Author: फतेह लाइव • एडिटर

जमशेदपुर.  दूसरों को हर पल मदद करने वाली समाजसेविका सृष्टि महिला विकास सहयोग समिति लिमिटेड झारखंड जमशेदपुर की अध्यक्षा के अलावा केंद्रीय शांति समिति की सदस्य शांति समिति सिद्धगोड़ा की सदस्य और कई समाजसेवी संगठनों से जुड़ी रानी गुप्ता खुद प्रताड़ित हैं. उन्होंने जुस्को महाप्रबंधक धनंजय मिश्रा द्वारा कथित रूप से कार्यालय खाली कराने का दबाव डालने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. इस आशय की शिकायत उन्होंने जिला उपायुक्त से भी लिखित रूप से की है. बता दें कि समाजसेवी रानी गुप्ता कई महिलाओं और पीड़ित लोगों की वर्षों से मदद करती चली आ रही है. समाज और…

Read More

जमशेदपुर। टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा कमेटी से मंगलवार को वहां के भाड़ेदार उलझ गए. इस दौरान दोनों ओर से खूब हाथपाई, गाली गलौज हुआ. घंटों हो हंगामा होता रहा. जिसके बाद सूचना पाकर गोलमुरी पुलिस घटनास्थल पहुंची और दोनों पक्षों को समझाया गया. इस हंगामेदार घटना को लेकर स्थानीय सिख समाज में खूब चर्चा हो रही है. साथ ही गुरु घर में राजनीति हावी होने लगी है. जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा कमेटी गुरुद्वारा की खाली जगह पर कमरा निर्माण करवा रही है. इसे लेकर भाड़ेदारों ने हंगामा शुरु कर दिया. हंगामे के दौरान महिलाओं तक ने प्रधान सुखराज सिंह और उनकी टीम…

Read More

जमशेदपुर. बिष्टुपुर प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अली रजा खान द्वारा मंगलवार को आयोजित कार्यकर्ता समागम सह विचार गोष्ठी में झारखंड राज्य के स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता ने हुंकार भरते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जो कुछ चंद वोटों का फासला पूल इस पार है. आगामी चुनाव में इस फासले को पाट कर पूल इस पार से ही विजयश्री का आगाज़ करना है. आपसी सौहार्द्र सहयोग की हिंद की परंपरा को कायम रखते हुए एकजुट होकर सरकार की विभिन्न परियोजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने पर बल दिया. उनमुक्त होकर अपनी दिल की बातों के माध्यम से…

Read More

जमशेदपुर : शहर की सामाजिक तनाव निवारण संस्था मुस्कान ने छात्र- छात्राओं, अभिभावकों एवम कर्मचारियों से आग्रह किया है की किसी भी बात एवं परिवारिक कलह के कारण थोड़ा भी तनाव हो तो मुस्कान के हेल्पलाइन नम्बर- 8092867918 पर 24 घंटे निःशुल्क (गोपनीय) परामर्श लेकर तनाव मुक्त हो सकते है। जिंदगी अनमोल है जीवन जीने के लिए है। दौड़ भाग के समय मे किसी को ओ बढ़िया बात मत बताइये जो उसको खराब लगे। बच्चों से तुलनात्मक बात बार -बार नही करना चाहिए। काम कर , पढ़ाई कर या कंही से आने पर सबसे पहले एक ग्लास पानी देना चाहिए…

Read More

जमशेदपुर। चमकता आईना के पत्रकार लक्ष्मण प्रसाद के पिता वैद्यनाथ प्रसाद विगत कई दिनों से टाटा मोटर्स अस्पताल में इलाजरत थे. आज मंगलवार की रात्रि 9.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली और परिवार को विछोड़ा दे गए. कल बुधवार को स्वर्णरेखा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा. इससे पहले उनके आवास गोविंदपुर स्थित शेसनगर से बुधवार 11 बजे शवयात्रा स्वर्णरेखा बर्निंग घाट के लिए निकाली जाएगी. उनके निधन से पत्रकार समाज में शोक व्याप्त है.

Read More

Ashutosh ojha.  जमशेदपुर। कुख्यात अपराधी सह जमीन कारोबारी इरफान हुसैन उर्फ इरफ़ान बच्चा को बिहार के सिवान जिला के प्रतापपुर से गिरफ्तार किया गया है. उसे हथियार के साथ पकड़ा गया है. उसके बाद उसका भरी पब्लिक में जुलूस निकाला गया. इरफ़ान के खिलाफ जमशेदपुर के भी कई थानों में आर्म्स एक्ट, फायरिंग, रंगदारी समेत कई मामले दर्ज है. अपराधी इरफ़ान जमशेदपुर के जुगसलाई का रहने वाला है. सूत्र बताते हैं कि जमशेदपुर पुलिस ने इरफ़ान को कदमा इसीसी फ्लैट में बड़ा निज़ाम के इनकाउंटर के दौरान पकड़ा था. तब उसके पास से करबाईन बरामद की गई थी.

Read More

जमशेदपुर। झारखंड सिख प्रतिनिधि बोर्ड के अध्यक्ष और सीजीपीसी के महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला पर सीतारामडेरा में हुई फायरिंग मामले में मंगलवार को आठवें एवं नौवें गवाह की एडीजे-4 राजेंद्र सिन्हा की अदालत में गवाही हुई. इन गवाहों में सीजीपीसी के पूर्व प्रधान एवं तख्त पटना साहेब के महासचिव इंदरजीत सिंह के बेटे दमनप्रीत सिंह और मनोज खत्री शामिल हैं. दमनप्रीत ने कोर्ट को बताया कि घटना की तड़के 7 जुलाई 2019 को उनके मित्र का फोन आया, जिससे पता चला कि बिल्ला पर फायरिंग हुई है. टीएमएच पहुंचकर गुरप्रीत कौर से पता चला कि मुखे और अमरजीत सिंह अम्बे…

Read More

जमशेदपुर। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को झारखंड प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने उन्हें बधाई दी है. काले ने कहा है कि बाबूलाल मरांडी एक सफल नेतृत्वकर्ता एवं संगठन को मजबूत बनाने वाले दूरदर्शी नेता हैं. उनके नेतृत्व में निश्चित ही प्रदेश संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा आगामी चुनावों में भी प्रदेश भाजपा को इसका लाभ होगा. उनके अनुभव और मजबूत रणनीति से प्रदेश भाजपा नित-नए आयाम स्थापित करने सहित विजय पथ पर अग्रसर होगी. काले ने ट्वीट के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष…

Read More

जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बाबूलाल को नागरिक सुविधा मंच झारखंड के प्रदेश संयोजक और वरिष्ठ भाजपा नेता शशि कुमार मिश्रा ने बधाई दी है. बाबूलाल के प्रदेश अध्यक्ष पद पर सुशोभित होने पर खुशी जारी करते हुए शशि मिश्रा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अब यह साफ हो गया है कि झारखंड में 14 लोकसभा सीटों पर भाजपा विजय पटाखा मारेगी और 2024 में फिर एक बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनेगी जो विश्व पर विजय करने का काम करेगी. इसके साथ ही झारखंड राज्य…

Read More

जमशेदपुर। खरकाई नदी में बड़ौदा घाट के पास मंगलवार सुबह एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. घाट में रोजमर्रा के काम में लगे लोगों ने शव देखकर पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने पहुंचकर छानबीन की और शव का पंचनामा बनाया. इसके बाद शव को उठाने के लिए पुलिस परेशान रही. स्टेशन चौक से दो युवक लाश उठाने के लिए भेजे गए थे, लेकिन उनसे शव नहीं उठाया गया. उसके बाद पुलिस लाश उठाने के लिए और लड़कों को खोजने के लिए स्टेशन पहुंच गई, जहां अपने जुगाडू मेन कल्लू से संपर्क किया. फिलहाल, समाचार लिखे…

Read More