Author: फतेह लाइव • एडिटर
जमशेदपुर। ओलचिकी लिपी हुल बैसी के बैनर तले अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बुलाए गए झारखंड बंद का ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक असर देखने को मिल रहा है. जमशेदपुर के करनडीह, सुंदरनगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही बंद समर्थक पारंपरिक परिधान में व पारंपरिक हथियार लिए सड़क पर उतर गए और जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं. संताली भाषा को प्रथम राजभाषा का दर्जा देने, संताली शिक्षकों की बहाली करने, संताली एकेडमी का गठन करने, संताली भाषा के पुस्तकों को ओल चिकी लिपि भाषा में विमोचन करने जैसे विभिन्न मुख्य मांगों को लेकर ओलचिकी लिपि हुल बैसी के…
जमशेदपुर. गुरु पूर्णिमा के अवसर पर जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कैरेज कॉलोन में श्री श्री खिलेश्वर भोलेनाथ सिद्धि शिर्डी साईं बाबा मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य का आज जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने उद्धघाटन किया. सौंदर्यीकरण कार्य विधायक ने अपने निजी खर्चे से करवाया है. इस मौके पर मंदिर में भजन का आयोजन किया गया जिसमे विधायक भी शामिल हुए और भक्ति भाव से साईं बाबा की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और आरती की और क्षेत्र वासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की. मौके पर विधायक के द्वारा श्रद्धालुओं को भोग का वितरण भी किया गया. मौके पर…
पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने स्पेशल खिलाडियों की उपेक्षा पर उठाये सवाल, कहा- झारखंड सरकार को स्पेशल खिलाडियों के लिए बेहतर सुविधा मुहैया कराने की जरूरत जमशेदपुर। बर्लिंग में 17 से 25 जून तक चली स्पेशल ओलंपिक में भारत के लिए बैडमिंटन में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली जमशेदपुर की बेटी पूनम कुमारी का भाजपा नेताओं ने अभिनंदन किया. पूनम ने बैडमिंटन के सिंगल एवं डबल वर्ग में देश के लिए गोल्ड पक्का किया था. भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार सहित भाजयुमो नेता अमरजीत सिंह राजा एवं अन्य ने सोमवार को बैडमिंटन खिलाड़ी पूनम के टेल्को कॉलोनी स्थित…
पूरा मानगो नशा खुरानी गिरोह के शिकंजे में : विकास सिंह जमशेदपुर। मानगो उलीडीह में बंद पड़े मिडिल स्कूल के पास रहने वाली आदीवासी महिलाओं ने भाजपा नेता विकास सिंह के नेतृत्व में उलीडीह थाने में प्रदर्शन कर अपनी आप बीती सुनाई. महिलाओं ने बताया कि बंद पड़े हुए विद्यालय में अवैध नशा के सामान खुलेआम बिक्री होते हैं. गांजा हीरोइन, चरस, ब्राउन शुगर और अवैध शराब के साथ-साथ डेली लॉटरी धड़ल्ले से बिक रही है. चौबीसों घंटे नशा खुरानी गिरोह के अपराधियों का अड्डा विद्यालय में लगा रहता है. महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो गया है. महिलाओं…
जमशेदपुर। प्रखंड के वार्ड सदस्य सह उप मुखिया संघ का एक प्रतिनिधि मंडल संघ के अध्यक्ष राकेश चौबे के नेतृत्व में सोमवार को बागबेड़ा रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी निवासी रेलकर्मी एस के पिल्लै की मौत के बाद उनके परिजनों से मिले. इस दौरान परिजनों से मिलकर घटना की सही जानकारी से अवगत हुए. उसके बाद उस जमीन का भी निरीक्षण किए. संघ के अध्यक्ष राकेश चौबे ने इस घटना पर दुःख प्रकट करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में संघ इनके परिवार के साथ है. उन्होंने आगे कहा कि मौत के पूर्व अस्पताल से रेलकर्मी एस के पिल्लै ने…
एमजीएम में दो घायलों का चल रहा इलाज, सभी राजनगर के जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले के कोवाली थाना अंतर्गत हल्दीपोखर रेलवे स्टेशन के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. इनमें से एक युवक की ईलाज के क्रम में मौत हो गई है. मृतक का नाम फूलचंद बताया जा रहा है. जबकि घायलों में राजू और कार्तिक शामिल है. दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है. सभी सरायकेला के राजनगर प्रखंड अंतर्गत डांगरडीह के रहने वाले बताए जा रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार एक बाइक पर सवार तीन युवक…
जमशेदपुर। पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरयु राय ने अपने विधानसभा कार्यालय में दो दिवसीय रामर्चा पूजा का आयोजन किया गया है. वैसे पहले दिन रामर्चा पूजा का आयोजन किया गया. वहीं दूसरे दिन रुद्राभिषेक के साथ रामर्चा पूजा भली-भांति संपन्न हो जाएगी. उधर 80 हजार लोगों को आमंत्रित किया गया है, जिसमें झारखंड सरकार के राज्यपाल से लेकर मुख्यमंत्री सहित तमाम मंत्री पूर्व मुख्यमंत्री सांसद विधायक एवं पूरे जिले के सभी जाति धर्म के लोगों को आमंत्रित किया गया है. वहीं बिहार के आरा से आए कारीगरों द्वार महाप्रसाद बनाया जा रहा है. करीब 200 कारीगर 24 घंटा महाप्रसाद…
राहत शिविर लगाकर किया भोजन का इंतजाम, कुणाल ने कहा- जारी रहेगी सेवा जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले के परसुडीह अंतर्गत मखदुमपुर क्षेत्र की स्थिति दिन प्रतिदिन बद से बदतर होती जा रही है. पिछले दिनों हुई बारिश और रेलवे के मुख्य नाला जाम होने के कारण स्थिति इतनी भयावह हो गई है कि पूरा क्षेत्र जलमग्न हो गया है. क्षेत्र में जलस्तर बढ़ जाने से पचास से अधिक घर प्रभावित हुए हैं. जिससे मकदुमपुर क्षेत्र के महतो पाड़ा व अन्य इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति हो गयी है. रविवार को शहर की सामाजिक संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक सह…
अभियान में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्र की मोदी सरकार के नौ साल की उपलब्धियों पर जनता को किया जागरूक जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पुर्वी विधानसभा के बर्मामाइंस, टेल्को एवं बारीडीह मंडल में महा जनसंपर्क अभियान चलाया गया. रविवार को बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष दीपक झा, टेल्को मंडल अध्यक्ष हेमंत सिंह, बारीडीह मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर एवं सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा के नेतृत्व में चलाए गए विशेष जन संपर्क अभियान में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, भाजपा जमशेदपुर…
जमशेदपुर। लायंस क्लब जमशेदपुर सेंटेनरी के सदस्यों ने रविवार को डॉक्टर्स डे और सीए डे मनाया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉक्टर झारानन्द दास और सीए प्रकाश अग्रवाल उपस्थित थे. लायंस क्लब के इमीडियेट पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन सीए विवेक चौधरी ने कहा कि डॉक्टर्स धरती के भगवान हैं और सीए जनता को सही टैक्स भरवाकर देश के विकास में योगदान देते हैं. अध्यक्ष लायन सीए सिद्धार्थ खण्डेलवाल ने बताया कि प्रदूषण का स्तर इन दिनों बहुत अधिक बढ़ रहा है. इससे लड़ने का एकमात्र तरीका अधिक से अधिक पेड़ लगाना है. इस दौरान लायंस क्लब जमशेदपुर सेंटेनरी के सदस्यों ने…
