Author: फतेह लाइव • एडिटर
जमशेदपुर। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आर के सिंह के जन्म दिन के शुभ अवसर पर शनिवार को टेल्को कॉलोनी स्थित आम बगान मैदान में मनाया गया. इस दौरान केक काट कर और वृक्षारोपण कर पूरे उल्लास के साथ व्हीकल फैक्ट्री कि ओर मनाया गया. इस अवसर पर लाईन-3 के हेड संदीप चौकसे, लाईन-1 के जितेंद्र कुमार, आई आर के अभिषेक नायर, यूनियन की ओर से आरआर दुबे, मनोज कुमार सिंह, अनिल शर्मा, एस एन सिंह, अली राजा, संतोष जयसवाल, भोला सिंह, डीजे घोष, भोला सिंह, संजय सिंह हितैषी, भीम भारती, विनय झा, सुबोध सिंह, आर डी रॉय, अखिलेश…
रांची। खादगढ़ा बस स्टैंड में हुए भीषण अग्निकांड को एक सिरफिरे नाबालिग के द्वारा अंजाम दिया गया था. 15 साल के इस नाबालिग ने पांच घंटे के अंतराल में नौ बसों में आग लगाकर पूरी राजधानी को हिला दिया. रांची पुलिस ने 12 घंटे के अंदर अगलगी की साजिश का खुलासा करते हुए नाबालिग को निरुद्ध कर लिया है. निरुद्ध किए गए नाबालिग के पास से पुलिस ने एक स्प्रे और लाइटर बरामद किया है. इसी लाइटर और स्प्रे के जरिए उसने एक-एक कर 9 बसों को आग लगा दी. इस अगलगी में 8 बस तो जलकर खाक हो गए…
जमशेदपुर। जिला न्यायालय के सीनियर अधिवक्ता रंजन धारी सिंह एंव अधिवक्ता प्रतीक शर्मा के द्वारा न्याय दंडाधिकारी सौदामनी सिंह के आदालत से सिदगोड़ा सूर्य मंदिर मारपीट प्रकरण में सरयू राय खेमे के कई नेताओं को बेल पर रिहा किया गया. इनमें भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय महामंत्री एंव कोल्हान के प्रभारी संजीव आचार्य, जिला महामंत्री मनोज सिंह उज्जैन, मंडल अध्यक्ष दुर्गा राव, मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार यादव, जय सिंह, राजीव चौहान, गौतम धर, ऋषी पाण्डेय शामिल है. सभी शुक्रवार को सरेंडर के बाद जमशेदपुर न्यायालय परिसर से जमानत पर रिहा हुए. सिदगोड़ा कान्ड संख्या 173/2022 , GR no : 748/2023.…
कोलकाता। बालासोर रेल दुर्घटना की आंच आखिरकार दक्षिण पूर्व रेलवे की जीएम अर्चना जोशी तक पहुंच ही गयी. जैसा की अनुमान लगाया जा रहा था कि सरकार की नयी कार्रवाई में रेल महाप्रबंधक अर्चना जोशी को हटा दिया गया है. उनकी जगह अनिल कुमार मिश्रा को दक्षिण पूर्व रेलवे का नया जीएम बनाया गया है. अनिल कुमार मिश्रा वर्तमान में एजीएम/एनईआर हैं. इससे पहले वे धनबाद रेल मंडल के डीआरएम रह चुके हैं. अर्चना जोशी को रेलवे व्हील फैक्ट्री, येलहंका, बेंगलुरु भेजा गया है. बालासोर रेल हादसे के बाद इससे पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे बोर्ड ने खड़गपुर के…
रांची. स्वास्थ्य विभाग द्वारा झारखंड के रांची स्थित डोरण्डा थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करायी थी जिसमें कोरोना प्रोत्साहन राशि भुगतान से संबंधित विभागीय गोपनीय संचिका के अंश को एवं गोपनीय दस्तावेज को चोरी कर सर्वाजनिक करने का मामला में विधायक सरयू राय को अभियुक्त बनाया गया था, जिसका डोरण्डा कांड संख्या 105 / 2022 है. इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के आप्त सचिव ओमप्रकाश सिंह ने डोरंडा स्थित सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा करते हुए कहा कि इस संदर्भ में न्यायालय ने 27 जून को एक आदेश पारित करते हुए कहा है कि “समस्त तथ्यों एवं…
जुटेंगे पूरे कोल्हान के प्रमुख नेता व कार्यकर्ता, प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय का मिलेगा मार्गदर्शन, तैयारियां हुई पूरी जमशेदपुर। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में जुटी भाजपा की कोल्हान प्रमंडलीय बैठक शनिवार को बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन के मुख्य सभागार में सुनिश्चित की गई है. पार्टी के सांगठनिक कार्यों को गति देने एवं आगामी कार्यक्रमों की दिशा तय करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण मानी जा रही कोल्हान प्रमंडलीय बैठक में जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान क्षेत्र से प्रमुख नेतागण व कार्यकर्ता शामिल होंगे. बैठक में मार्गदर्शन प्रदान करने और रणनीति तय करने भाजपा के झारखंड प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय शामिल…
जमशेदपुर। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने संथाल परगना में आदिवासियों की लगातार घटती जनसंख्या पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि यह स्थिति भविष्य में कायम रही तो एक दिन यहां के आदिवासी अल्पसंख्यक हो जायेंगे. दास शुक्रवार को सीतारामडेरा मंडल अंतर्गत भुइयांडीह चौक पर हूल दिवस के अवसर पर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह करने वाले वीर शहीद सिदो और कान्हू की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि हूल विद्रोहियों ने झारखंडियों की जिस संस्कृति की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दी. झारखंड…
जमशेदपुर। कोल्हान के तमाम बंगभाषी संगठनों ने मिलकर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह राजयसभा सांसद शिबू सोरेन के द्वारा दिये गए बयान के प्रति आभार व्यक्त किया है. साथ ही उन्होंने बंगला भाषा के उत्थान हेतु जल्द कदम उठाने की मांग भी की है. साकची में आयोजित प्रेस वार्ता में इन्होंने कहा की कोल्हान के कई रेलवे स्टेशनो में बंगला भाषा के शिलापट्ट को हटाया गया है. साथ ही बंगला भाषा में चल रहे पठन पाठन को भी बंद किया जा रहा है. इसके खिलाफ जमशेदपुर के बंग बंधु समेत कोल्हान के तमाम बंग समुदाय के लोगों ने आंदोलन शुरू…
जमशेदपुर। पटमदा प्रखंड कुमहिर पंचायत अंतर्गत कांकीडीह महुलतल में हूल दिवस के अवसर पर संथाल विद्रोह के महानायक वीर शहीद सिदो-कान्हु की प्रतिमा का अनावरण किया एवं प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजली दी. झारखंड विधानसभा सत्तारूढ़ दल के सचेतक सह जुगसलाई विधानसभा के विधायक मंगल कलिंदी और विधायक निधी से निर्मित आठ लाख साठ हजार रूपए (8,60,000₹) के लागत से सिदो-कान्हु भवन शेड का उद्धाटन किया. कार्यक्रम पर स्थानीय लोगों ने विधायक का परामपरिक तरीक़े से बड़े धूम-धाम के साथ स्वागत किया. मौके पर ग्राम प्रधान नकुल बेसरा, नायके मंशा राम बेसरा, विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टूडु, कालीपोदो महतो, मुखिया कुमहिर…
जमशेदपुर। परसुडीह हलुदबनी में हूल दिवस के अवसर पर पहुंचे झारखंड विधानसभा सत्तारूढ़ दल के सचेतक सह जुगसलाई विधायक मंगल कालिन्दी ने संथाल विद्रोह के महानायक वीर शहीद सिदो-कान्हु के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यक्रम में स्थानीय बच्चीयों द्वारा संथाली लोक गीत प्रस्तुत कर विधायक का स्वागत किया गया. कार्यक्रम के दौरान विधायक ने गुरु गोमके पं. रघुनाथ मुर्मू अकैडमी द्वारा आयोजित Advance Course Of OL CHIKI And Santhali Language Annual Examination में सफल अभियर्थियो के बीच सर्टिफ़िकेट बांटे और स्थानीय ग्रामीणों के बीच साड़ी-धोती वितरण किया. मौके पर विधायक ने कहा की आजादी के आंदोलन…
