Author: फतेह लाइव • रिपोर्टर
जी टाउन दुर्गापूजा कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र सिंह शेखावत एंड टीम तैयारियों में लगी, षष्ठी के दिन खुलेगा पंडाल का पट फतेह लाइव, रिपोर्टर मजदूरों की सबसे बड़ी ट्रेड यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन के पदधारी भी दुर्गा पूजा का आयोजन धूमधाम से करते हैं. इस बार इनके द्वारा बिष्टुपुर क्लब हाउस में दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है. 2005 से जी टाउन मैदान में पूजा होती थी. पिछले साल ही जी टाउन मैदान को टाटा स्टील ने पार्क बना दिया था. पिछले साल क्यू रोड में पूजा की गई थी. इस साल क्लब हाउस को कमेटी के पदधारियों…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. दुर्गा पूजा के दौरान राजधानी रांची में छेड़खानी करने वाले और छिनतई करने वाले अपराधियों पर पुलिस विशेष नजर रख रही है। इसे लेकर रांची पुलिस के साथ शक्ति कमांडो की तैनाती की गई है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए जगह-जगह शक्ति कमांडो की तैनाती की गई है। सभी पूजा पंडालों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में शक्ति कमांडो गश्त करेगा और मनचलों पर नजर रखेगा। दुर्गा पूजा को लेकर रांची के सभी स्कूलों और कॉलेजों के साथ-साथ कोचिंग संस्थान में छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। ऐसे में शक्ति कमांडो अब स्कूलों और कॉलेजों की ड्यूटी से…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला के नक्सल प्रभावित क्षेत्र गुदड़ी थाना क्षेत्र के कमरोड़ा पंचायत की जतरमा गांव स्थित नदी किनारे तीन लोगों की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई है. घटना रविवार की बताई जा रही है. हालांकि पुलिस ने मंगलवार को गांव से शव बरामद किया. बताया जाता है कि पश्चिमी सिंहभूम जिला के बंदगांव में रहकर कुछ लोग गांव-गांव में घूम-घूम कर फेरी करते थे. रविवार को तीन लोग फेरी करने जतरमा गांव गए थे, लेकिन रविवार को बंदगांव स्थित अपने डेरा नहीं पहुंचे. इसके बाद तीनों के साथी सोमवार को खोजबीन के लिए…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. शारदीय नवरात्र के अवसर पर पहली बार टेल्को कॉलोनी में डांडिया नाइट का आयोजन किया गया है. डिस्को डांडिया नाइट नाम से आयोजित कार्यक्रम में ओड़िशा के राज्यपाल रघुवर दास मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए. उन्होंने आयोजक ओमकार यादव उर्फ रूनु यादव को इस तरह के पारिवारिक समारोह के आयोजन के लिए सराहना की. मौके पर माता की चौकी रखी गई थी, जहां उन्होंने माता की आरती कर मंगलकामना करते हुए समस्त जनता को नवरात्र की बधाई दी और शहर, राज्य के कल्याण की कामना की. कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर टाटा मोटर्स वर्कर्स…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. भाजपा नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह और उनकी टीम ने बागुनहातू बिहारी बस्ती क्षेत्र का भ्रमण एवं जनसंपर्क किया। स्थानीय जनसमस्याओं से अवगत हो उनका शीघ्र समाधान हेतु हरसंभव प्रयास करने की बात कही। इस दौरान मोहल्ले वासियों ने वर्षों पुरानी मंदिर के जीर्णोद्धार कराने का आग्रह शिव शंकर सिंह से किया। साथ ही, राशन कार्ड बनवाने व पेंशन सुविधा मिलने में हो रही परेशानी को उनके समक्ष रखा। इस दौरान, शिव शंकर सिंह ने उनके द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्य चलित कार्यालय, नागरिक सुविधा केंद्र, निःशुल्क फोगिंग सेवा, स्वच्छता अभियान इत्यादि कार्यों…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित जी टाउन क्लब के कर्मचारियों को इस साल 20 फीसदी बोनस मिलेगा. कर्मचारियों के बोनस समझौते पर मंगलवार को हस्ताक्षर हुआ. जी टाउन क्लब मैनेजमेंट और कैंटीन, होटल व रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन के साथ समझौते पर हस्ताक्षर हुआ. बोनस समझौता पर क्लब मैनेमजेंट की ओर से अध्यक्ष विनित कुमार शाह, मानद महासचिव संजय कुमार, उपाध्यक्ष प्रणय सिन्हा, राजेश कुमार झा, कोषाध्यक्ष मुकेश वर्मा, कमेटी मेंबर संजीव झा, कुमुद लता सिंह, जबकि यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, डिप्टी प्रेसिडेंट बीके डिंडा, महासचिव ददन सिंह, कमेटी मेंबर कीर्तन महतो और मोहम्मद हामिद ने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार जिला खनन पधाधिकारी के नेतृत्व में जिलांतर्गत विभिन्न स्थानों पर अवैध खनिज परिवहन, भंडारण एवं उत्खनन को लेकर औचक जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बिरसानगर थाना क्षेत्र के हुरलुंग में अवैध रूप से बालू खनिज का परिवहन करते दो 407 हाइवा को पकड़ा गया, जिसे जप्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जांच में दोनों वाहनों से लगभग 100-100 सीएफटी बालू पाया गया, वाहनों को बिरसानगर थाना को सुपुर्द कर वाहन मालिकों के विरूद्ध अग्रेत्तर कानून सम्मत कार्रवाई की जा रही है। उक्त…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड प्रदेश किसान मोर्चा ने जमशेदपुर निवासी भाजपा नेता सह सैल्यूट तिरंगा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रविशंकर तिवारी को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा के रूप में मनोनीत किया। अपने मनोनय के बाद झारखंड पहुंचे उड़ीसा के राज्यपाल झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिलकर रवि शंकर तिवारी ने आशीर्वाद लिया। रवि शंकर तिवारी ने संगठन के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि संगठन ने जो उनके ऊपर विश्वास किया है। उस पर वह खरे उतरने का शत प्रतिशत प्रयास करेंगे। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी एवं प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर अभिभावक संघ ने मोतीलाल नेहरू पक्लिक स्कूल प्रबंधन की शिकायत डीसी से की है. कहा है कि आर.टी.ई. अधिनियम 2009 के तहत नामांकित बच्चों जो अब क्लास lX और X में आ गए हैं। उन बच्चों से स्कूल प्रबंधन द्वारा सामान्य वर्ग की तरह स्कूल फीस की मांग की जा रही है। मगर इन बच्चों के अभिभावकों की आर्थिक स्थिती ऐसी नहीं है कि वे स्कूल प्रबंधन के मांग के अनुरूप फीस दे पाएं। स्कूल प्रबंधन द्वारा फीस नहीं दे पाने के कारण इन बच्चों को घंटों बाहर बैठाकर लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा…
विधि व्यवस्था संधारण में सहयोग अपेक्षित, जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों का करें अनुपालन फतेह लाइव, रिपोर्टर. दुर्गा पूजा- 2024 के अवसर पर पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन हेतु पट खुल गए हैं तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी पूजा पंडालों में दर्शानार्थ आ रहे हैं। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल ने जिले के सभी नागरिकों को दुर्गोत्सव की शुभकामनायें देते हुए कहा कि हर्षोल्लास के वातावरण तथा विधि व्यवस्था संधारण में अपेक्षित सहयोग प्रदान करते हुए जिलेवासी त्योहार मनायें। जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा का ध्यान रखते हुए व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ऐसे में…
