Jamshedpur : यात्री रेलगाड़ियों की लेट लतीफ़ी के ख़िलाफ़ फेडरेशन ने की चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत

SHARE:

फेडरेशन ने पहले पत्र पर सरयू राय से हस्ताक्षर करवाकर की आंदोलन की शुरुआत

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन ने तय कार्यकम के अनुसार टाटानगर रेलवे स्टेशन में यात्री ट्रेनों की हो रही लेटलतीफ़ी के ख़िलाफ़ चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत जिसमें पाँच हज़ार पत्र रेल मंत्री को लिखे जाने थे. जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय से पहले पत्र पर हस्ताक्षर करवा कर की.

फेडरेशन के पूर्वी भारत अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर ने कहा की पिछले कई माह से टाटानगर रेलवे स्टेशन में पहुँचने वाली यात्री ट्रेनें काफ़ी विलंब से पहुँचती है, जिससे यात्रियों को काफ़ी परिशानियों का सामना करना पड़ता है. कई बार डीआरएम से पत्राचार किया गया, परंतु नतीजा सिफर रहा.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जो टाटानगर रेलवे स्टेशन सालाना एक सौ करोड़ का मुनाफा रेल मंत्रालय को देता है और चक्रधरपुर रेल मंडल माह का एक सौ करोड़ का मुनाफा रेल मंत्रालय को देता हो और रेल मंत्रालय द्वारा यहाँ की अनदेखी करना हैरान करने वाला है.

सतनाम सिंह गंभीर ने कहा कि रेल मंत्रालय के ख़िलाफ़ चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा. पहले चरण में रेल मंत्री को पाँच हज़ार पत्र भेजे जाने है, जिसकी शुरुआत आज से कर दी गई है. इसके बाद चरणबद्ध आंदोलन किए जायेंगे. जब तक रेल यात्रियों को हो रही परेशानियों को दूर नहीं किया जाता. इस दौरान समाजसेवी शिव शंकर सिंह, इंदर सिंह इंदर, इंद्रजीत सिंह पनेसर, मनदीप सिंह सचदेव उपस्थित थे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें