Author: फतेह लाइव • एडिटर
जमशेदपुर। शहर के युवा समूहों द्वारा संचालित चाय पे चर्चा ग्रुप के द्वारा श्रावण मास के पावन अवसर पर सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में पौधरोपण किया गया। सोमवार को ग्रुप के अध्यक्ष नौशाद खान के नेतृत्व में मंदिर परिसर में सदस्यों ने बेल एवं शमी का पौधा लगाया गया ताकि आने वाले दिनों में मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को पूजन हेतु बेल पत्र मिल सके। सदस्यों ने पूरे सावन में औषधीय पौधा लगाने का संकल्प लिया है। ग्रुप द्वारा इससे पहले भी कई स्थानों पर पौधरोपण किया गया है। इस दौरान कुमार अभिषेक, शैलेश गुप्ता, विजय गोंड, उपेंद्र…
शिक्षक नियुक्ति अधिसूचना में वांछित त्रुटिओं का किया जाय सुधार जमशेदपुर। झारखण्ड राज्य उर्दू शिक्षक संघ झारखण्ड प्रदेश कमेटी की बैठक महासचिव अमीन अहमद की अध्यक्षता में हुई, जिसमें झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा सहायक अध्यापक नियुक्ति के लिए निकाले गये विज्ञापन में ऊर्दू, बंगला, ओड़िया एव संस्कृत को मातृ भाषा के प्रथम पत्र में शामिल नहीं किये जाने का विरोध किया गया। इस संदर्भ में निर्णय लिया गया कि राज्य के मुख्यमंत्री समेत अन्य संबंधित अधिकारियों को मांगपत्र सौंप कर मामले से अवगत कराया जायेगा। महासचिव अमीन अहमद ने कहा कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा इंटर प्रशिक्षित सहायक…
जमशेदपुर। भारतीय जनतंत्र मोर्चा जमशेदपुर महानगर के तत्वाधान में सोमवार को बारीडीह विधानसभा कार्यालय में राष्ट्रवादी विचारक एवं वरिष्ठ नेता स्वर्गीय मनमोहन चौधरी एवं स्वर्गीय जयनारायण सिंह की स्मृति में शोकसभा का आयोजन किया गया और श्रद्धांजलि अर्पित की गई. सर्वप्रथम भाजमो केंद्रीय उपाध्यक्ष रामनारायण शर्मा एवं जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने उनके तस्वीर पर दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पण कर सभा को आरंभ किया. भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि इन दोनो विभूतियों ने अपना जीवन जनसरोकार में न्योछावर कर दिया. इन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से लेकर जनसंघ और भारतीय जनसंघ में अपना बहुमूल्य योगदान दिया. भाजमो…
जमशेदपुर। सीतारामडेरा थाना अंतर्गत देवनगर में स्थित श्याम कुंज अपार्टमेंट (G+5) में लिफ्ट से गिर कर एक व्यक्ति जिनका नाम मुचिरम कर्मकार, उम्र करीब -56 वर्ष, पिता-मधुसुदन कर्मकार, पता-7/2254, राजेंद्र आश्राम के पास, देवनगर, थाना-सीतारामडेरा, जिला-पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर की मृत्यु हो गयी। घटना की जानकारी पाकर सीतारामडेरा पुलिस मौके पर पहुंची. उक्त अपार्टमेंट में रहने वाले लोगो से पूछ-ताछ में बताया गया की उक्त अपार्टमेंट में 5th फ्लोर में रहने वाले कैलाश अग्रवाल की बेटी प्रियंका धानुका के यहाँ मृतक अपने बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने हेतु आज पहली बार छोड़ने आयें थें। लिफ्ट चलाने की जानकारी नहीं होने के कारण…
विधानसभा पहुंचे प्रदेश कानूनी सलाहकार, लंबोदर महतो को सौंपा ज्ञापन रांची: AISMJWA के प्रदेश कानूनी सलाहकार सुभाष कतरियार आज विधानसभा पहुंचे जहां उनकी मुलाकात गोमिया विधायक लंबोदर महतो से हुई.श्री कतरियार ने श्री महतो को राज्य में बीमा, सुरक्षा, पेंशन, आवास, पत्रकार आयोग सहित 8 सूत्री मांगपत्र सौंपा. गोमिया विधायक ने पत्रकारों की मांग को जायज बताते हुए कहा कि राज्य में पत्रकारों की सुरक्षा और अन्य मांगों को लेकर सत्र में मांग जरूर उठाउंगा. इस पर सक्रियता दिखाते हुए कतरियार ने विधायक महतो का इंटरव्यू लेते एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें वे सुरक्षा कानून लागू करने संबंधी…
जमशेदपुर। टेल्को प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन प्रखण्ड अध्यक्ष राजेश कुमार के अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे शामिल हुए. जहां पीएम मोदी की तानाशाही सरकार से दुःखी हो कर लक्ष्मीनगर टेल्को भाजपा के कद्दावर नेता महेंद्र सिंह ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थामा. जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने उन्हें अंगवस्त्र प्रदान कर एवं पार्टी का झंडा सौंप कर उन्हें सम्मानित किया एवं उन्हें शुभकामनाएं दीं. साथ ही संगठन में मजबूती आने की बात कही. जिलाध्यक्ष ने महेन्द्र सिंह…
जमशेदपुर। बिष्टुपुर जी टाउन गुरुद्वारा साहब में सोमवार को पहाड़ी वाले बाबा दयाल सिंह जी कि सलाना याद में भव्य धार्मिक समागम का आयोजन किया गया. इस मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह एवं चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में बाबा दयाल सिंह जी की जीवनी पर प्रकाश डाला तथा सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा समाज सुधार हेतु बनाए गए नियमों का पालन करने का अनुरोध किया. इस विशेष मौके पर बिष्टुपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान प्रकाश सिंह एवं महासचिव त्रिलोक सिंह ने प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, बिल्डिंग निर्माण कमेटी…
जमशेदपुर। शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था ” नमन शहीदों के सपनों को” के तत्वाधान में सरदार उधम सिंह के शहादत दिवस पर लौहनगरी के लोग श्रद्धांजलि देने उमड़े. मुख्य अतिथि सीजीपीसी अध्यक्ष सरदार भगवान सिंह, संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के साथ शहर के अनेक गण्यमान्य लोगों, महिलाओं एवं युवाओं की गरिमामय उपस्थिति में सरदार उधम सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किए. संस्थापक काले ने कहा कि 21 वर्षों बाद अंग्रेज को उसकी धरती पर जाकर वध करने की घटना ने निश्चित रूप से अँग्रेजी शासन को हिला दिया और अंग्रेजी शासन को डर हो गया, जिसके बाद ही उन्होंने देश…
जमशेदपुर। कोल्हान के सिखों की ओर से सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने पटना के जिला जज एवं तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के कस्टोडियन को पत्र लिखकर संयुक्त बिहार के तौर से चले आ रहे दक्षिण बिहार निर्वाचन क्षेत्र को यथावत रखने का आग्रह किया है। इसके अध्यक्ष भगवान सिंह ने जिला जज को पत्र लिख कहा है कि साल 2000 में बिहार राज्य पुनर्गठन अधिनियम में यह प्रावधान किया गया कि जो मुद्दे या विषय अनसुलझे हैं अथवा जिन पर अंतिम वैकल्पिक फैसला नहीं हुआ है वह यथास्थिति में रहेंगे। ऐसे में बिहार की एक संस्था द्वारा यह…
Manprit Singh. जमशेदपुर। मानगो के अपराधी अमरनाथ सिंह की दुमका में हुई हत्या में शामिल दीपक चौधरी उर्फ टेका चौधरी और अभिषेक सिंह उर्फ बिट्टू सिंह की गिरफ्तारी को जमशेदपुर पुलिस ने साफ किया है. इन दोनों की गिरफ्तारी हुई है, जिनके पास से 6 जिंदा कारतूस और एक देशी पिस्तौल बरामद किया गया है. दीपक कुमार चौधरी उलीडीह आस्था स्पेस टाउन का रहने वाला है, जबकि अभिषेक सिंह गाढ़ाबासा बागबेड़ा का रहने वाला है. दीपक चौधरी उर्फ टेका चौधरी के खिलाफ पहले भी हत्या का प्रयास और लूटपाट के अलावा आर्म्स एक्ट का मुकदमा दायर है. पुलिस ने बताया है…
