Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
समाज कल्याण, स्वास्थ्य एवं जनसंपर्क विभाग ने नशा मुक्त झारखंड अभियान को तेज किया फतेह लाइव, रिपोर्टर बोकारो जिले में नशा मुक्त झारखंड अभियान के तहत 11 जून को जिला उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देशानुसार विभिन्न विभागों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए. समाज कल्याण विभाग के बाल विकास परियोजना कार्यालय बी.एस. सिटी बोकारो में निषिद्ध मादक पदार्थों के उपयोग रोकने हेतु परियोजना स्तर पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान उपस्थित सेविका एवं सहायिकाओं को तम्बाकू, गुटखा, गांजा, भांग सहित अन्य नशीले पदार्थों के दुरुपयोग एवं उससे होने वाले मानसिक और पारिवारिक संकटों के विषय…
प्रशासन ने कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मामला आत्महत्या का है फतेह लाइव, रिपोर्टर बोकारो जिला के हद में चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के शारदा काँलोनी निवासी आशीष कमार के 17 वर्षीय पुत्र शोलंकी उर्फ सोनू की हत्या कर पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया गया है. वहीं शारदा काँलोनी में 11 जून को परिजनों ने प्रेस वार्ता कर बताया कि मेरा बेटा फुसरो के श्याम मोबाइल में काम करता था. दो दिन से काम पर नहीं जा रहा था. परिजनों के अनुसार बीते 31 मई को फुसरो से दो युवक सोनू को बुलाने आया था. जिसका नाम अंशु कुमार और…
सुरक्षित गांव कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया बाल तस्करी रोकने का संदेश फतेह लाइव, रिपोर्टर बोकारो जिले के नावाडीह प्रखंड के प्लस टू हाई स्कूल गुंजरडीह में 11 जून को सहयोगिनी संस्था के सहयोग से सुरक्षित गांव कार्यक्रम के तहत बाल तस्करी और बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक भुनेश्वर महतो ने बताया कि अगर गांव में कोई अनचाहा व्यक्ति आता है और नौकरी का झांसा देता है तो तुरंत टोल फ्री नंबर पर कॉल करें. उन्होंने बताया कि बाल विवाह कानूनन अपराध है, जिसमें 18 साल से…
सुधीर महतो के पुत्र अजित कुमार के दहेज मुक्त विवाह से समाज को मिला सकारात्मक संदेश फतेह लाइव, रिपोर्टर बोकारो जिले के कसमार प्रखंड के दुर्गापुर पंचायत मेढ़ा ग्राम के सुधीर महतो ने अपने पुत्र अजित कुमार का दहेज रहित आदर्श विवाह संपन्न कराकर समाज में एक महत्वपूर्ण उदाहरण पेश किया है. अजित कुमार महतो का विवाह 9 जून को बगदा स्थित रजरप्पा मंदिर में कसमार थाना क्षेत्र के करमा (खिजरा) निवासी पटेल महतो की पुत्री मंजोति कुमारी से हुआ. इस विवाह ने दहेज प्रथा के खिलाफ एक सशक्त संदेश दिया है और युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बना है.…
प्रशासनिक अधिकारी के नाम पर ठगी के लिए फर्जी प्रोफाइल बनाकर साइबर ठग सक्रिय फर्जी फेसबुक अकाउंट से हो रही ठगी, उपायुक्त ने आमजन को किया सतर्क फतेह लाइव, रिपोर्टर बोकारो जिले में साइबर ठगों ने उपायुक्त अजय नाथ झा के नाम और फोटो का उपयोग कर एक फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया है. इस अकाउंट के माध्यम से विभिन्न प्रकार के पोस्ट किए जा रहे हैं, जिनसे आमजन ठगी का शिकार हो सकते हैं. उपायुक्त झा ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा है कि इस तरह के फर्जी प्रोफाइल से किसी भी प्रकार के पैसों की मांग या संदिग्ध…
शहद प्रोसेसिंग से जुड़े परिवारों को प्रोत्साहित करने की दिशा में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम रहे मौजूद फतेह लाइव, रिपोर्टर. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने बोड़ाम प्रखंड मुख्यालय स्थित जिला परिषद भवन (डाक बंगला) पहुंचकर पहाड़िया, सबर और खड़िया आदिम जनजातीय समुदायों से संवाद किया. यह संवाद विशेष रूप से वन धन विकास केंद्र के तहत शहद प्रोसेसिंग से जुड़ी महिलाओं व परिवारों की आजीविका एवं विपणन की चुनौतियों पर केंद्रित रहा. इस दौरान उन्होने आदिम जनजाति परिवारों के सरकारी योजनाओं से आच्छादन आदि की जानकारी ली. इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि शहद प्रोसेसिंग…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार विधि शाखा एवं सामान्य शाखा के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. उप विकास आयुक्त श्री अनिकेत सचान की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में लंबित प्रकरणों की स्थिति, अनुशासनात्मक कार्रवाई, कार्मिक व्यवस्था एवं पंजी-संचिकाओ के संधारण सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई. समीक्षा के क्रम में उप विकास आयुक्त ने विधि शाखा में लंबित सभी मामलों का निष्पादन तय समयसीमा में सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए. उन्होंने न्यायालय वाद से संबंधित मामलों को कंप्यूटर में फीड करने और पीआइएल, रिट, अवमानना आदि मामलों…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के मुंशी मोहल्ला में गुरुवार को दो युवकों में अफ़ाक़ आलम अंसारी और वकील के बीच आपसी नोंक झोंक में विवाद इतना बढ़ गया कि वकील ने अफ़ाक़ अंसारी पर भुजाली से हमला कर दिया. इस सम्बन्ध में में अफ़ाक़ के भाई द्वारा बताया गया कि अफ़ाक़ का नानी घर मुंशी मोहल्ला में है और उसकी माँ कपाली में रहती है. अफ़ाक़ नानी घर में ही रहता है. वह चाय पीकर घर से निकला. इसी बीच वकील आया और बहस करने लगा जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि वकील ने भुजाली…
श्री गुरु हरगोबिंद साहेब का प्रकाश दिहाड़ा मनाया गया, संगत ने प्राप्त की गुरु घर की खुशियां फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के टेल्को गुरुद्वारा साहेब में बुधवार को श्री गुरु हरगोबिंद साहेब का प्रकाश उत्सव मनाते हुए संगत ने गुरु घर की खुशियां प्राप्त की. गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सिख स्त्री सत्संग सभा और नौजवान सभा के सहयोग से प्रकाश दिहाड़े पर विशेष आयोजन किया था, जहां कीर्तन दरबार और कथा विचारों से ग्रंथी और हजूरी रागी ने संगत को निहाल किया. इस मौक़े पर विशेष रूप से गुरुद्वारा में नवनिर्मित एसी हॉल संगत को सुपुर्द किया गया. इस हॉल…
बोकारो जिले में अचानक बाइक में लगी आग, ग्रामीणों की मदद से बची चालक की जान फतेह लाइव, रिपोर्टर बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत कर्रीखुर्द पंचायत के बासोवार और कर्री जंगल के बीच बुधवार को एक बाइक सड़क पर चलते हुए अचानक जलकर राख हो गई. बाइक चालक हरदेव महतो (35) के कपड़ों में आग लग गई, जिससे वह झुलस गया. स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत मदद कर उसकी जान बचाई. हरदेव महतो, जो बड़की चिदरी पंचायत के चिलगो ग्राम के रहने वाले हैं, बोकारो थर्मल से वापस अपने घर कर्रीखुर्द होते हुए चिलगो जा रहे थे. इसी दौरान बाइक…
