Author: फतेह लाइव • एडिटर
बहुभाषीय साहित्यिक संस्था सहयोग और डॉ वीणा रानी श्रीवास्तव न्यास पटना के संयुक्त तत्वाधान में हुआ जयंती कार्यक्रम, कहानी प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित जमशेदपुर। बहुभाषीय साहित्यिक संस्था सहयोग और डॉ वीणा रानी श्रीवास्तव न्यास पटना के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को कलाकृति प्रेक्षागृह डीबीएमएस स्कूल, कदमा में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. डॉ वीणा रानी श्रीवास्तव, पूर्व विभागाध्यक्ष पटना विश्वविद्यालय, विद्वता, सौम्यता, उदारता की करुणामई छवि, जमशेदपुर में सहयोग संस्था की प्रेरणास्रोत जयंती एक अगस्त पर आयोजित इस कार्यक्रम में संस्था द्वारा दो ग्रुप में एक कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें दोनों ग्रुप के…
केंद्रीय मंत्रियों से मिलकर रेल, हवाई सेवा के विस्तार और साहेबगंज मल्टीमॉडल हब पर चर्चा की नई दिल्ली/रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने मंगलवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने झारखंड में बढ़ते भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि राज्य में महिलाओं और आदिवासियों का अत्याचार बढ़ गए हैं। कानून व्यवस्था की स्थिति दिन पर दिन चौपट होती जा रही है। राज्य में बेटियां खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। हर तरफ अराजकता की स्थिति बन गई…
मानगो चौक से लेकर एग्रिको तक के रास्ते में भाजपा कार्यकर्ता स्वागत में रहेंगे सक्रिय जमशेदपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा की नवगठित राष्ट्रीय पदाधिकारी की टीम में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूर्व सीएम रघुवर दास को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर एक ओर जहां जमशेदपुर सहित पूरे झारखंड के भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित हैं। तो वहीं, दूसरी ओर कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर ने भी पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने और बुधवार को उनके प्रथम शहर आगमन…
जमशेदपुर। भारतीय जनतंत्र मोर्चा जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा मानगो मंडल की अहम बैठक मंगलवार को मंडल अध्यक्ष कन्हैया ओझा एवं महामंत्री प्रमोद सिंह मल्लू की अध्यक्षता में पारसनगर स्थित कार्यालय में आयोजित हुई. बैठक में मुख्य रूप से भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव एवं महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नू उपस्थित हुए. बैठक में मुख्यतः मानगो मंडल क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न जन–समस्याओं पर चर्चा करते हुए नगर निगम के अधिकारियों की कार्यशैली पर भाजमो नेताओं ने रोष जताया. नेताओं ने कहा कि मानगो नगर निगम मानगो की जनता को मूलभूत सुविधा प्रदान करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है और उसके ऊपर से जनता…
मणिपुर जातीय हिंसा, नरसंहार, माता बहनों के चीरहरण अत्याचार एवं भाजपा के नीति के खिलाफ डीसी कार्यालय के समक्ष किया गया प्रदर्शन, भारी वर्षा में भी उमड़े कार्यकर्ता जमशेदपुर। इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लुसिव अलायंस (इंडिया) के आह्वान पर जमशेदपुर के उपायुक्त कार्यालय के समक्ष मणिपुर में जातीय हिंसा एवं महिला माता-बहनों के चीरहरण अत्याचार के खिलाफ एवं भाजपा सरकार के नीति के विरुद्ध महाधरना-प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन संयुक्त रूप से कांग्रेस पार्टी, झामुमो, राजद, आप, सीपीआई, सीपीआई (एम), माले, जदयू पार्टी के द्वारा आयोजित किया गया. इस दौरान गठबंधन दल के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं भारी संख्या में कार्यकर्तागण शामिल…
आदित्यपुर। सरायकेला- खरसावां जिला के आरआईटी थाना पुलिस ने हाईवा चालक तिलक महतो हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस की गिरफ्त में आए अपराध कर्मियों का नाम संजय महतो, शहजादा आलम और मोहम्मद शारिक बताया जा रहा है. पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्तौल, दो मैगजीन, 7.56 बोर का 5 जिंदा कारतूस, एक मोटर मोटरसाइकिल और तीन अलग- अलग कंपनियों का मोबाइल बरामद किया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी डॉ विमल कुमार ने बताया कि बीते 24 जुलाई को तिलक महतो की आराआईटी थाना…
बोले एसपी नहीं पनपने देंगे जिले में अवैध नशे के कारोबारियों को, आदित्यपुर को बताया टॉप एजेंडा आदित्यपुर. सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना पुलिस को ब्राउन शुगर के खिलाफ एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मुस्लिम बस्ती से 750 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी डॉ विमल कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में ब्राउन शुगर खरीद बिक्री हो रही है जिसके बाद एक टीम…
उपायुक्त के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त ने एफ.एल.सी कार्य का लिया जायजा, एसओआर-सह- एफएलसी पर्यवेक्षक, उप निर्वाचन पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी रहे मौजूद जमशेदपुर। भारत निवार्चन आयोग से प्राप्त निर्देश के आलोक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर पूर्वी सिंहभूम जिला में ईवीएम, बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, वी.वी.पी.ए.टी की प्राथमिक स्तरीय जांच आज से शुरू हो गई है। जमशेदपुर सदर प्रखंड के कीताडीह पंचायत स्थिति ईवीएम वेयर हाउस में प्रशासनिक व तकनीकी पदाधिकारियों की देखरेख में एफएलसी शुरू की गई। मौके पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद हैं। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार एफएलसी के पहले दिन किए…
उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने सिविल सर्जन समेत चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की पूरी टीम को दी बधाई जमशेदपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जिला अस्पताल (सदर अस्पताल) को नेशनल क्वॉलिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (NQAS) सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया है। जिले की इस उपलब्धि पर उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने खुशी व्यक्त करते हुए सिविल सर्जन डॉ. जुझार माझी समेत चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होनें कहा कि निश्चित ही राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किए जाने से जिले के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों का उत्साह दोगुना हुआ है। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन इस दिशा…
जमशेदपुर। राजेन्द्रनाथ महतो 35 वर्ष के एक युवा किसान है। मध्यम वर्ग के परिवार से आने वाले राजेन्द्रनाथ ने इंटर तक पढ़ाई करने के बाद खेती कार्य से जुड़कर स्वावलंबन की राह अपनाया। महतो के पास कुल 9 एकड़ पुश्तैनी जमीन है। पिता छुटूलाल महतो पम्परागत खेती करते थे, जिससे होने वाली कम आमदनी को देखते हुए राजेन्द्रनाथ महतो ने नई कृषि तकनीक का सहारा लेते हुए कृषि कार्य करना शुरू किया जिससे उन्हें काफी लाभ मिला है। श्रीविधि से बढ़ाया धान का पैदावार कृषि विभाग अंतर्गत आत्मा में कार्यरत किसान मित्र के सहयोग तथा तकनीकी मागदर्शन से परम्परागत विधि…
