Author: फतेह लाइव • एडिटर

यात्रा को ऐतिहासिक बनाने की काले की अपील, विभिन्न क्षेत्रों में बैठकों को किया संबोधित फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में नमन परिवार द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली शहीद सम्मान यात्रा सह अखंड तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के उद्देश्य से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क एवं बैठकों का आयोजन किया गया। इस क्रम में साकची, महालक्ष्मी मंदिर, मानगो, शंकोसाई, खड़िया बस्ती, मनीफीट, लाल भट्टा, बाबूडीह बस्ती, झरना घाट तथा गोलमुरी में वरिष्ठ नागरिक संघ के साथ बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में उपस्थित नागरिकों को 22 मार्च को आयोजित होने वाली इस यात्रा के उद्देश्य एवं महत्व की…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशनल प्लानिंग एंड एडमिनिस्ट्रेशन (NIEPA), नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित व सीड्स संस्था के द्वारा आयोजित एक दिवसीय सेमिनार “राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सन्दर्भ में उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा प्रणाली में जीवन कौशल लागू करने में समस्याएं और चिंताये एक्सएलआरआई के फादर प्रभु सभागार में आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में शिक्षाविद डॉ.निधि मिश्रा, फैकल्टी ईन ऑर्गेनाइजेशनल बिहेवियर एक्सएलआरआई, डॉ.शुक्ला मोहंती भूतपूर्व वीसी, कोल्हान विश्वविद्यालय के साथ ही socio economic and education development society ( सीड्स ) संस्था की सचिव डॉ.शुभ्रा दिवेदी ने जीवन कौशल शिक्षा महत्ता पर जोर देते हुए इसको लेकर अपने…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र स्थित साकरा गांव के केनरा बैंक में मंगलवार दोपहर करीब 1:45 बजे हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोलकर लगभग 15 लाख रुपये लूट लिए। बदमाशों ने देसी कट्टा के बल पर बैंक के कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बना लिया और सभी के मोबाइल फोन भी छीन लिए। मिली जानकारी के अनुसार, लुटेरों ने बैंक में घुसते ही कर्मचारियों और मौजूद ग्राहकों को धमकाया और कैश काउंटर से लाखों रुपये लेकर फरार हो गए। इस दौरान सहायक प्रबंधक सौरभ वर्मा के गले की चेन और अंगूठी भी अपराधियों ने छीन ली।…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार राष्ट्रव्यापी प्रखण्ड स्तरीय संवाद सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन साकची पश्चिम मण्डल अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह एवं सीतारामडेरा मण्डल अध्यक्ष विनोद यादव के नेतृत्व में साकची कांग्रेस कैम्प कार्यालय में सुबह 11:00 बजे से आयोजित किया गया। संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद ने कांग्रेस संगठन के विस्तार एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 1885 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना हमारे महापुरुषों के द्वारा की गई। भारत को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त कराने के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेतृत्व में स्वतंत्रता संग्राम…

Read More

संस्थान परिसर में मचा हड़कंप, पुलिस-प्रशासन हुई अलर्ट, ई-मेल आने की जांच शुरू  फतेह लाइव, रिपोर्टर.  झारखंड के विभिन्न शहरों में कोर्ट और संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद अब जमशेदपुर के एक्सएलआरआई को भी धमकी भरा ईमेल मिला है। ई-मेल मिलने के बाद संस्थान परिसर में हड़कंप मच गया और प्रशासन तत्काल सतर्क हो गया। मिली जानकारी के अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति ने ईमेल के माध्यम से एक्सएलआरआई संस्थान को बम से उड़ाने की धमकी दी है। ई-मेल की सूचना मिलते ही संस्थान प्रबंधन ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और…

Read More

निदेशक मनोज अग्रवाल ने ऑनलाइन संबोधित कर “सुरक्षा प्रथम-शून्य दुर्घटना” का दिया संदेश सुरक्षा उपायों को गंभीरता से लागू करने पर कार्य के वातावरण में सुधार के साथ उत्पादकता बढ़ाने में भी मदद: अरुण मिश्रा फतेह लाइव, रिपोर्टर. सुरक्षा नियमों को पुख्ता रूपेण लागु करने और अपनाने के लिए सरायकेला जिला के पदमपुर स्थित बिजली उत्पादक संयंत्र आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड के एएचपी (ऐश हैंडलिंग प्लांट) विभाग को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया। कंपनी द्वारा 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सुरक्षा सप्ताह का समापन समारोह कंपनी परिसर में संम्पन्न हुआ। राजेश महतो एवं रुहिराम माझी को…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर से जुगसलाई के वरिष्ठ नागरिकों का एक प्रतिनिधिमंडल सरदार शैलेंद्र सिंह, बंटी सिंह, मोहम्मद सूबेद आदि के नेतृत्व में जुगसलाई के नए थाना प्रभारी मोहम्मद गुलाम रब्बानी खान को मिला. इस दौरान उन्हें शॉल एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया गया. इस मौके पर वहां आरपीएफ टाटानगर के थाना प्रभारी राकेश मोहन को भी सम्मानित किया गया. थाना प्रभारी मोहम्मद रब्बानी ने आए हुए लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समय-समय पर प्रशासन को सहयोग करने का अनुरोध किया. सभी नागरिकों ने प्रशासन को हर प्रकार का सहयोग करने का वादा किया एवं नशा बेचने…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर के मानगो स्थित गुरुद्वारा साहिब में सोमवार को एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान वार्ड नंबर 32 से नव निर्वाचित पार्षद प्रियंका सिंह, वार्ड नंबर 35 से नौशाद आलम तथा वार्ड नंबर 12 से ही अनीता श्रीवास्तव अपनी जीत के बाद पहली बार गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने पहुंचे। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों ने गुरुद्वारा कार्यालय में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया। कमेटी के सदस्यों ने नव निर्वाचित पार्षदों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अब वे जात-पात, धर्म और भेदभाव से ऊपर उठकर सभी…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर.  जमशेदपुर ऑल मार्केट एसोसिएशन की शहर के सैरात बाजारों में जेएनएसी द्वारा की गई दुकानों की किराया बढ़ोतरी के विरुद्ध चिंतन बैठक सोमवार को संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष हरविंदर सिंह मंटू, जबकि संचालन महासचिव नसीम अंसारी ने किया. इस अवसर पर शहर के सभी 10 सैरात बाजार के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए. सभी ने मिलकर एक स्वर में किराया वृद्धि का विरोध किया. गहन चिंतन के बाद संगठन के अध्यक्ष हरविंदर सिंह मंटू ने कहा की जेएनएसी के द्वारा बढ़ाया गया किराया हमें मंजूर नहीं. बिना व्यापारियों को विश्वास में लिए पिछली बार की…

Read More

 विधायक संजीव सरदार के सवाल पर सरकार बोली – अब तक 335 को मिला मुआवजा, बाकी को शीघ्र फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर से सटे पोटका विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2025–26 के दौरान हुई अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों का मुद्दा विधानसभा में जोरदार तरीके से उठा। पोटका के विधायक संजीव सरदार के तारांकित प्रश्न के जवाब में सरकार ने स्वीकार किया कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 335 परिवारों को मुआवजा राशि का भुगतान किया जा चुका है। विधायक संजीव सरदार की अनुपस्थिति में मनोहरपुर के विधायक जगत माझी ने सदन में उनका प्रश्न पटल पर रखा। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर…

Read More