Author: फतेह लाइव • एडिटर
जमशेदपुर। शहर में चोरों का आतंक जारी है। इसी क्रम में टेल्को थाना क्षेत्र के तार कंपनी ग्वाला बस्ती निवासी संदीप कुमार मिश्रा, पिता श्री राम सागर मिश्रा की मोटर साइकिल स्प्लेंडर प्लस (जेएच05सीआर 3783) शुक्रवार को दोपहर में लगभग 1.10 से 1.20 बजे के बीच काशीडीह लाइन नंबर 12 स्थिर मां पार्वती एजेंसी के सामने से चोरी हो गयी। मोटरसाइकिल चोरी कर ले जाते चोरी की तस्वाीर सीसीटीवी में कैद हो गयी हैं। इस संबंध में साकची थाना में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस फुटेज से आरोपी का पता करने में जुट गई है।
जमशेदपुर। सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने आज साबित कर दिया सत्य मेव जयते। राहुल गांधी की सदस्य्ता वापसी से कांग्रेस दोगुनी रफ़्तार से मोदी के खिलाफ लड़ेगी और लोकसभा चुनाव में सत्ता से उखाड़ फेकेगी। आज का ऐतिहासिक दिन पूरे देश में लोकतंत्र पर हमला करने वालो के लिए काला दिन है। सार्वोच्च न्यायलय के फैसले के बाद पूरे देश को आज एक बार फिर राहुल गांधी ने गलत के खिलाफ लड़कर नफरत के बाजार को बंद कर मोहब्बत की दुकान खोलने का वादा पूरा कर दिखाया। आज पूरे देश ने यह देखा कि किस तरह सत्य को दबाने का…
कड़ी सुरक्षा में शहर लेकर पहुंची जिला पुलिस जमशेदपुर. गैंगस्टर अमरनाथ सिंह की दुमका में हत्या करने के मामले में आरोपी रह चुके बागबेड़ा निवासी विशाल सिंह को जमशेदपुर पुलिस ने उस वक्त गिरफ्तार किया. जब वह साउथ बिहार एक्सप्रेस से सफर कर रहा था. पुलिस उसे शुक्रवार रात ट्रेन से ही शहर लेकर पहुंची. जहां उससे पूछताछ की जायेगी. विशाल सिंह पर गैंगस्टर अमरनाथ सिंह की हत्या के अलावा टाटानगर स्टेशन पार्किंग में नीरज दुबे पर फायरिंग करने का भी आरोप है. दुमका में अमरनाथ की हत्या के बाद से ही विशाल सिंह फरार चल रहा था. पुलिस उसकी…
चांडिल. शुक्रवार की शाम हुए सड़क हादसे में भाजपा नेता बास्को बेसरा के पुत्र अनमोल बेसरा एवं उसकी महिला मित्र अनन्या वर्मा की मौत हो गई, जबकि एक साथी युवराज की स्थिति नाजुक बनी हुई है. उसका इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है. बता दें कि शुक्रवार की शाम करीब 6:30 अनमोल मिश्रा अपने ट्यूशन के दोस्तों युवराज एवं अनन्या के साथ अपनी स्कॉर्पियो संख्या JH05DL- 1737 से लौट रहे थे. इसी दौरान शहरबेड़ा के समीप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गए, जिससे समानांतर दिशा से चल रहे ट्रेलर की चपेट में आ गए और स्कॉर्पियो के चिथड़े उड़…
पुनः भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर दी बधाई जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी का पुनः राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर सिख समाज के एक प्रतिनिधि मंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से उनके आवासीय कार्यालय में मुलाक़ात कर शुक्रवार को शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्हें शॉल ओढ़ा कर एवं पुष्प गुच्छ देकर सभी ने उनका अभिनंदन किया। सभी ने हर्ष जताते हुए कहा कि रघुवर दास निरंतर सिख समाज के साथ कंधा से कंधा मिला कर खड़े रहते हैं। पूर्वी विधानसभा के अधीन विधायक रहते हुए उन्होंने प्रत्येक गुरुद्वारा में विकास के कार्य किए हैं, जो इनके सिख धर्म के प्रति लगाव…
रांची। हवाई नगर रोड नंबर 14 स्थित फ्लोरेंस नाइटिंगेल विद्यालय परिसर में आगामी 7 अगस्त को प्रातः 10:00 कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस कवि सम्मेलन की आयोजिका एवं विधायल की शिक्षिका निकिता प्रसाद ने बताया कि साहित्यिक आयोजनों से बच्चों में नयी चेतना आएगी एवं मानसिक विकास होगा। विद्यालय के निर्देशक सचिदानंद कुमार ने इस आयोजन को स्वीकृति देते हुए हर्ष जताया। किरण सिंह एव दीपिका ओझा ने इस आयोजन को सार्थकता की शब्दावली से खुशियां जताई। आंमत्रित कविगणों में सुप्रसिद्ध डाँ. सुरेंद्र कौर नीलम, शालिनी सहवा, निवेदिता श्रीवास्तव गार्गी, संजय कुमार, मीणा बंधन, अंकिता सिन्हा,…
रांची। झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह सेठी ने हरमंदिर जी, पटना साहिब में सिखों के जनसांख्यिक प्रतिनिधित्व में प्रस्तावित परिवर्तनों पर नाराजगी व्यक्त की है। सेठी ने कहा के तख्त श्री हरमंदिर जी, पटना साहिब प्रबंधन समिति के संविधान का अस्तित्व 1955-56 से है और हमारे समुदाय के सदस्य दक्षिण बिहार निर्वाचन क्षेत्र में अपना संविधानिक अधिकार व्यय कर रहे हैं। हाल ही में कुछ नेताओं ने झारखंड राज्य के सिख संगत और गुरुद्वारों के प्रतिनिधित्व को दक्षिण बिहार निर्वाचन क्षेत्र की वोटिंग प्रक्रिया से बाहर करने की कोशिश की है। यह दावा करते हुए कि…
श्रद्धांजलि अर्पित कर बंधाया ढाँढस जमशेदपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता मनमोहन चौधरी एवं जय नारायण सिंह के निधन पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर शोक व्यक्त किया। गुरुवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बारीडीह विद्यापति नगर स्थित स्व. मनमोहन चौधरी के आवास एवं बिरसानगर स्थित स्व. जय नारायण सिंह के घर जाकर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना कर श्रद्धाजंलि अर्पित की। उन्होंने दिंवगत नेताओं के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिजनों का ढाँढस बँधाया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष बिनोद सिंह, जिला मंत्री जितेंद्र राय, भाजपा बारीडीह मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर, बिरसानगर…
निर्णय की सोच अच्छी, किंतु योजना के रोडमेप व क्रियांवयन में संशय : कुणाल जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी ने हेमंत सरकार के कारखाना संशोधन अधिनियम विधेयक के उस प्रावधान पर सवाल खड़े किये हैं, जिसमें महिलाओं के लिए शाम 7 से सुबह 6 बजे तक काम करने के प्रावधान को विधानसभा ने मंजूरी दी है। प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने कहा की समानता के अधिकार के नाम पर बिना स्थानीय वास्तविकताओं पर विचार किए और उसमे सुधार किए बिना कुछ भी नियम पारित करना अप्रासंगिक है। कुणाल ने कहा की भाजपा के वॉकआउट के बाद सदन में इस…
शहर को अपराधमुक्त बनाने तथा शांति व्यवस्था बहाल करने को लेकर सीनियर एसपी से मिले जमशेदपुर नागरिक परिषद के प्रतिनिधि जमशेदपुर। पूर्व निर्धारित समयानुसार गुरुवार को जमशेदपुर नागरिक परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल सीनियर एसपी प्रभात कुमार से उनके कार्यालय में मिला. प्रतिनिधिमंडल ने शहर में बढ़ रही अपराधिक घटनाओं पर चिंता व्यक्त की. शहर को कैसे अपराधमुक्त बनाया जाये तथा शांति व्यवस्था कायम की जाये. इस पर चर्चा की गई. प्रतिनिधिमंडल की बातों को सुनने के बाद उन्होंने ने कहा कि अपराधिक घटनाएं जरूर हो रही है, जिसका अफसोस जताया. लेकिन उन्होंने जनवरी 23 से अभी तक का एक ग्राफ…
