Breaking News
Jamshedpur : फोटोग्राफर एसोसिएशन ने किया ‘OPS Odisha Photo Fair 2026’ के पोस्टर का विमोचन P&M Mall Jamshedpur : पीएंडएम मॉल में सीलिंग की कार्रवाई, अतिरिक्त जमीन पर कब्जे की शिकायत पर टाटा स्टील ने कराया संयुक्त सर्वे Lady Meherbai Tata Biography : लेडी मेहरबाई टाटा की दूरदर्शी सोच, त्याग से लेकर महिला अधिकारों तक छोड़ी अमिट छाप Tata Steel Production Growth : Jamshedpur : टाटा स्टील के उत्पादन में 10% की वृद्धि, दूसरी तिमाही में 6.21 मिलियन टन कच्चे इस्पात का उत्पादन Jamshedpur : JRD स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पहली बार होगा इंटर कॉलेज टूर्नामेंट, 7 संस्थानों के खिलाड़ी दिखाएंगे दम Jamshedpur : गरबा-डांडिया के व्यवसायीकरण पर उठे सवाल, ‘जश्न इवेंट’ की डांडिया नाइट रद्द होने का दावा; आयोजनों की सुरक्षा और जीएसटी जांच की मांग
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Xlri : अमरावती में बनेगा एक्सएलआरआई का नया कैंपस, 300 करोड़ की लागत से 61.7 एकड़ में विकसित होगा विश्वस्तरीय संस्थान

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

देश के प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थानों में शुमार एक्सएलआरआई-(जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट) ने अपने विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए आंध्र प्रदेश कैपिटल रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी के साथ समझौता किया है. इस समझौते के तहत आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती में 61.7 एकड़ भूमि पर नया कैंपस स्थापित किया जाएगा.

करीब 300 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह नया कैंपस एक्सएलआरआई अमरावती के नाम से विकसित होगा. संस्थान के इस विस्तार को देश में प्रबंधन शिक्षा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है.

Gambhir Car Associate Motion Ads

पहले चरण में इस कैंपस में 1,000 छात्रों के लिए इंटीग्रेटेड प्रोग्राम शुरू किया जाएगा. इसके साथ ही 200 कार्यरत पेशेवरों के लिए एग्जीक्यूटिव एजुकेशन प्रोग्राम भी संचालित होंगे. इस पहल का उद्देश्य छात्रों और प्रोफेशनल्स के लिए एक ऐसा शैक्षणिक वातावरण तैयार करना है, जहां लीडरशिप, इनोवेशन और इंडस्ट्री के साथ जुड़ाव को बढ़ावा मिले.

“कैम्पस ऑफ इनफिनिट गुडनेस” की अवधारणा पर आधारित यह परिसर आधुनिक तकनीक, स्मार्ट क्लासरूम, सहयोगात्मक शिक्षण स्पेस और सतत (सस्टेनेबल) विकास के सिद्धांतों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा. इसे वैश्विक मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा, जिससे यह अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा प्रदान कर सके.

एक्सएलआरआई और एपीसीआरडीए के बीच यह साझेदारी ज्ञान सृजन, नेतृत्व विकास और क्षेत्रीय आर्थिक प्रगति को बढ़ावा देने की साझा सोच को दर्शाती है. उभरते हुए प्रशासनिक, शैक्षणिक और नवाचार केंद्र के रूप में अमरावती का चयन इस परियोजना के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

इस अवसर पर एक्सएलआरआई जमशेदपुर के निदेशक फादर जॉर्ज सबेस्टियन ने कहा कि एक्सएलआरआई अमरावती एक संस्थान की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसके तहत वह विश्वस्तरीय प्रबंधन शिक्षा तक पहुंच का विस्तार कर रहा है. उन्होंने कहा कि यह कैंपस नवाचार, सतत विकास और जिम्मेदार नेतृत्व के समन्वय से भविष्य के लीडर्स तैयार करेगा.

नया कैंपस एक्सएलआरआई की राष्ट्रीय उपस्थिति को और मजबूत करेगा तथा देश-विदेश के छात्रों और पेशेवरों के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा.

गौरतलब है कि सन् 1949 में स्थापित एक्सएलआरआई-जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट भारत का सबसे पुराना बिजनेस स्कूल है और देश के अग्रणी प्रबंधन संस्थानों में से एक माना जाता है. अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता, नैतिक नेतृत्व और सामाजिक प्रभाव की समृद्ध परंपरा के लिए प्रसिद्ध एक्सएलआरआई ने वर्षों से ऐसे नेतृत्वकर्ताओं को तैयार किया है, जिन्होंने विभिन्न उद्योगों और वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण योगदान दिया है.

जमशेदपुर, दिल्ली-एनसीआर और अब अमरावती में अपने कैंपस के साथ एक्सएलआरआई लगातार अपने विस्तार को आगे बढ़ा रहा है, जबकि “सर्वजन हिताय” की भावना के साथ जिम्मेदार नेतृत्व विकसित करने के अपने मूल उद्देश्य पर दृढ़ता से कायम है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर