Author: फतेह लाइव • एडिटर
जमशेदपुर. उलीडीह थाना अंतर्गत रामनगर में अपराधियों ने मनीष यादव नामक युवक को गोलियां मार दी. घटना के बाद मनीष को इलाज के लिए तत्काल एमजीएम अस्पताल ले जाया गया. जहाँ से चिकित्सकों ने उसे टाटा मेन अस्पताल रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार उलीडीह अंतर्गत रामनगर चौक के पास मनीष अपने घर के पास खड़ा था. तभी दो की संख्या में युवक वहां आए और महिलाओं के साथ गाली गलौज करने लगे. इसी क्रम में मनीष और उनके साथियों के साथ युवकों की झड़प हो गई. जहां अपराधियों ने मनीष यादव पर दो गोली चला दी, जिसमें मनीष…
सिंदरी. मल्लिक समाज उत्थान समिति की बैठक सिन्दरी बस्ती में रखी गई. इस बैठक की अध्यक्षता रामजय मल्लिक संचालन संगठन मंत्री रामु मल्लिक ने किया. इस बैठक में मुख्य मुद्दे पाकुड़ जिले महेशपुर के बारे में चर्चा की गई एवं सहयोग राशि तथा एक नया कमिटी बनाने पर जोर दिया गया. इसके अलावा महिलाओं को हर बैठक में शामिल करने पर जोर दिया गया, ताकि समाज के बारे में जानकारी हो. समाज में एक महिला टीम बन सके, क्योंकि समाज में महिलाओं की भागीदारी बने रहे. इस बैठक में मुख्य प्रवक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे. सुबल मल्लिक रामजय मल्लिक,…
नशा के खिलाफ अभियान को लेकर थाना प्रभारी की कार्यवाही से गुस्साए, पुलिस वाले चोटिल जमशेदपुर. सीतारामडेरा थाना का घेराव करने पहुंचे उरांव बस्ती के लोगों ने शनिवार की देर रात पुलिस पर पथराव कर दिया. इसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज शुरू कर दी। बस्ती के लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। पथराव में दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जबकि लाठी चार्ज में बस्ती के कुछ लोगों के भी घायल होने की सूचना है। दरअसल, उरांव बस्ती के लोगों ने सीतारामडेरा थाना प्रभारी भूषण कुमार पर बस्ती की महिलाओं के साथ घर में घुसकर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते…
जमशेदपुर। सावन के महीने में लौहनगरी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भरमार है. जहां अनेक संस्थाएं सावन क्वीन के आयोजन में जुटी हैं. ऐसा ही एक आयोजन कलाकार पूजा सिंह ने बिष्टुपुर में आयोजित किया. फर्क यही रहा कि यहां कोई प्रथम, द्वितीय या तृतीय नहीं आया बल्कि सभी प्रतिभागियों को ‘सावन क्वीन’ से नवाजा गया. कार्यक्रम की शुरुआत प्रतिभागियों के रैंप कैटवाॅक से हुई. उसके बाद एक एक करके प्रतिभागियों ने डांस का प्रदर्शन किया, जिसको देखकर लौग झूम उठे. कार्यक्रम में प्रिया सिंह, पूनम प्रसाद, सुमन सिंह, प्रिया श्रीवास्तव, गुडिया पांडेय, मधुमिता नंदी, प्रियंका उपाध्याय, सरिता शर्मा, सुमीरा, सनी,…
जमशेदपुर। आगामी 8 अगस्त को शहीद निर्मल महतो की पुण्यतिथि पर कदमा के उलियान स्थित समाधि स्थल पर सभा आयोजित होनी है। कार्यक्रम में आने वाले शहीद निर्मल महतो के समर्थकों की बड़ी संख्या को देखते हुए जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा एसएसपी प्रभात कुमार एवं जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारियों के साथ सभा स्थल का निरीक्षण कर विधि व्यवस्था की समीक्षा की गई। मौके पर विधायक ईचागढ़ सविता महतो से कार्यक्रम के आयोजन को लेकर जानकारी ली गयी तथा सभा में आने वाले आगन्तुकों के सम्बंध में चर्चा किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त…
चेयरमैन गुरबचन सिंह, उपाध्यक्ष जगमीत सिंह लाडी, महासचिव धर्मेंद्र सिंह राजू, सलाहकार बलविंदर सिंह बिंदा बनाये गए जमशेदपुर। मुसाबनी सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह अब अन्य की उपस्थिति में मुसाबनी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान पद का चुनाव शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से वर्तमान प्रधान सरदार अर्जुन सिंह को अगले तीन वर्षों के लिए पुनः प्रधान चुना गया. साथ ही चेयरमैन गुरबचन सिंह, उपाध्यक्ष जगमीत सिंह लाडी, महासचिव धर्मेंद्र सिंह राजू, सलाहकार बलविंदर सिंह बिंदा को बनाया गया. इन सभी पदाधिकारियों को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से शाल…
जमशेदपुर। झारखंड सिख विकास सभा के केंद्रीय अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह पप्पू ने कहा कि पटना के कुछ दो चार सिख पूरे सिख समुदाय की छवि को धूमिल करने में लगे हुए हैं. अपने फायदे के लिए कौम और पंथ की एकता को तोड़ रहे हैं. उनकी साजिश का मुंहतोड़ जवाब सरकार एवं न्यायपालिका के स्तर से दिया जाएगा. गुरदीप सिंह पप्पू ने सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह, रामगढ़ के सरदार इंदरजीत सिंह रांची के गुरविंदर सिंह सेठी एवं धनबाद के सेवा सिंह से आगे आने की अपील की है. उनके अनुसार सभी गुरुद्वारों को एक…
अब आर-पार की होगी लड़ाई, क़ानूनी कार्यवाई के लिए तैयार रहे प्रबंधन समिति: भगवान सिंह जमशेदपुर। आखिर वही हुआ जिस बात का अंदेशा था. तख्त श्री हरमंदिर साहिब, पटना का संचालन करने वाली प्रबंधक कमिटी ने दक्षिण बिहार निर्वाचन क्षेत्र से झारखंड के सिखों को बाहर का रास्ता दिखा ही दिया है. इसके बाद झारखंड के सिख नेता तिलमिला उठे हैं. उन्होंने आर पार की लड़ाई लड़ने की ठान ली है. बहरहाल, आगे की भूमिका पर समाज की नजर टिकी हुई हैं. समाज में यह चर्चा जोरों पर हो रही है कि आखिर ऐसा क्या हो गया जो इतना बड़ा…
आदित्यपुर की अंजू ने जीता सावन क्विन का खिताब जमशेदपुर। साकची के एक होटल में रविवार को भूमिहार महिलाओं ने पहले सावन महोत्सव का शानदार आयोजन किया। महोत्सव में बिहार, झारखंड के बहुत से शहरों से महिलाओं ने बढ़-चल कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने अपने भूमिहार जाति की एकता का प्रदर्शन किया। साथ ही साथ सावन क्वीन महोत्सव का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। इसमें सर्वप्रथम रोली और कुमकुम का टीका लगाकर सभी का स्वागत किया गया. फिर दीप प्रज्वलित और केक काटा गया, जिसके बाद सर्वप्रथम गणेश वंदना पर वर्षा सिंह ने नृत्य प्रस्तुत कर…
जमशेदपुर। इन दिनों सावन के सरोबार में शहर डूबा हुआ है. खासकर महिलाओं में उत्साह देखते ही बन रहा है. हर रोज सावन महोत्सव का आयोजन जगह जगह किया जा रहा है. इसी क्रम में रविवार को सहारा गार्डन सोसाइटी की महिलाओं ने सावन मिलन समारोह का आयोजन टेन माइलस्टोन एनएच में किया. हरे रंग के परिधान और हाथों में सुसज्जित मेहंदी महोत्सव में चार चांद लगा दिया. समारोह में सभी ने मिलकर रैम्प वॉक, झुला, तथा अन्य खेलों का आनंद लिया और स्वादिष्ठ व्यंजन का भी लुप्त उठाया. इस आयोजन को सफल बनाने में रश्मी किरण, ज्योति, सुनीता, सुमन,…
