Author: फतेह लाइव • एडिटर
जमशेदपुर. कदमा थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित पानी टंकी के पास बाइक सवार उचक्का शुक्रवार की दोपहर एक महिला का बैग छीनकर बिस्टुपुर की तरफ फरार हो गया। घटना के समय महिला ने शोर भी मचाया। मगर तब तक उचक्का फरार हो चुका था। जिसके बाद महिला ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत भी की। मामले में मानगो पोस्ट ऑफिस रोड निवासी महिला मीनू मंडल ने बताया कि वह कदमा थाना के बगल में स्थित जीटी हॉस्टल नंबर 2 के कैंटीन में कार्यरत है। शुक्रवार को वह अपनी ड्यूटी के दौरान पैदल…
एमजीएम अस्पताल में परिजनों ने कराया भर्ती जमशेदपुर। सीतारामडेरा थाना इलाके के होमपाइप इंद्रानगर में करण भुईयां का उसके दो साथी साहिल और मुन्ना ने बियर की बोतल मारकर सिर फोड़ दिया. घटना शुक्रवार शाम पांच बजे की है. घायल करण भुईयां ने बताया कि तीनों पानी बोतल लोडिंग अनलोडिंग का काम करते हैं. काम करने के बाद उन्हें सौ – सौ रूपये दिए. शेष 50 रूपये बाद में देने को कहा, जिस पर उन्होंने बियर की बोतल से हमला कर दिया. घटना को लेकर घायल के पिता रिक्शा चालक सूरज भुईयां ने बताया कि बेटा लहू लुहान था. उसे…
जमशेदपुर। झारखंड कांग्रेस के प्रदेश सचिव खरसावां विधानसभा के प्रभारी एवं कोलाहन के प्रवक्ता राकेश तिवारी ने कांग्रेस के सर्वमान्य नेता राहुल गांधी की सांसद की सदस्यता सुप्रीम कोर्ट द्वारा बहाल किए जाने पर एवं निकली अदालतों की सजा के फैसले पर रोक लगाए जाने पर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि सत्य को परेशान किया जा सकता है, लेकिन उसे दबाया नहीं जा सकता है. आज जिस केंद्र की भाजपा सरकार ने एक चुने हुए सांसद की सदस्यता एक षड्यंत्र के तहत समाप्त कर कांग्रेस पार्टी की आवाज को दबाना चाहती थी. उसे सर्वोच्च न्यायालय…
जमशेदपुर। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को भारतीय जनता पार्टी का दोबारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इसी क्रम में शुक्रवार दोपहर को एग्रिको स्थित आवासीय कार्यालय में पूर्व भाजपा जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने दास से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान उन्हें दोबारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर अभिनंदन किया और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन कर लौटे भाजपा नेता अंकित आनंद ने पूर्व मुख्यमंत्री को प्रसाद सुपुर्द किया और शुभकामनाएं प्रेषित किया। अंकित आनंद ने ज्योतिर्लिंग के सुगम दर्शन का प्रबंध कराने हेतु पूर्व सीएम…
जमशेदपुर। सांसद विद्युत बरण महतो ने लोकसभा में झारखंड राज्य में सुखाड़ का मामला उठाते हुए इसे सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग किया है। आज सदन में नियम 377 के अधीन मामले को उठाते हुए, उन्होंने कहा कि वे एक अति महत्वपूर्ण विषय की ओर आकर्षित कराना चाहते हैं। जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत पूर्वी सिंहभूम जिला के साथ-साथ झारखण्ड राज्य के अन्य जिलों में भी बारिश नहीं होने के कारण सुखाड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस वर्ष एक जून 2023 से जुलाई माह तक 238.8 मिमी बारिश ही अभी तक हुई है, जबकि इस समय तक…
जिला प्रशासन से आशा है कि शहर की समस्याओं का समाधान अति शीघ्र होगा: शैलेंद्र जमशेदपुर। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्वी सिंहभूम के नवनियुक्त उपायुक्त मंजुनाथ भजन्त्री से डीसी कार्यालय में औपचारिक मुलाकात कर उनका स्वागत और अभिनन्दन किया. सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल द्वारा जिले के नये उपायुक्त मंजुनाथ भजन्त्री का अभिनन्दन व स्वागत पुष्पगुच्छ देकर और शॉल ओढ़ाकर कर किया गया. उपायुक्त मंजुनाथ भजन्त्री ने आश्वस्त करते हुए कहा कि जमशेदपुर-पूर्वी सिंहभूम से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या से उन्हें अवगत जरूर कराया जाए, ताकि जल्द से…
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में भव्य लड्डू वितरण सह जश्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के सजा पर रोक लगाए जाने के फैसले पर देश भर में कांग्रेसी जश्न मना रहे हैं. इधर, जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में भारी संख्या में कांग्रेसजन साकची गोलचक्कर में एकत्र हुए. जहां आम लोगों के बीच जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, कार्यक्रम के संयोजक दिबेश राज चेयरमैन ओबीसी विभाग, धर्मा राव अध्यक्ष साकची प्रखण्ड एवं वरिष्ठ नेतागण एवं जिला पदाधिकारी ने लड्डू वितरण कर आम जनता के साथ…
भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा- झूठ के लम्हे होते हैं, सदियां नहीं जमशेदपुर। कदमा के शास्त्रीनगर क्षेत्र में गत माह हुए उपद्रव मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा, रंजीत पांडेय एवं किशन सिंह को रांची हाई कोर्ट से गुरुवार को जमानत मिल गयी। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद शुक्रवार शाम को उन्हें घाघीडीह केंद्रीय कारा से रिहा कर दिया गया। उनके रिहाई के मौके पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष समेत तमाम नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। घाघीडीह जेल से बाहर…
जमशेदपुर। परसुडीह क्षेत्र के सरजामदा मुख्य मार्ग की स्थिति दिन प्रतिदिन दयनीय होती जा रही है. पंचायत प्रतिनिधि समस्या का समाधान की जगह लोगों की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रहे हैं. इसी क्रम में समाजसेवी सोमा देवी ने इन गड्ढों को भरने का बीड़ा उठाया है. जमशेदपुर के परसुडीह क्षेत्र के सरजमदा से बारीगोड़ा जाने वाली मुख्य सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने के कारण आने जाने वाले राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, जिसको ध्यान में रखते हुए समाजसेवी सोमा देवी के द्वारा इन गढ़ों को भरने के काम की शुरुआत शुक्रवार…
जमशेदपुर। प्रख्यात गायक किशोर कुमार के जन्मदिन के अवसर पर मोती महल डिलक्स तंदूरी ट्रेल, कदमा, जमशेदपुर में एक संगीतमय शाम का “किशोर कुमार म्यूजिक नाइट” का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जमशेदपुर के युवा गायकों ने किशोर कुमार को सुरों से श्रद्धांजलि दी। किशोर कुमार के गानों पर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए. रेस्टोरेंट में किशोर कुमार म्यूजिक नाइट के आयोजन को लोगों ने काफी सराहा और संगीतमय शाम का आनंद लिया। मोती महल कदमा की निदेशक रीना दत्ता ने कहा के किशोर कुमार महान गायक रहे हैं. उन्होंने ने सुरों की ताकत से देश के कोने कोने में अपनी…
