Author: फतेह लाइव • एडिटर

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  धनबाद में लोन रिकवरी एजेंट अमित कुमार अग्रवाल की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार को सदर थाना क्षेत्र स्थित सूर्य हाइलैंड सोसाइटी में विकास खंडेलवाल के घर से अमित कुमार अग्रवाल का शव बरामद किया गया है। मृतक के परिजनों द्वारा पहले ही अमित अग्रवाल के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में यह भी बताया गया था कि अमित के मोबाइल फोन पर 15 लाख रुपये की फिरौती की मांग की जा रही है। डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम ने बताया कि मोबाइल लोकेशन के आधार पर विकास खंडेलवाल…

Read More

झारखंड अग्निशमन विभाग से दो और टाटा स्टील के एक दमकल मौक़े ने पाया आग पर काबू फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत छायानगर स्थित एक टेंट हाउस के गोदाम में अचानक आग लग गई। आग लगने से आस–पास अफरा तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी और अपने स्तर से आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गये। लोगों ने गोदाम में रखे सामानों को भी बाहर निकाला। इधर, सूचना पाकर झारखंड अग्निशमन विभाग से दो और टाटा स्टील से एक दमकल मौक़े पर पहुंची और आग पर…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  चतरा जिला प्रशासन के लाख प्रयासों के बावजूद चतरा में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बेकाबू स्पीड और अनियंत्रित वाहनों के चपेट में आने से रोज बेगुनाहों की मौत हो रही है। चतरा में तेज रफ्तार गैस लदा वाहन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। यह घटना सदर थाना क्षेत्र के धमनियां मोड़ में हुई है। मृतक सदर थाना क्षेत्र के आरा गांव निवासी प्रह्लाद सिंह के रूप में हुई है। प्रह्लाद सिंह स्थानीय सांसद कालीचरण सिंह के अपने चचेरे भाई थे। इधर, घटना की जानकारी मिलते…

Read More

यूनियन ने दिया चार्टर और डिमांड, जल्द प्रबंधन से वार्ता शुरू होने की उम्मीद फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ससमय वेतन समझौता संपन्न कराने के लिए वचनबद्ध है. फलस्वरूप शनिवार को यूनियन की ओर से चार्टर्ड ऑफ डिमांड प्रबंधन को सौंपा गया. गौरतलब हो कि पिछले दिनों यूनियन की ओर से बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें तमाम कमेटी मेंबर्स एवं यूनियन पदाधिकारियों के साथ अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह संवाद स्थापित कर चार्टर्ड ऑफ डिमांड के लिए सुझाव आमंत्रित किए थे. तमाम सुझावों पर विचार-विमर्श के बाद यूनियन की ओर से मांग…

Read More

सिदगोड़ा बाजार और विद्यापति नगर की शराब दुकानों में हुई चोरी का खुलासा, 10 हजार रूपये बरामद फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर में सिदगोड़ा पुलिस ने सिदगोड़ा बाजार और विद्यापतिनगर स्थित शराब दुकान में चोरी करने वाले दो चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में आदित्यपुर निवासी कार्तिक लोहार उर्फ चेपा और रितिक पाल शामिल है। पुलिस ने दोनों के पास से पांच हजार रुपये नकद भी बरामद किए है। जानकारी देते हुए सिदगोड़ा थाना प्रभारी बिरेंद्र कुमार ने बताया कि बीते 28-29 जनवरी को सिदगोड़ा बाजार और विद्यापतिनगर में शराब दुकानों में नकद की चोरी की गई थी। इस…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर के टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर में शनिवार को मासिक विदाई सह सम्मान समारोह यूनियन के गोपेश्वर हॉल में आयोजित किया गया. इस दौरान विभिन्न डिवीजनों से सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपने परिवार जनों के संग कार्यक्रम में शिरकत की. यूनियन की ओर से अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह के द्वारा सेवानिवृत्त कर्मियों को उनके कार्यरत क्षेत्र के कमेटी मेंबर्स व यूनियन पदाधिकारियों की उपस्थिति में शॉल तथा स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में यूनियन के सभी पदाधिकारी,  कमेटी मेंबर तथा आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य उपस्थित रहे.  यूनियन के अध्यक्ष शशि…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  बारीडीह स्थित वास्तु विहार के नजदीक Kiwiz डांस स्टूडियो ने अपनी पहली वर्षगांठ बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई। इस अवसर पर स्टूडियो के विद्यार्थियों द्वारा शानदार डांस प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिसने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में केक कटिंग सेरेमनी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। स्टूडियो के डायरेक्टर राकेश बारीक एवं मंजू राणा ने बताया कि डांस स्टूडियो में विभिन्न नृत्य शैली के साथ फिटनेस क्लास, जूमबा, एरोबिक्स एवं योगा का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। साथ ही रियल्टी शो एवं वैवाहिक कार्यक्रमों के लिए…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 18 से भाजपा के जिला महामंत्री एवं विभिन्न व्यावसायिक-सामाजिक संगठनों से जुड़े अनिल मोदी ने अपनी उम्मीदवारी प्रस्तुत की है। आज उन्हें चुनाव चिन्ह के रूप में अलमारी निशान का आवंटन किया गया, साथ ही उन्हें क्रम संख्या एक प्राप्त हुई। अलमारी चुनाव चिन्ह के आवंटन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अनिल मोदी ने कहा कि सनातन संस्कृति में अलमारी का विशेष महत्व है। विवाह जैसे पवित्र अवसरों पर कन्याओं के उज्ज्वल भविष्य एवं शुभ कार्यों के लिए अलमारी प्रदान करने की परंपरा रही है। ऐसे में अलमारी का चुनाव…

Read More

बिहार स्पंज आयरन के वरीय महाप्रबंधक ने वनराज स्टील के समझौता तोड़ने का किया खुलासा फतेह लाइव, रिपोर्टर. बिहार स्पंज आयरन लिमिटेड (चांडिल) का संचालन कर रही वनराज स्टील प्राइवेट लिमिटेड के बीच उपजे विवाद के बीच जहां कंपनी पूरी तरह बंद कर दी गई है. वहीं आज कंपनी की ओर से इसके अंदरुनी कारणों का खुलासा किया गया है. बिहार स्पंज आयरन (चांडिल) के सीनियर जेनरल मैनेजर आर के शर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि वनराज स्टील प्राइवेड लिमिटेड (आधुनिक ग्रुप) पर बिहार स्पंज का अलग-अलग मदों में लगभग 55 करोड़ रु. का बकाया हो गया है. शर्मा…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  भुवनेश्वर अस्पताल में इलाजरत जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता मीर सज्जाद का आकस्मिक निधन शुक्रवार को हो गया. वह लगभग 65 वर्ष के थे. उनका निवास स्थान मकदमपुर थाना परसुडीह है. यह खबर सुनते ही झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला ने जमशेदपुर के सभी अधिवक्ताओं से मुलाकात की और दुख प्रकट किया. उन्होंने बताया कि दिवंगत अधिवक्ता काफी विनम्र स्वभाव के थे. उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्य रूप से अधिवक्ता अक्षय कुमार झा, मिथिलेश सिंह, केशव सिंह, वीरेंद्र सिंह, दिनेश कुमार पांडे, रविंद्र कुमार दुबे, जन्मेजय सिंह, संजय सिंह, राजू सिंह, श्रीकांत…

Read More