Author: फतेह लाइव • एडिटर

जमशेदपुर.  कोल्हान का एकमात्र सरकारी लॉ कॉलेज जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज को स्वतंत्र इकाई घोषित करने के संबंध में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने विधानसभा में शून्यकाल में करने की मांग की. इसे लेकर कॉलेज के छात्र अमर कुमार तिवारी ने विधायक से अनुरोध किया था. उनसे मांग की गई थी कि सभी विद्यार्थियों के हित को देखते हुए स्वतंत्र इकाई की मांग विधानसभा में की जाए, जिसके फलस्वरूप विधायक सरयू राय ने शून्य काल में इसकी मांग की है. बता दें कि जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज को स्वतंत्र इकाई करने की मांग करीब 21 सालों से चल…

Read More

शनिवार को एसडीओ ने दोनों धड़ों की बैठक बुलाई जमशेदपुर। गुरु गोविंद सिंह की जन्मस्थली तखत श्री हरमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधन कमेटी चुनाव 2023 की मतदाता सूची को लेकर महासचिव सरदार इंदरजीत सिंह ने कल शुक्रवार को आपातकालीन बैठक बुलाई है,  जबकि अध्यक्ष सरदार जगजोत सिंह सोही रविवार को बैठक बुला चुके हैं। इधर, इंदरजीत सिंह ने बैठक बुलाने की जानकारी कस्टोडियन सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश पटना, एसडीओ सिटी पटना से निर्वाचन पदाधिकारी और बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार को दे दी है। कल की बैठक में महासचिव मतदाता सूची को अंतिम रूप दे देंगे। उनके अनुसार पटना हाई…

Read More

जमशेदपुर.  गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के हॉल में यूनियन के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय माइकल जॉन को याद किया गया. गुरुवार को सर्वप्रथम उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया.  फिर बिस्टुपुर स्थित कब्रिस्तान पर भी जाकर माल्यार्पण किया गया एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई. बिष्टुपुर स्थित घर में उनके द्वारा मजदूर हितों में किए गए कार्यों को याद किया गया. यूनियन नेताओं ने कहा कि स्वर्गीय माइकल जॉन ने इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार इंटक के अध्यक्ष के रूप में भी मजदूरों की सेवा की. नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साथ मिलकर भी उन्होंने हमारे शहर की कई बड़ी…

Read More

जमशेदपुर.  भाजपा नेता सह नागरिक सुविधा मंच के झारखंड प्रदेश संयोजक शशि मिश्रा के हरहरगुटू स्थित आवास पर महा मृत्युंजय जाप के पूर्णाहुति का आयोजन गुरुवार को किया गया. इस अवसर पर भंडारा का आयोजन भी किया गया. भोजपुरी भजन गायक सुनील सहाय के द्वारा आरती की गई. भंडारे में ईचागढ के पूर्व विधायक  अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह, हृदय नंद तिवारी, आनंदी ओझा, राज किशोर यादव, कुली सिंह, हंसराज सिंह,  एमडी शुक्ला, राज किशोर सिंह, अमन मिश्रा, केशव सिंह, चीफ एडिटर चरणजीत सिंह खालसा, संतोष चौबे समेत मिश्रा परिवार के सभी सदस्य एवं स्थानीय गणमान्य लोगों के अलावा सैंकड़ों…

Read More

जमशेदपुर। बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सह जिला भाजपा नेता सुबोध झा ने जिला प्रशासन से आग्रह करते हुए बागबेड़ा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में साफ सफाई हेतु छिड़काव के लिए ब्लीचिंग पाउडर और विशेषकर शुद्ध पेयजल टैंकरों से उपलब्ध करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि क्योंकि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में जो भी हैंड पंप बोरिंग था। वह सभी बोरिंग और हैंडपंप में बाढ़ का पानी प्रवेश कर जाने के कारण पीने योग्य नहीं रह गया है। गंदे पानी पीने से महामारी फैल सकती है। इसलिए शुद्ध पेयजल की अति आवश्यकता है और स्वास्थ्य विभाग को बोलकर…

Read More

जमशेदपुर. सोनारी थाना क्षेत्र के कुम्हारपाड़ा बंगाली बस्ती में भीम सिंह नामक युवक ने देर रात अपने खाली मकान में प्लास्टिक की रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह बस्ती के लोगों ने इसकी सूचना उसके घर वालों को दी। जिसके बाद घरवालों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध में उसके चाचा जितेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले 2 वर्षों से पत्नी के साथ विवाद चल रहा था और पत्नी बागबेड़ा अपने मां के घर पर रह रही थी। कुछ दिन पहले…

Read More

जमशेदपुर। आगामी चुनाव की तैयारियों में शहर की राजनीति पार्टियां कमर कस रही हैं. इसी क्रम में भाजमो संगठन अपने पूर्वी के खूंटे को मजबूत करने में जुटा हुआ है. बुधवार को एक बार फिर भाजमो युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित शर्मा ने टेल्को मंडल का विस्तार किया. इस दौरान विधायक सह पार्टी प्रमुख सरयू राय, जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, आकाश शाह समेत पार्टी के वरीय नेता मौजूद रहें. यह घोषणा बारिडीह स्थित विधानसभा कार्यालय में की गई. राय ने सभी पदाधिकारियों को माला पहनाकर उनका स्वागत किया. टेल्को युवा मोर्चा की टीम पर एक नजर अध्यक्ष: आयुष प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष…

Read More

इंद्रदेव ने भी दिया आशीर्वाद, भारी बारिश में डटे रहे उत्साहित कार्यकर्ता, दी शुभकामनाएं जमशेदपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में नवगठित राष्ट्रीय पदाधिकारी की टीम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर पूर्व सीएम रघुवर दास बुधवार को पहली बार गृह क्षेत्र जमशेदपुर पहुंचे। पूर्व सीएम रघुवर दास के प्रथम शहर आगमन पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर उनका जोरदार स्वागत किया। बुधवार को सुबह से हो रहे मूसलाधार बारिश के बीच उत्साहित कार्यकर्ता अपने प्रिय नेता के स्वागत में डटे रहे। शहर पहुंचते ही, पूर्व…

Read More

जमशेदपुर। सत्यनारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी ट्रस्ट की ओर से साकची स्थित महालक्ष्मी मंदिर में आयोजित शिव महापुराण कथा में झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले शामिल हुए। इस मौके पर आचार्य  राजेन्द्र श्री महाराज, श्रीधाम वृंदावन के मुखारविंद से कथा प्रस्तुत किया गया। काले ने कहा कि शिव महापुराण कथा में शामिल होना सौभाग्य की बात है। इस प्रकार के आयोजन हमारी संस्कृति को मजबूती प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा समिति द्वारा आयोजित इस प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान से क्षेत्र में सुख-समृद्धि होगी। इस महा अनुष्ठान के दौरान सैकड़ों भक्त भी शामिल हुए।

Read More

जमशेदपुर। हरियाणा के मेवात की घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विश्व हिंदू परिषद के महानगर मंत्री चंद्रिका भगत एवं बजरंग दल के संयोजक मुन्ना दुबे ने संयुक्त रूप से कहा कि श्रावण मास के उपलक्ष में भगवान शिव की आराधना के निमित्त यात्रा में पहुंचे हिंदू जन समुदाय पर जिहादी आतंकियों के द्वारा हमला अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. घटना के विरोध में बुधवार को झारखंड के सभी जिला केंद्रों में जिहादी आतंकियों का पुतला दहन किया गया. इसी क्रम में विश्व हिन्दू परिषद जमशेदपुर महानगर ने भी साकची गोल चक्कर में पुतला दहन किया. विश्व हिंदू परिषद महानगर…

Read More