Author: फतेह लाइव • एडिटर
जमशेदपुर। कदमा थाना अंतर्गत रामजनम नगर निवासी आकाश की हत्या के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को शनिवार को जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपियों में मंझला उर्फ जबू सिंह भूमिज और समीर गोप और मंगला पात्रो शामिल है. आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार और पत्थर समेत अन्य सामान बरामद किए हैं. जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी मुकेश लुणायत ने पत्रकारों को बताया कि मंझला उर्फ जंबू सिंह के साथ आकाश का पुराना विवाद था. इसी को लेकर उसने आकाश की हत्या कर दी. हत्या के पूर्व जंबू ने आकाश की रेकी भी की…
जामताड़ा। ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की एक बैठक एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव शिरोमणि यादव के नेतृत्व में को-ऑपरेटिव बैंक परिसर जामताड़ा में आयोजित हुई. बैठक में जामताड़ा में शहरी एवं ग्रामीण जिला कमिटी के गठन को लेकर एक समीक्षा की गई, जिसमें तय किया गया कि शीघ्र ही प्रदेश कमिटी को शहरी व ग्रामीण कमिटी का गठन कर सूची भेजी जाएगी. बैठक मे बतौर मुख्य अतिथि AISMJWA के प्रदेश महासचिव शिरोमणि यादव उपस्थित थे. उन्होंने 16 जुलाई को धनबाद में होने वाले सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए जिला कमेटी को एक सूची बनाने का…
जमशेदपुर। पाकिस्तान के सिंध प्रांत के सुकुर शहर मे सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब में पिछले दिनों धार्मिक भेदभाव की कड़ी में कुछ बदमाशों ने गुरुघर में जबरन घुस कर कीर्तन भी बंद कराया एवं ग्रंथी साहिब से दुर्व्यवहार किया. पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब से बेअदबी भी की. जब बदमाशों को पुलिस के हवाले किया गया, तो बिना किसी जांच या पूछताछ के उन्हें छोड़ दिया गया, जो दर्शाता है कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यक असुरक्षित हैं. आगाज संस्था के संस्थापक अध्यक्ष सह सेन्ट्रल सिख नौजवान सभा के पूर्व महासचिव इंदरजीत सिंह ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की एवं…
जमशेदपुर। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के कदमा स्थित क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र (जेडटीसी) के सभागार में अंतर्राष्ट्रीय योग गुरू, सरकार योग एकेडमी के संचालक अंशु सरकार को ‘योग पुरुष’ की उपाधि से विभूषित किया. यह उपाधि एलआईसी के ट्रेनिंग सेंटर निदेशक (झारखंड, बिहार व उड़ीसा) विवेकानन्द प्रधान एवं एडिश्नल डायरेक्टर शकुंतला मुर्मू ने ट्राफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया. श्री सरकार द्वारा 12 वर्षों से भी अधिक समय से प्रशिक्षण केन्द्र में झारखंड, बिहार, ओडि़सा से आनेवाले एजेंट, कर्मचारी, अधिकारी एवं साथ ही उनके पूरे परिवार को योग प्राणयाम मुद्राएं एवं ध्यान के जरिए बिना दवा के स्वस्थ्य व निरोग…
जमशेदपुर : लश्कारा द्वारा सुंदर, आकर्षक एवं आधुनिक डिजाइनों वाले आभूषणों की प्रदर्शनी सह सेल शहर के बिंदल मॉल के बैंक्विट में आयोजित की गई. दो दिवसीय इस प्रदर्शनी में कपड़े एवं आभूषणों का मुआयना एवं खरीदारी करने के लिए शहर के काफी लोग आये. वैसे तो प्रदर्शन में आभूषणों के कई स्टॉल थे, परंतु लश्कारा का स्टॉल नंबर ( 35 ) आगंतुकों को आकर्षित करने में कामयाब रहा. लश्कारा के स्टॉल पर प्रदर्शित आभूषणों की सुंदरता आगंतुकों को अपनी ओर न सिर्फ आकर्षित करने में सफल रही, बल्कि बजट के अनुकूल रहने के कारण ज्वैलरी प्रेमियों को खरीदारी के…
जमशेदपुर. जर्मनी की राजधानी बर्लिन में स्पेशल ओलंपिक्स बैडमिंटन प्रतियोगिता में भारत की ओर से प्रतिनिधित्व करने वाली जमशेदपुर के टेल्को की रहने वाली पूनम तिवारी ने दो स्वर्ण पदक जीते. जर्मनी से अपने घर लौटने पर आज शनिवार को जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने उनके घर पहुंच कर शॉल ओढ़ाकर और घड़ी भेंट कर सम्मानित किया और बधाई दी और कहा कि आगे भी किसी प्रकार मेरी सहायता की जरूरत हो तो जरूर मुझसे संपर्क करें. मौके पर विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि पूनम तिवारी ने झारखंड समेत पूरे देश का मान सम्मान बढ़ाया है. यह उनकी कड़ी…
जमशेदपुर। गुरुद्वारा साहिब सीतारामडेरा में अरदास के उपरांत 8 सदस्य जत्था शनिवार को गुरुघरों के दर्शन के लिये सड़क मार्ग से रवाना हुआ. सिख संगत का यह जत्था मुख्य रूप से गुरुद्वारा साहिब नानकमत्ता, हेमकुंड साहिब, पोंटा साहिब, आनंदपुर साहिब, दरबार साहिब अमृतसर एवं फतेहगढ़ साहिब के दर्शन कर 11 जुलाई को वापस शहर लौटेगा. जत्थे की रवानगी में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान सह सेंट्रल गुरुद्वारा कमिटी के चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटि के कार्यवाहक प्रधान सरदार कुलदीप सिंह, महासचिव गुरुचरण सिंह बिल्ला, मीत प्रधान चंचल सिंह, बीर खालसा दल के…
जमशेदपुर. केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नित सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियों एवं सरकार के अच्छे कार्यों की सूची लोगों तक पहुंचाने के लिए भाजपा द्वारा राष्ट्रव्यापी महा जनसंपर्क अभियान चलाई जा रही है। इसी क्रम में जमशेदपुर महानगर के विभिन्न मंडलों में भाजपा कार्यकर्ता घर घर पहुंचकर लोगों को मोदी सरकार की उपलब्धियां बता रहे हैं। शनिवार को गोलमुरी मंडल के भाजपाईयों ने टुइलाडुंगरी के ए एवं बी ब्लॉक में महा जनसंपर्क अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व मंडल के मंत्री बी श्रीनिवास ने किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य…
जमशेदपुर। चिकित्सक दिवस के दिन शनिवार को भाजपा नेता विकास सिंह ने जमशेदपुर के प्रख्यात जनरल फिजिशियन डॉक्टर अजय मिश्रा को नर्सिंग होम में जाकर चिकित्सक दिवस की बधाई देते हुए उन्हें सम्मानित किया. विकास सिंह ने कहा कि डॉक्टर सही में इंसान के रूप में भगवान है. यह बात आम लोगों को उस समय अच्छी तरह समझ में आ गई, जब कोविड-19 के समय परिवार के सदस्य भी कोरोना से पीड़ित अपने लोगों से दूर रहते थे. उस समय चिकित्सक अपनी जान की परवाह किए बिना मरीज को जीवनदान देने में लगे रहते थे. विकास सिंह ने कहा कि…
जमशेदपुर। देश में जीएसटी लागू हुए छः साल हो गए हैं. इसको लेकर शनिवार को जमशेदपुर जीएसटी कार्यालय में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. उक्त बैठक में करदाता, टैक्स कलेक्टर और जीएसटी अधिकारी शामिल हुए और अपने- अपने विचारों का आदान प्रदान किया. इस संबंध में जमशेदपुर सर्किल के जीएसटी अधीक्षक एमके सिंह ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में जमशेदपुर सर्किल ने रिकॉर्ड 1.87 करोड़ राजस्व संग्रह किया है, जबकि 1.60 लाख करदाता भी बढ़े हैं. उन्होंने बताया कि लोगों में जीएसटी के प्रति रुझान बढ़े हैं. विभाग लगातार लोगों को जागरूक करने के साथ राजस्व संग्रह…
