Author: फतेह लाइव • एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के नामदाबस्ती गुरुद्वारा में लम्बे समय तक ग्रंथी की सेवा करने वाले ज्ञानी स्व. उधम सिंह की पत्नी बीबी अमरजीत कौर का निधन बुधवार की शाम साढ़े 7 बजे को हो गया. उनके निधन की सूचना पाकर कई गणमान्य लोग उनके आवास पहुंचे. वह अपने पीछे तीन बेटे भूपेंद्र सिंह, जसवीर सिंह और अमरीक सिंह समेत दो बहनें नरेंद्र कौर, जिंदर कौर समेत भरा भूरा परिवार छोड़ गई हैं. गुरुवार सुबह 12 बजे उनके निवास स्थान दस नम्बर बस्ती से सटे कृष्णा रोड के पास से अंतिम शव यात्रा निकलेगी. यह जानकारी परिवार के सदस्य और…
कमेटी मीटिंग में पारित हो गया प्रस्ताव, गैर कर्मचारी का को ऑप्शन अस्वीकार्य सब मुस्कुराए जब टुन्नू ने सतीश को बताया यूनियन का डॉ भीम राव अंबेडकर बिना हीला हवाला के कमेटी मेंबरों ने पारित किया बदलाव का प्रस्ताव फतेह लाइव, रिपोर्टर. टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट की मान्यता प्राप्त टाटा वर्कर्स यूनियन के संविधान में संशोधन की गाड़ी एक कदम और आगे बढ़ गई. संविधान संशोधन के मसले पर एक सप्ताह के भीतर मंगलवार (2 दिसंबर) को हुई तीसरी कमेटी मीटिंग में बिना हिला हवाला के संविधान संशोधन के प्रस्ताव पारित हो गए. ऑफिस बेयरर्स हो या कमेटी मेंबर,…
कार्यक्रम में पोटका, जमशेदपुर पूर्व एवं घाटशिला के विधायक, उपायुक्त, सिविल सर्जन, टाटा स्टील फाउंडेशन के प्रतिनिधि व अन्य हुए शामिल फतेह लाइव, रिपोर्टर. सदर अस्पताल खासमहल जमशेदपुर में 100 बेड वाले आधुनिक Fabricated अस्पताल एवं टाटा स्टील फाउन्डेशन के सहयोग से निर्मित सिकल सेल अनिमिया लैब का उद्घाटन आज राज्य के स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण, खाद्य आपूर्ति तथा आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में पोटका के विधायक संजीव सरदार, जमशेदपुर पूर्व की विधायक पूर्णिमा साहू, घाटशिला के विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन, उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, सिविल सर्जन डॉ साहिर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के धालभूम क्लब साकची में लॉयर्स डिफेंस की ओर से महान विभूति देश रत्न डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद के जन्म दिवस पर अधिवक्ता दिवस का आयोजन एक दिवसीय संगोष्ठी कार्यक्रम के तहत किया गया. इस संगोष्ठी का विषय था वर्तमान समय में अधिवक्ताओं की समाज में भूमिका. आज के इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड स्टेट बर काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला, जमशेदपुर जिला बार संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं महासचिव के साथ-साथ तदर्थ समिति के अध्यक्ष लाला अजीत कुमार अम्बष्ट, वरिष्ठ अधिवक्ता जयप्रकाश, जितेंद्र सिंह और जिला बार संघ के वर्तमान महासचिव कुमार राजेश…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में पिछले 23 वर्षों से लगातार अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए सामाजिक संस्था हिन्द एकता मंच के द्वारा जुगसलाई आरपी पटेल स्कूल में रक्तदान शिविर आयोजित किया. इसमें केवल जुगसलाई ही नहीं शहर के कोने कोने से लोगों ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की. जरूरतमंद मरीजों को सही समय पर रक्त उपलब्ध हो जाए ताकि रक्त की कमी के कारण किसी मरीज की मृत्यु ना हो. इस उद्देश्य से हर वर्ष सामाजिक संस्था हिंद एकता मंच के द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है. इसी क्रम में इस वर्ष भी जुगसलाई आरपी पटेल स्कूल रोड…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में लोयोला स्कूल बिष्टुपुर के हायर सेक्शन के विद्यार्थियों को केमिस्ट्री में इनोवेटिव आइडियाज का लाभ मिलेगा। इसका कारण स्कूल की वरीय रसायन विज्ञान शिक्षिका सुश्री रजनी कुमारी है, जिन्होंने 25 से 28 नवंबर, 2025 तक होमी भाभा विज्ञान शिक्षा केंद्र (टीआईएफआर), मुंबई में आयोजित प्रतिष्ठित रसायन विज्ञान ओलंपियाड शिक्षक एक्सपोजर शिविर में भाग लिया। वह अपने राज्य झारखंड का प्रतिनिधित्व करने के लिए देश भर से चुने गए 40 शिक्षकों में शामिल थीं। उनका चयन एचबीसीएसई द्वारा आयोजित आवेदन प्रक्रिया के आधार पर हुआ। इस शिविर में नवीन शिक्षण पद्धतियों, विशेषज्ञ-निर्देशित सत्रों, समस्या-समाधान रणनीतियों और…
एक्सएलआरआइ जमशेदपुर में ‘मनकृति 2.0’ का सफल आयोजन, रिस्पांसिबल एआई पर हुआ मंथन फतेह लाइव, रिपोर्टर. एक्सएलआरआइ जमशेदपुर के पीजीडीएम (जीएम) छात्रों ने एआइ नेक्सस क्लब के बैनर तले ‘मनकृति 2.0: ट्रस्ट, ट्रुथ एंड ट्रांसफॉर्मेशन-बिल्डिंग रिस्पॉन्सिबल एआइ फॉर द नेक्स्ट डिकेड’ का आयोजन किया. इस एआइ कॉन्क्लेव में उद्योग जगत के विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं और तकनीकी नेताओं ने हिस्सा लिया और कृत्रिम बुद्धिमत्ता की रूपांतरणकारी शक्ति, बदलते कारोबारी परिदृश्य तथा भविष्य के नेतृत्व मॉडल पर अपने विचार साझा किए. कार्यक्रम की शुरुआत एक्सएलआरआइ के एसोसिएट डीन (एक्सओएल) एवं मार्केटिंग विभाग के प्रख्यात प्रो. गिरिधर रामचंद्रन के उद्घाटन संबोधन से हुई.…
Jamshedpur : परसुडीह में मिले एक दिन के नवजात शिशु के शव का अंत्योदय एक अभियान ने किया अंतिम संस्कार
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पिछले दिनों मानवता को शर्मसार करने वाली घटना घटी थी. जहां परसुडीह थाना क्षेत्र के ग्वाला पट्टी स्थित एक झोपडी नुमा घर से एक नवजात शिशु का शव बरामद हुआ था. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जहां पोस्टमार्टम होने के बाद शव को अंत्योदय एक अभियान को सुपुर्द कर दिया गया, ताकि पूरे सम्मान के साथ नवजात शिशु को दफनाया जा सके. अपनी जिम्मेदारी को लेते हुए अंत्योदय एक अभियान के प्रमुख प्रवीण सेठी ने पार्वती शमशान घाट में पूरे सम्मान के साथ नवजात शिशु के शव को दफनाया…
बागबेड़ा में पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव के नेतृत्व में विधायक संजीव सरदार को सौंपा गया मांग पत्र फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड सरकार द्वारा टाटा स्टील का लीज नवीकरण किए जाने से पूर्व बागबेड़ा, कीताडीह एवं घाघीडीह क्षेत्र के 15 पंचायत क्षेत्रों में सीएसआर मद के तहत स्थायी रूप से नागरिक सुविधाएं बहाल करने की मांग को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व बागबेड़ा के पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव ने किया। सौंपे गए मांग पत्र में उल्लेख किया गया कि जमशेदपुर में बागबेड़ा, कीताडीह…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. एनएसएस इकाई एवं डीबीएमएस कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के द्वारा ” डॉ राजेंद्र प्रसाद जयंती तथा एन.एस.एस इकाई एक परिचय कार्यक्रम” का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ बहुउद्देशीय हॉल में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके द्वारा ज्ञान, सद्भावना और राष्ट्रसेवा की भावना को प्रज्वलित किया गया। महाविद्यालय परिसर में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती तथा एन.एस.एस इकाई एक परिचय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन नीलू कुमारी और परिमल पाल ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा कुमारी द्वारा प्रेरणादायक हिंदी भाषण से हुई,…
