Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
फ़तेह लाइव, डेस्क गुरुवार को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा हो गया जब एयर इंडिया का एक विमान टेकऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान अहमदाबाद से लंदन की उड़ान पर था और इसमें कुल 242 लोग सवार थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे यह हादसा हुआ। अहमदाबाद एटीसी के साथ विमान का आखिरी संपर्क दोपहर 1:38 बजे हुआ था। हादसा अहमदाबाद के मेघानी नगर इलाके में हुआ, जहाँ विमान टेकऑफ के तुरंत बाद एक रिहायशी बिल्डिंग से टकरा गया। टक्कर के बाद विमान में भीषण आग लग गई और…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के हृदयस्थली साकची में बढ़ते अतिक्रमण, नशे के कारोबार और अपराध के खिलाफ सामाजिक संस्था जन सुविधा मंच के द्वारा गुरुवार को साकची थाने का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया गया. इस दौरान मंच के सदस्यों ने थानेदार को हटाने की मांग की. सदस्यों ने आरोप लगाया कि जब से नए थानेदार की प्रतिनियुक्ति हुई है. इलाके में अपराध चरम पर पहुंच गया है. पूरे क्षेत्र में नशे के कारोबारियों ने पांव जमा लिए हैं. महिलाएं एवं बेटियां सुरक्षित नहीं है. आए दिन आपराधिक घटनाएं हो रही है जिस पर लगाम लगा पाने में थानेदार असफल…
फ़तेह लाइव,डेस्क पंजाब के बठिंडा-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय सनसनी फैल गई जब एक कार से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी ऊर्फ ‘कमल कौर भाभी’ का शव बरामद हुआ। घटना आदेश मेडिकल यूनिवर्सिटी की पार्किंग की है, जहां एक संदिग्ध हालत में खड़ी कार से बदबू आने पर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कार की पिछली सीट पर एक महिला का सड़ा-गला शव मिला, जिसके शीशे पूरी तरह बंद थे। प्रारंभिक जांच में शव की पहचान सोशल मीडिया पर सक्रिय कंचन कुमारी के रूप में हुई, जिनके इंस्टाग्राम पर करीब 3.84 लाख…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. अपराधियों के खिलाफ जारी कार्रवाई में मानगो पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने अजादनगर रोड नंबर 5 स्थित अपराधी वसीम बच्चा के घर पर छापेमारी कर उसकी मां शबनम परवीन को ब्राउन शुगर बेचते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. पुलिस को महिला के खिलाफ पहले से ही नशे के अवैध कारोबार में संलिप्तता की पुख्ता सूचना मिली थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई. पुलिस सूत्रों के अनुसार, कार्रवाई से एक दिन पहले ही पुलिस ने एक व्यक्ति को ग्राहक बनाकर महिला के घर भेजा था. वहां नशीला पदार्थ बेचे जाने की…
फ़तेह लाइव,डेस्क देश के प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थान एक्सएलआरआई- जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में आज “सीएक्सओ सीरीज़’ के अंतर्गत एक लेक्चर सेशन का आयोजन किया गया. इसमें नेस्ले इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर सुरेश नारायणन ने छात्रों को “संकट के समय नेतृत्व” विषय पर अपने अनुभवों से अवगत कराया. श्री नारायणन ने कहा, “संकट चरित्र नहीं बनाता, वह उसे उजागर करता है.” उनके ये शब्द न केवल विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन बने, बल्कि एक जीवन मंत्र के रूप में गूंजते रहे. कार्यक्रम का एक भावनात्मक क्षण तब आया जब दीप प्रज्वलन से पूर्व श्री नारायणन ने मंच पर चढ़ने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. रांची रेल मंडल के कमांडेंट पवन कुमार के नेतृत्व में रेल सुरक्षा बल रांची द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन “सतर्क” के तहत हटिया रेलवे स्टेशन पर प्रतिबंधित सामग्रियों की सघन जांच की गई. शाम 4:00 बजे से शुरू इस जांच अभियान में RPF पोस्ट हटिया तथा फ्लाइंग टीम रांची के अधिकारियों और कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से प्लेटफॉर्म संख्या 03 पर ट्रेन संख्या 15027 (एक्सप्रेस) के सामान्य डिब्बे में एक काले रंग का पिठू बैग बिना किसी स्वामी के पड़ा हुआ पाया. बैग की पहचान हेतु प्रयास किए गए, किंतु कोई भी व्यक्ति उसका दावा करने सामने…
पत्रकारों को बीमा और निबंधन के लिए सीएम से करूंगा बात – इरफान अंसारी फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में यूट्यूबर्स और अनधिकृत मीडिया कर्मियों के प्रवेश पर रोक लगाने का आदेश दिया है. निर्देश में कहा गया है कि अनधिकृत मीडिया व यूट्यूबर्स को वीडियो बनाने और रिपोर्टिंग पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी. मंत्री ने बताया कि ऐसे तत्व अस्पतालों की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं. उन्होंने अधिकारियों को ऐसे लोगों की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने को कहा है. निर्देश का उद्देश्य अस्पतालों में शांति,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के चांडिल गोलचक्कर के पास बीती देर रात सड़क दुर्घटना हुआ, जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी. वहीं बाइक चला रहे उसके साथी को हल्की चोट आयी है, जिसे इलाज के बाद घर भेज दिया गया. गुरुवार को मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक का नाम बबलू (24), जो नीमडीह थाना क्षेत्र के आदरडीह का रहने वाला था. वह दोस्त के साथ बाइक से अपनी बहन के यहां सालगाड़ीह किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था. तभी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर में पोस्को अदालत के न्यायाधीश सिरिश दत्त त्रिपाठी की अदालत ने बुधवार को नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में रामस्वरुप प्रसाद (चाचा), मंजू देवी (चाची) और बिपिन कुमार (चचेरे भाई) को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया. कोर्ट में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता जर्नादन सिंह व पूजा कुमारी ने पक्ष रखा. हालांकि पोस्को केस दर्ज होने से पूर्व नाबालिग (17 वर्षीय) के चचेरा भाई अजीत कुमार सोनी ने कदमा थाना में नाबालिग की गुमशुदगी का शिकायत की थी, बाद में पीड़िता ने परिवार के सदस्य पर यौन शोषण करने व…
फ़तेह लाइव,डेस्क अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो मुकेश मछुवा की अध्यक्षता में आयोजित त्रिपक्षीय वार्ता में डीवीसी प्रबंधन, बेरमो हाइवा एसोसिएशन और ट्रांसपोर्टर पक्ष के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि ऐश पोंड से छाई ट्रांसपोर्टिंग अंडरलोड होगी और लोकल गाड़ियों को प्राथमिकता दी जाएगी। बैठक में डीवीसी प्रबंधन की ओर से उप महाप्रबंधक कालीचरण शर्मा, मुरस्कर साहब, संजीव कुमार उपस्थित थे, जबकि बेरमो हाइवा एसोसिएशन की ओर से गुलेश्वर महतो, शंभू महतो, भोला तुरी, नरेश प्रजापति और मुन्ना कुमार ने भाग लिया। विधायक प्रतिनिधि के तौर पर विकास सिंह (बब्लू सिंह) मुखिया और सदन सिंह…
