Jamshedpur : गोविंदपुर में गोली मारकर हत्या किये गए युवक के परिवार को सांत्वना देने पहुंचे भाजमो नेता, दोषी पर कड़ी कार्रवाई की मांग

SHARE:

जमशेदपुर।

अपराधियों द्वारा गोविंदपूर शेष नगर निवासी अश्विनी कुमार को दिन दहाड़े गोली मारकर बुधवार को हत्या कर दी जाती है. घटना की जानकारी मिलने पर भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय महामंत्री सह कोल्हान के प्रभारी संजीव आचार्य ने अपने सहयोगियों के साथ टाटा मोटर्स हास्पिटल और गोविंदपूर शेष नगर आवास जाकर मृतक अश्विनी कुमार के परिवार से मुलाकात कर परिवार के लोगों को सांत्वना और दुख की घड़ी में ढानढश बंधाया. साथ ही जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों डीएसपी क्राइम कंट्रोल अनीमेष गुप्ता एवं गोविंदपुर थाना प्रभारी से मुलाकात कर जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज कर कठोर कार्रवाई करें, जिससे अपराधिक घटना पर अंकुश लगे और अपराधियों को कानून का डर हो. समाज में लोग अमन-चैन और शान्ति से अपने परिवार के साथ जीवन व्यतीत कर सके. साथ ही आम जनमानस का जिला प्रशासन पर भरोसा कायम रहे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें