Author: फतेह लाइव • एडिटर
सार्वजनिक सम्मान और पुरस्कार व्यक्ति को बेहतर योगदान के लिए प्रेरित करते हैं: सतनाम सिंह गंभीर जमशेदपुर। यूनाइटेड ब्यूरो ऑफ ह्यूमन राइट एवं क्राइम कंट्रोल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज सिंह ने राष्ट्रीय कार्यक्रम प्रभारी रूपेश शर्मा जी की अनुसंशा पर सतनाम सिंह गंभीर को उनके समाज के प्रति समर्पण की भावना को देखते हुए राष्ट्रीय सचिव सह सदस्यता प्रभारी नियुक्त किया है. साथ ही पश्चिम बंगाल, पंजाब, दिल्ली प्रदेश में संगठन विस्तार करने की जिम्मेदारी दी है. इस दौरान सगठनक के राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर सतनाम सिंह गंभीर ने कहा कि सार्वजनिक सम्मान और पुरस्कार व्यक्ति को बेहतर योगदान…
जमशेदपुर। सतरह वर्ष पूर्व हुए मुकदमे में तत्कालीन भाजपा नेताओं ने शुक्रवार को जमशेदपुर जिला सत्र न्यायालय में उपस्थित होकर अपने ऊपर हुए मुकदमे को झूठा बतलाते हुए केस को चार्ज करवाया. आज से सतरह वर्ष पूर्व आजसू पार्टी के तत्कालीन राज्य में मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी के मानगो चौक पर लगे होर्डिंग पोस्टर जलाने के आरोप में आजसू पार्टी के द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था. मामले में कुल दस लोगों को अभियुक्त बनाया गया था. समय अधिक बीत जाने के कारण इसमें तीन लोगों का निधन हो चुका है, जबकि आरोपी जगदीश सिंह मुंडा पछघात के शिकार हो गए…
जमशेदपुर: ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (AISMJWA) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह गुरुवार को अचानक जमशेदपुर पहुंचे. सिंह ने यहां एसोसिएशन के बिहार, झारखंड और बंगाल प्रभारी प्रीतम सिंह भाटिया से संगठन विस्तार पर चर्चा की. ऐसी आशा जताई जा रही है कि 2 से 3 दिनों के अंदर झारखंड प्रदेश कमेटी का पुनर्गठन संभव है. इस संबंध में एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह ने बताया कि पिछले सप्ताह भाटिया ने प्रदेश कमेटी में नये लोगों को विशेष कर युवा साथियों को जगह देने की बात कही थी और इसी संदर्भ में चर्चा के लिए…
जमशेदपुर. सेंट्रल स्त्री सत्संग सभा की नव निर्वाचित प्रधान रविंदर कौर को बधाई देने का दौर शुरु हो चुका है. बुधवार से ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. सोशल मीडिया में भी होड़ मची हुई है. इसी क्रम में गुरुवार को उनके कदमा स्थित आवास पर जाकर गम्हरिया सिख स्त्री सत्संग सभा ने बधाई दी. यूनिट की प्रधान राजिंदर कौर के नेतृत्व में उन्हें बुके एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया. इस मौके पर रविंदर कौर ने गम्हरिया गुरुद्वारा की संगत का धन्यवाद करते हुए कहा कि जो सोच कर विश्वास कर मुझे मुख्य सेवादारी…
जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के तत्वाधान में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में केंद्र सरकार के गरीब कल्याणकारी योजनाओं के नाम पर 9 पौधों का भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बुधवार को पौधरोपण किया. इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि भारतीय दर्शन और हमारी जीवन शैली प्रकृति से जुड़ी हुई है. उसको ध्यान में रखते पूरी दुनिया में ग्लोबल वार्मिंग के परिस्थिति…
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम के सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देश पर आबकारी विभाग की टीम ने बुधवार को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में दबिश दी. टीम ने सीतारामडेरा थाना अंतर्गत छायानागर, चंडीनगर एवं निर्मलनगर, सोनारी थाना अंतर्गत खूंटाडीह, सुंदरनगर थाना अंतर्गत गोड़ाडीह तथा जुगसलाई थाना अंतर्गत जुगसलाई बस्ती में अवैध शराब बिक्री अड्डों पर छापामारी की. इस दौरान शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया. छापामारी के क्रम में अवैध शराब बरामद कर जब्त किया गया. वहीं अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया गया है. मौके से एक स्कूटी को जब्त किया गया है, जबकि शराब माफिया बच निकले.…
जमशेदपुर। गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस को नमन करते हुए गोलमुरी चौक पर नरेंद्र सिंह पिंटू और उनके युवा साथियों के द्वारा छबील लगा कर ठंडे शरबत और चने की सेवा की गई. कार्यक्रम में मुख्य रूप से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास उपस्थित थे. सर्वप्रथम ग्रंथी बाबा के द्वारा अरदास कर गुरु महाराज को सेवा समर्पित की गई. रघुवर दास ने कहा की सिख समाज पूरे विश्व में सेवा के लिए जाना जाता है. भीषण गर्मी में की गई जल सेवा मानवता के साथ पुण्य को भी दर्शाता है. जमशेदपुर शहर के जागरूक सिख संगत विभिन्न…
जमशेदपुर. शहर मे पड़ रही भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप को देखते हुए निर्जला एकादशी के दिन पूर्वी सिंहभूम मारवाड़ी सम्मेलन- मानगो शाखा ने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए, मानगो चौक के पास आने- जाने वाले करीबन 2000 राहगीरों के बीच तरबूज, शीतल पेय जल एवं शर्बत का वितरण किया. पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन प्री वेडिंग सूट आउट की फोटोग्राफी और वीडियो विवाह समारोह स्थल पर प्रर्दशन करने पर सामाजिक प्रतिबंध को देखते हुए आज इस कार्यकर्म के साथ मानगो शाखा ने हस्ताक्षर अभियान भी चलाया. इस कार्यकर्म में पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन अध्यक्ष मुकेश मित्तल,…
जमशेदपुर। “तेरा कीया मीठा लागे” का संदेश देने वाले श्री गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित शबील साकची टीसीआई पेट्रोल पंप के पास बुधवार को लगाई गई. गुरु अर्जन देव जी को मुगल बादशाह जहांगीर के आदेश पर शहीद किया गया था और उन्होंने ईश्वर का धन्यवाद दिया कि वह उनकी इच्छा अनुसार इसे ग्रहण करेंगे और शांत भाव के साथ शहादत दी. आयोजक एवं रिफ्यूजी कॉलोनी गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान हरमिंदर सिंह मिंदी ने बताया कि गुरू जी के शरीर को गर्म पानी में उबाला गया. उनके शरीर पर गर्म रेत डाली गई और गर्म तवे पर…
साहेबगंज: झारखंड प्रभारी प्रीतम भाटिया के निर्देश पर आज राष्ट्रीय पत्रकार संगठन AISMJWA के साहेबगंज जिला अध्यक्ष देवजीत कुशवाहा के नेतृत्व में 9 सूत्री मांग पत्र उपायुक्त रामनिवास यादव को सौंपा गया. प्रदेश कमिटी के दिशा-निर्देश पर उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम दिए गए मांग पत्र में झारखंड राज्य में पत्रकार सुरक्षा कानून, पत्रकार आयोग का गठन, एक्रिडेशन कमिटी का पुनर्गठन, पत्रकार सम्मान सुरक्षा योजना लागू करने, बीमा और पेंशन योजना सहित कुल 9 मांगें शामिल हैं. मौके पर संताल परगना के प्रमंडल महासचिव आनंद भगत ने कहा कि झारखंड में धनबाद के बलियापुर में पत्रकार प्रवीर महतो पर हुए…
