Author: फतेह लाइव • एडिटर
जमशेदपुर. सरायकेला के तबरेज अंसारी मोब लिंचिंग पर अदालत का फैसला आने के बाद ऑल इंडिया माइनॉरिटी सोशल वेलफेयर फ्रंट के प्रवक्ता सरफराज हुसैन ने प्रेस से वार्ता करते हुए कहा कि निचली अदालत के फैसले के खिलफ हम हाईकोर्ट जाएंगे. हमरा पूरा प्रयास रहेगा, तबरेज के हत्यारों को फांसी की सजा हो, ताकि दोबारा इस प्रकार की जघन्य घटना नहीं हो. मुजरिमों को मौत की सजा के लिए ऊपरी अदालत जाएंगे. परिवार को ऑल इंडिया माइनॉरिटी सोशल वेलफेयर फ्रंट ऊपरी अदालत के लिए मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करेगा. प्रवक्ता सरफराज हुसैन 9546151972 ऑल इंडिया माइनॉरिटी शोसल वेलफेयर फ्रंट
जमशेदपुर। आज राष्ट्रीय जनता दल का 27वां स्थापना दिवस है. इस अवसर पर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और गरीबों के मसीहा लालू प्रसाद यादव को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं. राजद सामाजिक न्याय की पक्षधर है. देश में इन दिनों नफरत का माहौल भाजपा और आरएसएस की ओर से फैलाया जा रहा है. इसका विरोध पार्टी के कार्यकर्ता डटकर करेंगे. संविधान को दरकिनार कर देश में तानाशाही सरकार चलाई जा रही है. महंगाई चरम सीमा पर है. देश में हिंदू मुस्लिम के बीच विभेद पैदा किया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गैर भाजपा राज्यों में सरकारों को गिरा कर भाजपा…
जमशेदपुर। अपराधियों द्वारा गोविंदपूर शेष नगर निवासी अश्विनी कुमार को दिन दहाड़े गोली मारकर बुधवार को हत्या कर दी जाती है. घटना की जानकारी मिलने पर भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय महामंत्री सह कोल्हान के प्रभारी संजीव आचार्य ने अपने सहयोगियों के साथ टाटा मोटर्स हास्पिटल और गोविंदपूर शेष नगर आवास जाकर मृतक अश्विनी कुमार के परिवार से मुलाकात कर परिवार के लोगों को सांत्वना और दुख की घड़ी में ढानढश बंधाया. साथ ही जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों डीएसपी क्राइम कंट्रोल अनीमेष गुप्ता एवं गोविंदपुर थाना प्रभारी से मुलाकात कर जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज…
Jamshedpur. एमजीएम थाना अंतर्गत जमीन घेराबंदी करने गए अपराधियों को ग्रामीणों ने दौड़ाया. इस दौरान वहां भगदड़ मच गई. घटना बुधवार शाम की है. ग्रामीणों को हावी देख कर सभी भागने में सफल हो गए, लेकिन आदि मिश्रा नामक युवक पकड़ा गया. जब ग्रामीणों ने इसकी तलाशी ली तो इसके पास कमर में पिस्टल था, जिसके बाद ग्रामीणों ने एमजीएम थाना को सूचना देकर इसे पुलिस के हवाले कर दिया. एमजीएम थाना पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. गिरफ्तार अपराधी आदी मिश्रा बालीगुमा का रहने वाला है. वहीं, इनके द्वारा जमीन घेराबंदी की जा रही थी, जिसका स्थानीय ने विरोध…
जमशेदपुर। बीती रात दो अलग-अलग घटनाओं में शरारती तत्वों ने दो वाहनों में आग लगा दी. पहली घटना तो गोलमुरी थाना क्षेत्र की है. जहां भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार के इनोवा में शरारती तत्वों ने आग लगा दी थी, जो आप पहले ही *फतेह न्यूज* में पढ़ चुके हैं. वहीं, दूसरी घटना सोनारी थाना क्षेत्र की है. जहां नर्स क्वार्टर के बाहर खड़ी वैगनआर गाड़ी में किसी शरारती तत्व ने आग लगा दी. वैसे सोनारी की घटना में शामिल युवक की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. उधर…
जमशेदपुर। शहर में बेलगाम अपराधियों ने दिनदहाड़े अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे एक युवक को गोली मार दी. घायल युवक को टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां युवक की मौत इलाज के क्रम में हो गई. घटना गोविन्दपुर थाना क्षेत्र की है. जहां ख़ाकरीपाड़ा एसडी स्कूल के समीप अश्विनी कुमार नामक युवक को बाइक सवार अपराधियों ने उस वक्त गोली मार दी. जब अश्विनी शेषनगर अंत्येष्टि कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था. गोली अश्विनी के कंधे में लगी, जिसे स्थानीय लोगों ने टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया. जहां उसका इलाज चल रहा है बताया जा रहा है…
जमशेदपुर। टाटानगर रेलवे स्टेशन से चलने वाली जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को सप्ताह में 2 दिन के बजाय 3 दिन चलाने एवं जम्मूतवी एक्सप्रेस को 3 दिन की जगह 4 दिन चलाने का प्रस्ताव दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक द्वारा रेलवे बोर्ड को भेजा गया. इसे लेकर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के 31 सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल कार्यवाहक प्रधान कुलदीप सिंह बुग्गे एवं चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में टाटानगर रेलवे स्टेशन के स्टेशन डायरेक्टर रघुवंश कुमार को जाकर मिला एवं उन्हें ज्ञापन देकर मंडल रेल प्रबंधक की अनुशंसा पर दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा रेलवे बोर्ड को भेजे गए प्रस्ताव…
जमशेदपुर। जुगसलाई स्टेशन रोड और गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले गुरदयाल सिंह भाटिया (89) का मंगलवार देर रात निधन हो गया. मेडिटरीना अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली. वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे. वे दयाल बिल्डर के मालिक सुरेंद्रपाल सिंह भाटिया उर्फ टीटू के पिता थे. वह सीजीपीसी के चेयरमैन भी रह चुके हैं. शहर की सिख संगत खासकर जुगसलाई की संगत के लिए मार्गदर्शन थे. उनके निधन से सिख समाज में शोक की लहर दौड़ गई. सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन शैलेन्द्र सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, भाजपा नेता सतबीर…
जमशेदपुर। गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गाड़ाबासा में भाजपा पूर्व महानगर जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार की खड़ी इनोवा कार में अचनाक आग लग गई. घटना देर रात करीब 1.30 से 2.00 के बीच की बताई जा रही है. अचानक आग देख पड़ोसियों की नींद टूटी तो, घटना के बारे में दिनेश कुमार को पड़ोसियों के द्वारा इसकी सूचना मिली. पड़ोसियों की मदद से किसी तरह आग को बुझाया गया, लेकिन इस बीच गाड़ी का बहुत सारा हिस्सा जल गया. घटना की जानकारी गोलमुरी थाना को दी गई. पुलिस घटना की जांच में जुट गई. पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने…
जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी के झारखण्ड प्रदेश के अध्यक्ष के पद पर बाबूलाल मरांडी को मनोनीत किए जाने के बाद कार्यकर्ताओं में अति उत्साह और उल्लास देखने को मिला. काशीडीह स्थित अभय सिंह के कार्यालय के समीप ठाकुर प्यारा सिंह दुर्गा पूजा मैदान में बच्चों एवं लोगों के बीच 51 किलो लड्डू बांट कर खुशी मनाई गई और बाबूलाल के समर्थन में नारे बाजी भी की गई. इस उपलक्ष्य में भाजपा नेता अभय सिंह के भाई निर्भय सिंह ने कहा कि आज का दिन काफी खुशी का है. मैं नरेन्द्र मोदी और अमित शाह का आभार व्यक्त करता हूँ कि…
