Author: फतेह लाइव • एडिटर
जमशेदपुर। रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी ने नए रोटरी कार्यकाल के पहले दिन नीचे उल्लिखित कार्यक्रमों को सम्पन किया. इन सामाजिक कार्यों को संस्था ने आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया. 1.Disease Prevention and Health मिशन “आशा की बूँदें” जीवन बचाता है के साथ रक्तदान शिविर 1 जुलाई को सुबह 9 बजे से आयोजित किया गया, जिसमें 90 रक्त दाताओ ने रक्तदान किया. विश्व डॉक्टर दिवस,विश्व सीए दिवस और आर्किटेक्ट दिवस के अवसर पर डॉक्टरों, सीए और आर्किटेक्ट को सम्मानित भी किया गया. 2. जमशेदपुर ब्लड बैंक में Doctors, CA And Architect को सम्मानित किया गया 1. डॉ.…
अपनी कार्यकारिणी में सीतारामडेरा की कमलजीत कौर को बनाया वरीय उपाध्यक्ष जमशेदपुर। सिख सीतारामडेरा गुरुद्वारा में रविवार को आयोजित धार्मिक समागम में सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की नव निर्वाचित प्रधान रविंदर कौर, चेयरमैन कमलजीत कौर व सुखजीत कौर और महासचिव सुखवंत कौर को सम्मानित किया गया. इस मौके पर प्रधान रविंदर कौर ने सेंट्रल स्त्री सत्संग सभा की कार्यकारिणी में कमलजीत कौर को सीनियर मीत प्रधान बनाए जाने की घोषणा करते हुए उन्हें सरोपा देकर सम्मानित किया. इस मौके पर प्रधान एवं चेयरमैन ने सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा समाज सुधार हेतु बनाए गए नियमों का पालन करने का…
जमशेदपुर। सोनारी थाना परिसर में रविवार को शांति समिति के द्वारा सेवानिवृत डीएसपी कमल किशोर का विदाई समारोह आयोजन किया गया. विदाई समारोह में थाना प्रभारी विष्णु रावत, थाना के पुलिस पदाधिकारी, शांति समिति के सम्मानित सदस्य के द्वारा डीएसपी कमल किशोर को गुलदस्ता, शॉल व उपहार देकर सम्मानित किया गया. थाना प्रभारी, शांति समिति के अध्यक्ष एवं सचिव अपने संबोधन में कहा डीएसपी का कार्यकाल बहुत ही सराहनीय एवं जनता से हमेशा मानवीय संपर्क वाला था. सेवानिवृत्त डीएसपी ने भी शहर की जनता एवं शांति समिति के सदस्य के प्रति आभार प्रकट किया. समारोह में ये थे उपस्थित इस…
जमशेदपुर। सामाजिक संस्था नई जिंदगी परिवार जमशेदपुर और ऑल इंडिया संताल बैंक इम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में सारजमदा जानेगोड़ा स्थित ड्रीमलैंड स्कूल में रविवार को दूसरी बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. यह रक्तदान शिविर संताल विद्रोह के नायक वीर शहीद सिदो कान्हू के 168वीं हूल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था. इस तपती धूप और लगभग 43 डिग्री सेल्सियस की उमस भरी गर्मी में भी कुल 70 युवाओं ने पारंपरिक परिधान में आकर स्वेच्छा से रक्तदान किया. सारजमदा पुराना बस्ती की एकमात्र महिला संजु करुवा ने पहली बार रक्तदान कर साहसिक परिचय दिया है.…
धनबादः आज रविवार प्रेस क्लब झरिया में ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की एक बैठक बोकारो जोन के प्रमंडल प्रभारी राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई. सिंह ने उपस्थित पत्रकार साथियों को कहा कि आगामी 16 जुलाई 2023 को धनबाद में होने वाले सम्मान समारोह में सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को शामिल होना अनिवार्य है. उन्होने कहा कि शीघ्र ही सिंदरी में एक स्थान का चयन किया जाएगा जिसमें कम से कम 200 पत्रकार साथियों के समारोह में शामिल होने की क्षमता होगी.इसके साथ ही उन पत्रकार साथियों के लिए भी रहने की व्यवस्था की…
जमशेदपुर। जमशेदपुर से सटे चांडिल थाना क्षेत्र के सहरबेड़ा दलमा मुख्य द्वार स्थित नेशनल हाईवे-33 पर कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार साप्ताहिक चिल्गु हाट से अपने परिवार के साथ घर सहरबेड़ा पत्थरडी बसपा लौट रहे थे. कार मोटरसाइकिल से टकराने के बाद एक दूसरी दिशा से आ रही हाईवा से भी टकराई फिर आग लग गई. आग लगने से कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई. मौके का फायदा उठा कर हाईवा भागने में सफल रहा. ग्रामीणों द्वरा बताया जाता है कि कार में सवार पिता और…
Jamshedpur झारखंड में पिछले 48घंटे में राज्य के लगभग सभी स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी हुई। इस दौरान सबसे अधिक बारिश राजमहल में 110 मिलीमीटर दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 48घंटे में साहेबगंज में 74.5, कोलेबिरा में 65 और जमशेदपुर में 54.2 मिलीमीटर बारिश हुई। जबकि सिमडेगा में 45.4, गोड्डा में 42.2, डालटनगंज में 19.5, लोहरदगा में 20.2, रांची में 3.2 मिलीमीटर बारिश हुई। राज्य के अन्य सभी जिलों में भी हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। 15जिलों में सामान्य से कम बारिश…
देवघर। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री द्वारा जानकारी दी गई कि श्रावणी मेला आरंभ होने से पूर्व रविवार को फिर बाबा मंदिर प्रांगण स्थित 19 दानपात्र को मंदिर प्रशासन की देखरेख में खोला गया. साथ ही गिनती के पश्चात दानपात्र से कुल आय 6,58,925 के अलावा नेपाली रुपिया 855, भूटानी नेगुलत्रम 005, नाइजरिया नायरा-200 दान स्वरूप प्राप्त हुआ. इससे अलावे मंदिर के दान पात्र को कड़ी सुरक्षा के बीच खोला गया. पात्र से निकले पैसे को गिनती के लिए मंदिर प्रशासनिक भवन में रखा गया. ज्ञात हो कि इससे पहले 15 जून 2023 को बाबा मंदिर प्रांगण स्तिथ सभी…
खालसा फ़तेह मार्च के प्रश्नोत्तरी विजेता किये जायेंगे पुरस्कृत जमशेदपुर। सिख इतिहास के महान योद्धा बाबा बंदा सिंह की शहादत को नमन करने के उद्देश्य से अगामी नौ जुलाई, रविवार को एक सेमिनार का आयोजन किया जा जायेगा. सिख नौजवान सभा की मानगो यूनिट इस सेमिनार का आयोजन करेगी. इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते युवा सिख प्रचारक सह मानगो सिख नौजवान सभा के महासचिव हरविंदर सिंह जमशेदपुरी एवं नौजवान सभा के मुख्य सेवादार जगदीप सिंह ने बताया कि नौ जुलाई को गुरुद्वारा सिंह सभा, मानगो में आयोजित होने वाले सेमिनार में महान सिख योद्धा बाबा बंदा सिंह बहादुर की…
लीज और मंत्री पद इस्तीफा प्रकरण का भी उल्लेख जमशेदपुर। पंद्रहवीं लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर एवं बिहार के पूर्व मंत्री तथा झारखंड विधान सभा के प्रथम अध्यक्ष सरदार इंदर सिंह नामधारी की आत्मकथा “एक सिख नेता की दास्तान” का लोकार्पण झारखंड की पावन धरती एवं देश की आर्थिक संप्रभुता की पहचान जमशेदपुर के स्वर्गीय मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल सभागार में बुधवार 5 जुलाई शाम चार बजे होगा. इसका लोकार्पण देश के राजनीतिक समीक्षक एवं चिंतक तथा राज्यसभा के सांसद एवं उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान संपादक मुख्य अतिथि हरिवंश करेंगे. इसकी अध्यक्षता सुचिता के पर्याय झारखंड के पूर्व मंत्री एवं जमशेदपुर…
