Author: फतेह लाइव • एडिटर

जमशेदपुर। झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति पूर्वी सिंहभूम के द्वारा जिला संपर्क कार्यालय में शुक्रवार को हूल माहा बड़े धूमधाम से मनाया गया. सबसे पहले उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और फिर दो मिनट का मौन रखा गया. जिला उपाध्यक्ष सागेन पूर्ती ने कहा कि सिदो कान्हो ने अंग्रेजों से लोहा लेने का काम किया, जिसके चलते संताल परगना कस्तकारी अधिनियम बना, जो कि आदिवासीयों की जमीन को गैर आदिवासी नहीं ले सकते हैं. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शेख बदरुद्दीन, प्रमोद लाल, वीर सिंह सुरेन, योगेन्द्र कुमार निराला, पूर्व सांसद सुमन महतो, अरुण प्रसाद,…

Read More

जमशेदपुर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने विधान सभा में सिख गुरुद्वारा अधिनियम 1925 और सिख गुरुद्वारा संशोधन विधेयक 2023 जैसे बिल पारित करके धार्मिक मामलों में सीधे हस्तक्षेप किया है. सिख समुदाय ऐसी सीमाओं को कभी बर्दाश्त नहीं करेगा. ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फ़ेडरेशन के पूर्वी भारत अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर ने कहा कि धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप केवल देश के भीतर भ्रम पैदा कर रहा है, जबकि केंद्र सरकार शिरोमणी कमेटी के दो-तिहाई सदस्यों की सहमति के बिना सिख गुरुद्वारा अधिनियम 1925 में संशोधन नहीं कर सकती है. सतनाम सिंह गंभीर ने कहा कि शिरोमणि कमेटी…

Read More

जमशेदपुर। सेवा में महामहिम श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी राष्ट्रपति, भारत वर्ष. विषय: सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रप्रेम से जुड़े कार्यों में प्रोत्साहन हेतु निवेदन —–‐———————- महोदया, अपने अति व्यस्त समय,दिनचर्या और कार्यक्रमों में मुझ जैसे साधारण व्यक्ति से मुलाकात के लिए अनुमति देने के लिए तहे दिल से सादर प्रणाम और आभार. आप जैसी अभिभावक से मुलाकात ही जीवन में उत्साह का नूतन संचार करता है. इस बहुमूल्य मौके पर मैं आपका ध्यान आदिवासी बहुल झारखंड प्रदेश, खासकर जमशेदपुर औद्योगिक शहर में शिक्षा, कला संस्कृति के संवर्धन और युवा पीढ़ी को नशा, हिंसा ,आदि भटकाव के रास्ते से बचाने के लिए…

Read More

जमशेदपुर। बिरसा स्पोर्टिंग क्लब की ओर से गुरुवार को पुराना सीतारामडेरा में हो भाषा लिपि वारंगक्षिति लिपि के जनक ओत गुरु कॉल लाको बोदरा को याद किया गया. इस दौरान उनकी 37वीं पुण्यतिथि पर लाको बोदरा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये. साथ ही उनके आदर्शों पर चलने एवं हो विकास पर जोर देने का संकल्प लिया गया. कार्यक्रम में क्लब के उपेन्द्र बानरा , सोनू हेम्ब्रोम, सूरा बिरुली, रवि सवैया, राकेश उरांव, शम्भू मुखी, संगीता सामद, निकिता बिरुली, लाल मोहन जामुदा, मनोज मेलगांड़ी, जोलेश मुखी, सुमंत मुखी, धीरज मुखी, प्रीतम मुखी, चीकु मुखी, देव मुखी, सरजोम…

Read More

जमशेदपुर। टेल्को थाना अंतर्गत खड़ंगाझार राधिकानगर की रहने वाली एक सात साल की बच्ची का युवक ने अपहरण कर लिया. यह तो संजोग था की बच्ची मौका पाकर युवक के चंगुल से भाग निकली और बच गई. घर पहुंचकर उसने आप बीती घर वालों को बताई, जिसके बाद युवक की खोजबीन में बस्तीवासी जुट गए. जिस प्रकार बच्ची को युवक अपहरण कर रहा है उससे साफ माना जा रहा है कि वह उसके साथ गलत करना चाहता था. इस बाबत बच्ची के पिता ने टेल्को थाना में लिखित शिकायत की है. जानकारी के मुताबिक सामुदायिक विकास मैदान के नज़दीक शिव…

Read More

जमशेदपुर। मानगो के रिपीट कॉलोनी में लगभग बीस दिनों से पानी की सप्लाई नहीं हो पाने के कारण पानी के लिए हाहाकार मच गया है. लगभग बीस दिन पहले वसुंधरा स्टेट के समीप कार्य के दौरान पेयजल स्वच्छता विभाग का सर्विस लाइन क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे पूरे रिपीट कॉलोनी में जलापूर्ति ठप हो गई थी. काफी मशक्कत के क्षतिग्रस्त पाइप का मरम्मत विभाग के द्वारा किया गया, लेकिन मरम्मत कार्य में गड़बड़ी रहने के कारण रिपीट कॉलोनी के लगभग एक सौ घरों में एक बूंद भी पानी की सप्लाई नहीं हो रही है. स्थानीय लोग के बीच पानी का…

Read More

जमशेदपुर। बागबेड़ा से अपने भाई व उसके सात- आठ दोस्तों संग दलमा में पूजा करने गयी हरहरगुट्टू बड़ा तालाब चांदनी चौक की राहने वाली कमला नामक अधेड़ महिला चांडिल थाना अंतर्गत दलमा की तराई में बेसुध अवस्था में पाई गई. उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं. सूचना पर पहुंची चांडिल थाना पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. जहां उसका इलाज चल रहा है. महिला ने बताया कि अपने भाई के दोस्तों के साथ वह दलमा मंदिर पूजा करने गई थी. दलमा की तराई पर पहुंच सभी ने शराब पी और…

Read More

रांची। झारखंड की राजधानी रांची खादगढ़ा बस स्टैंड में खड़ी गुरुवार को चार से पांच बसों में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है. रांची बस स्टैंड पर कई बसों में आग लगने के बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है.आग किस वजह से लगी, फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है. कई अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे हैं. घटना में कितने का नुकसान हुआ है यह आग बुझने के बाद ही मालूम चलेगा.

Read More

जमशेदपुर। त्याग और बलिदान का त्यौहार ईद-उल-अजहा गुरुवार को ईदगाह व मस्जिदों में धूमधाम से मनाया गया. शहर के सभी ईदगाहों व मस्जिदों में नमाज अदा की गई. नमाजियों की भीड़ सुबह से ईदगाहों में जुटनी शुरु हो गई थी, जबकि ईदगाहों में घोषणा के बाद बकरीद की नमाज शुरु हुई. मुस्लिम धर्मावलंबियों ने नमाज अदा कर अल्लाह से रहमतों की बारिश व देश में अमन व शांति की दुआएं मांगी. बाद में एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी. इमाम ने बताया कि कुर्बानी से इंसान की आजमाइश होती है. अल्लाह की रजा के लिए कुर्बानी के लिए…

Read More

लीज की तथाकथित जमीन का चलता आया है खेल, झूलसे रेलकर्मी का टीएमएच में चल रहा ईलाज जमशेदपुर। टाटानागर स्टेशन में रेल की जमीन के खेल में बुधवार को एक रेलकर्मी ने खुद को आग के हवाले कर दिया. इस घटना के बाद रेल विभाग में हड़कंप मच गया. जानकारी के अनुसार बागबेड़ा ट्रैफिक कॉलोनी निवासी रेलवे कर्मचारी एसके पिल्ले ने खुद पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली. घटना के बाद एसके पिल्ले के बेटे ने उसे तत्काल इलाज के लिए रेलवे अस्पताल पहुंचाया. जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए टीएमएच रेफर कर दिया गया. एसके पिल्ले 60 प्रतिशत…

Read More