Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में साउथ इंडियन खाने का जुनून हमेशा से खास रहा है और जब बात डोसा-इडली की आती है, तो शहरवासियों की आंखों में चमक आ जाती है. क्योंकि साउथ इंडियन डीस खाने का क्रेज यहां हर एज ग्रुप के लोगो में है. शहर के विभिन्न स्थानों पर सालों से बनने वाले अलग-अलग प्रकार के साउथ इंडियन वैराइटीज इस खासियत को और भी खास बनाता आया है. वहीं जमशेदपुर के कदमा स्थित गणेश पूजा मैदान में न्यू ओपनिंग हुए दोसा स्टॉल दोसा सिंह के नाम से प्रसिद्ध इस स्टॉल में केवल स्वाद ही नहीं, बल्कि एक अनुभव…
महिला सम्मान और सदस्यता अभियान को बढ़ावा देने का उद्देश्य फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर में जनता दल (यूनाइटेड) महिला मोर्चा 19 जून को महिला सम्मान सम्मेलन का आयोजन करेगा. कार्यक्रम का मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय होंगे, जबकि प्रदेश अध्यक्ष रेणु पाणिकर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी. महिला मोर्चा की पूर्वी सिंहभूम अध्यक्ष अमृता मिश्रा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी. यह कार्यक्रम अपराह्न 2 बजे से संध्या 5 बजे तक मिलानी हाल, बिष्टुपुर में आयोजित होगा. अमृता मिश्रा ने बताया कि इस सम्मेलन के दो प्रमुख उद्देश्य हैं. पहला, सदस्यता अभियान को सक्रिय करना और दूसरा,…
माले ने गिरिडीह में कार्यकर्ताओं को भाकपा माले के सिद्धांत और कार्यशैली से अवगत कराया फतेह लाइव, रिपोर्टर भाकपा माले की प्रखंड कमिटी ने गिरिडीह प्रखंड के पुरनानगर पंचायत के टिकोडीह गांव में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में सत्रह ब्रांच कमिटी सचिव, चार लोकल कमिटी सचिव, प्रखंड कमिटी सचिव, जिला कमिटी सदस्य और ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए. कार्यशाला में पार्टी के वरिष्ठ नेता और किसान नेता कॉमरेड शंकर पांडेय ने मानव इतिहास से लेकर आज की राजनीति तक को सरल एवं मृदु भाषा में समझाया. कॉमरेड पूरण महतो ने भी भारतीय राजनीति की बारीकियों…
राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं ने सामाजिक न्याय के प्रतीक लालू यादव को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं फतेह लाइव, रिपोर्टर राष्ट्रीय जनता दल के सदस्यों एवं नेताओं ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो आदरणीय लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर सामाजिक न्याय के महान नायक के सम्मान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया. बिहार और झारखंड के अनेक जिलों में गरीब, दलित, अभावग्रस्त वर्ग के बीच फल, मिठाई एवं अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया गया. इस अवसर को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया और उनकी लंबी उम्र की कामना की गई. लालू यादव के जन्मदिन…
धनबाद में जेठ पूर्णिमा पर भगवान जगन्नाथ की स्नान यात्रा का श्रद्धापूर्वक आयोजन फतेह लाइव, रिपोर्टर रेलवे इंस्टिट्यूट माझेरपाड़ा स्थित जगरनाथ देव मंदिर में भगवान जगन्नाथ जी की स्नान यात्रा का भव्य आयोजन किया गया. मंदिर कमेटी ने बताया कि यह स्नान यात्रा देव स्नान पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित की जाती है, जो हिंदू पंचांग के अनुसार जेठ महीने की पूर्णिमा को मनाई जाती है. इस पवित्र उत्सव का उद्देश्य भगवान जगन्नाथ के प्रकट होने की स्मृति में श्रद्धा और भक्ति व्यक्त करना है. स्नान यात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के प्रति श्रद्धालुओं ने गहरी आस्था…
दिलीप सिंह के प्रयास से रेलवे प्रबंधन ने टोटो चालकों को दी बड़ी राहत झारखंड ई-रिक्शा टोटो संघ की सक्रियता से टोटो चालकों को मिली बड़ी राहत फतेह लाइव, रिपोर्टर बुधवार को झारखंड ई-रिक्शा टोटो संघ के संरक्षक दिलीप सिंह और प्रदेश प्रवक्ता संतोष कुशवाहा ने धनबाद रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर का दौरा किया. इस दौरान स्टेशन मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, मंडल के पदाधिकारी और टोटो चालक भी उपस्थित रहे. वर्षों से जारी टोटो चालकों की पार्किंग की मांग के बाद रेलवे प्रबंधन ने स्थाई रूप से टोटो पार्किंग की सुविधा मुहैया कराई है. प्रदेश प्रवक्ता संतोष कुशवाहा ने…
♈ मेष (Aries) आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। करियर को लेकर बड़ा निर्णय ले सकते हैं। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।उपाय: केले के पेड़ की पूजा करें और जल अर्पित करें।शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3 ♉ वृषभ (Taurus) ध्यान रखें कि आज निर्णय भावनाओं में बहकर ना लें। पारिवारिक मामलों में धैर्य रखें। सेहत को लेकर सचेत रहें।उपाय: बृहस्पति मंत्र का जाप करें – “ॐ बृं बृहस्पतये नमः”शुभ रंग: क्रीम | शुभ अंक: 6 ♊ मिथुन (Gemini) संचार कौशल से सफलता मिलेगी। लेखन, मीडिया और शिक्षा से जुड़े लोगों को लाभ होगा। यात्रा के योग हैं।उपाय: पीले वस्त्र…
Railway News : भारतीय रेलवे ने तत्काल योजना में महत्वपूर्ण संशोधन किए, बुकिंग प्रक्रिया और अधिक सख्त
आधार सत्यापन और मोबाइल OTP के माध्यम से Tatkal टिकट बुकिंग को और पारदर्शी बनाया जाएगा फतेह लाइव, रिपोर्टर भारतीय रेलवे ने Tatkal टिकट बुकिंग व्यवस्था में कई अहम बदलाव किए हैं ताकि टिकट का लाभ सीधे आम जनता और व्यक्तिगत उपयोगकर्ताओं तक पहुंच सके. पिछले छह महीनों में 2.5 करोड़ संदिग्ध IRCTC आईडी को बॉट सॉफ्टवेयर द्वारा टिकट बुकिंग से रोकने के लिए ब्लॉक किया गया है. अब Tatkal टिकट बुकिंग के लिए व्यक्तिगत उपयोगकर्ताओं के लिए आधार अनिवार्य कर दिया गया है. इसके अलावा, रेलवे काउंटर से टिकट बुकिंग के दौरान यात्रियों या उनके प्रतिनिधियों को मोबाइल नंबर…
गरीब किसानों के रजिस्टर II की नकल की मांग पर प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में धरना फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह जिला अधिवक्ता संघ भवन के समक्ष अधिवक्ता अवधेश कुमार सिंह आठवें दिन भी अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे हुए हैं. उन्होंने कहा कि वह तब तक धरने पर रहेंगे जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, चाहे इसके लिए एक वर्ष तक भी धरना देना पड़े. उनका मुख्य विरोध गरीब किसानों को रजिस्टर II की नकल उपलब्ध न कराने के खिलाफ है. उन्होंने बताया कि उनकी इस जायज मांग को लेकर प्रशासन द्वारा…
उपायुक्त रामनिवास यादव ने खराब चापाकलों और जलमीनारों की त्वरित मरम्मत का आदेश दिया भीषण गर्मी में जल संकट से निपटने के लिए उपायुक्त ने कड़ी कार्रवाई का निर्देश स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की प्रगति पर उपायुक्त ने की विस्तृत समीक्षा फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह समाहरणालय सभागार में उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन, जलापूर्ति और स्वच्छता योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की जांच की गई तथा पेयजल समस्या के निराकरण और जल जीवन मिशन की प्रगति पर विस्तृत चर्चा हुई. उपायुक्त ने जनशिकायतों…
