: बजे उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान निर्मल महतो के समर्थन में नारे लगाकर उद्घोष किया तथा शहीद निर्मल महतो के सपनों के झारखंड की परिकल्पना के लिए समाज का हर संभव योगदान देने का संकल्प लिया गया. इस अवसर पर चेयरमैन सह झारखंड गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह, चेयरमैन गुरमीत सिंह तोते, सीनियर मीत प्रधान चंचल सिंह, कुलदीप सिंह बुग्गे,…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  पुत्रुरू टोल प्लाजा के लिए अधिग्रहण की गई जमीन दिन-ब-दिन विवादों में घिरती हुई नजर आ रही हैं. जिससे यह साबित होता है टोल प्लाजा के लिए जमीन गलत तरीके से लिया गया है. पहला मामला घाटशिला विधानसभा 5th शेड्यूल एरिया से आता है कि बिना ग्रामसभा के कोई भी कार्य करना संभव नहीं है, जिसका पालन नहीं किया गया. ग्रामीणों द्वारा ग्राम सभा को स्थगित किया गया था. फिर भी मनमर्जी तरीके से अधिग्रहण की प्रक्रिया को जारी रखा गया। जिसमें आज फिर से जिला परिषद एवं पंचायत राज समिति के सभापति ने विधानसभा में बैठक…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  संयुक्त संघर्ष मोर्चा सिंदरी का एक प्रतिनिधिमंडल एफसीआईएल सिंदरी के यूनिट प्रभारी विजय चौधरी एवं स्टेट इंचार्ज देवदास अधिकारी से सोमवार को मिला. इस दौरान पीपी कोर्ट द्वारा जारी नोटिस के आलोक में सिंदरी वासियों में हताशा भय एवं आक्रोश से प्रबंधन को अवगत कराया तथा अपना पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा. ये है सिंदरी वासियों की मांग 1. एफ.सी.आई.एल प्रबंधक द्वारा सिन्दरी के झुग्गी झोपड़ी दुकानदारों को पी .पी एक्ट के तहत हटाने हेतु जारी नोटिस को निरस्त किया जाए. 2. पी.पी. एक्ट के तहत जारी नोटिस से प्रभावितों को उजाङने से पहले पुनर्वास की व्यवस्था…

Read More