Breaking News
Bhagalpur BJP Leader Uma Bhushan Tanti Murder:‘नाना’ कहकर रुकवाई बाइक, फिर बरसा दी गोलियां: भागलपुर में BJP नेता उमा भूषण तांती की हत्या में ‘लाइनर’ की तलाश तेज Fake SIM Card Scam : 400+ फर्जी SIM का खेल! कुजंग की मोबाइल दुकान पर CBI का धावा, बिहार के साइबर ठगी केस से जुड़े तार Army Jawan Death in Hazaribagh: जंगल में पेड़ से लटका मिला फौजी, अगले दिन लौटना था ड्यूटी पर; मौत ने खड़े किए सवाल Love Affair Murder: शादी का दबाव बना तो प्रेमी ने रच दी खौफनाक साजिश! पूर्णिया में मां-बेटी की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार BRICS Threat Case Deoghar: BRICS धमकी की जांच पहुंची देवघर, गुजरात पुलिस ने दबोचा संदिग्ध युवक; ई-मेल से मिले सुरागों ने बढ़ाया रहस्य Jamshedpur : पाकिस्तान ने फिर दिखाया घटियापन, 104 सिख श्रद्धालुओं को भारत आने से रोका : सतनाम सिंह गंभीर
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Saraikela : आधुनिक पावर में सुरक्षा सप्ताह संपन्न, एएचपी विभाग सर्वश्रेष्ठ, सुरक्षा के प्रति सचेत श्रमिकों और इंजीनियरों को किया गया पुरस्कृत

SHARE:

निदेशक मनोज अग्रवाल ने ऑनलाइन संबोधित कर “सुरक्षा प्रथम-शून्य दुर्घटना” का दिया संदेश

सुरक्षा उपायों को गंभीरता से लागू करने पर कार्य के वातावरण में सुधार के साथ उत्पादकता बढ़ाने में भी मदद: अरुण मिश्रा

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सुरक्षा नियमों को पुख्ता रूपेण लागु करने और अपनाने के लिए सरायकेला जिला के पदमपुर स्थित बिजली उत्पादक संयंत्र आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड के एएचपी (ऐश हैंडलिंग प्लांट) विभाग को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया। कंपनी द्वारा 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सुरक्षा सप्ताह का समापन समारोह कंपनी परिसर में संम्पन्न हुआ।

राजेश महतो एवं रुहिराम माझी को सबसे सचेत श्रमिक और कुलदीप महतो एवं शिवजी शर्मा को सबसे जागरूक इंजीनियर घोषित किया गया जबकि मंडल कंस्ट्रक्शन को सुरक्षा जागरूक संवेदक के ख़िताब से नवाजा गया। सुरक्षा विभाग के गोविंदों घोष और प्रदीप सिंह को आपातकालीन स्थिति में सूझबूझ से आग पर नियंत्रण करने के प्रयास के लिए विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों, संवेदकों व कर्मचारियों के बच्चों को भी पुरुस्कृत किया गया। सुरक्षा सप्ताह मनाने के दौरान चित्रांकन व सुरक्षा स्लोगन लिखने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमे लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। समापन समारोह का कार्यक्रम सुरक्षा शपथ लेने से शुरू हुआ तत्पक्षात सुरक्षा का झंडा फहराया गया।

इस अवसर पर एपीएनआरएल के निदेशक मनोज कुमार अग्रवाल ने ऑनलाइन आकर कर्मचारियों को संबोधित किया और “सुरक्षा प्रथम-शून्य दुर्घटना” का संदेश दिया। श्री अग्रवाल ने कहा कि सुरक्षा हर कर्मचारी का पहला कर्तव्य है और सुरक्षित वातावरण ही सकारात्मक वातावरण प्रदान करता है।

कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि कम्पनी ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण कुमार मिश्रा सम्बोधित करते हुए कहा कि किसी भी संगठन या उद्योग के लिए औद्योगिक सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए। यह संभावित खतरों और जोखिमों से कर्मचारियों, कल-पुर्जों और पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। सुरक्षा उपायों को लागू करने से न केवल कार्य के माहौल में सुधार होता है बल्कि उत्पादकता भी बढ़ती है और शून्य दुर्घटना लक्ष्य की प्राप्ति होती।

इस मौके पर कंपनी के पदाधिकारी एमएन सिंह, राजेश कुमार शर्मा, एनएसपी राव ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये। अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल हुए कर्मचारियों और उनके बच्चों, कॉन्ट्रैक्टरों को पुरुष्कृत किया गया।

कार्यक्रम का मंच संचालन कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन्स विभाग के हेड बलजीत संसोआ ने किया जबकि ऑपरेशन्स विभाग के प्रमुख अमल वैद्यया ने सभी आगुन्तकों का धन्यवाद ज्ञापन किया। सप्ताह भर चले कार्यक्रम को सफलतम बनाने के लिए मनोज आचार्यी, बिदेश बिद, प्रकाश धर, श्रद्धांजलि खटूवा, विमल मंडल सहित सुरक्षा विभाग के सभी कर्मचारियों के सराहनीय सहयोग रहा।

इस वर्ष का राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का थीम “लोगों को जोड़ें, शिक्षित करें और सशक्त बनाएं ताकि सुरक्षा को मजबूत किया जा सके” था। यह थीम सक्रिय भागीदारी, निरंतर शिक्षा और व्यक्तिगत सशक्तिकरण पर जोर देती है, जिससे कार्यस्थल पर एक मजबूत और सक्रिय सुरक्षा संस्कृति का निर्माण हो और दुर्घटनाओं को शून्य स्तर तक लाया जा सके। यह थीम राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद द्वारा घोषित की गई है, जो सुरक्षा को केवल नियमों तक सीमित न रखकर लोगों को केंद्र में रखकर मजबूत बनाने पर बल देती है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर