Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
लोयला स्कूल परिसर में 25 मई को होगा भव्य समारोह, प्रशासन और पुलिस ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा सिंहभूम चैम्बर के प्लेटिनम जुबिली समारोह में शामिल होंगे देश के नामी नेता सिंहभूम चैम्बर ने आयोजन को लेकर शुरू की व्यापक तैयारियां फतेह लाइव, रिपोर्टर सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्लेटिनम जुबिली समारोह का उद्घाटन आगामी 25 मई को लोयला स्कूल के फेसी ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा. इस आयोजन के सफल और व्यवस्थित संचालन के लिए सिंहभूम चैम्बर पूरी तरह से जुटा हुआ है. शनिवार को इस कार्यक्रम के स्थल का जायजा लेने के लिए जिले के उपायुक्त…
कांग्रेस अध्यक्ष ने गिरिडीह जिला अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह को लिखा सांत्वना पत्र तिलकधारी सिंह के निधन से कांग्रेस में शोक की लहर फतेह लाइव, रिपोर्टर कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेत्री सोनिया गांधी ने गिरिडीह कांग्रेस के जिला अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह को उनके पिता और पूर्व सांसद स्वर्गीय तिलकधारी सिंह के निधन पर एक पत्र भेजकर गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं. पत्र में उन्होंने लिखा कि तिलकधारी सिंह के आकस्मिक निधन की खबर सुनकर उन्हें अत्यंत दुख हुआ. उन्होंने कहा कि जीवन में कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं, जिन पर हमारा नियंत्रण नहीं होता और उन्हें सहना पड़ता है.…
प्रोफेसर जैन विश्वविद्यालय की तकनीकी उन्नति में देंगे अहम योगदान फतेह लाइव रिपोर्टर वीरेन्द्र कुमार जैन को सोना देवी विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी का सलाहकार नियुक्त किया गया है. प्रो जैन अपने विशेषज्ञ ज्ञान और अनुभव से विश्वविद्यालय की तकनीकी प्रगति में मार्गदर्शन करेंगे. उन्होंने मौलाना आजाद कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई की डिग्री हासिल की है और बीएचईएल से एमटेक किया है. उनकी विशेषज्ञता भारी विद्युत उपकरणों के डिज़ाइन और निर्माण में है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : एदल गांव में शिव गाजन पर्व धूमधाम से मनाया गया प्रोफेसर जैन के शैक्षिक और…
भक्तों ने तीन दिन व्रत रखकर किया बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के राजनगर प्रखंड अंतर्गत एदल गांव में शिव पूजा कमेटी एवं ग्रामीणों ने इस वर्ष भी शिव गाजन पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया. तीन दिनों के कठिन व्रत के बाद गुरुवार शाम को करीब 360 भक्तगण बाबा भोलेनाथ की पूजा के लिए गांव के नजदीकी तालाब में नहाकर जाम डाली लेकर शिव मंदिर पहुंचे. एदल गांव के शिव पूजा कमेटी के पुजारी संजीत मुखर्जी और अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि लगभग 300 साल पहले इसी तालाब में बाबा भोलेनाथ का अबीर भाव…
रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण, यात्रा अनुभव और सामाजिक जुड़ाव को नया रूप दे रहा है भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार भारत का रेलवे नेटवर्क फतेह लाइव, रिपोर्टर भारत आज तीव्र गति से विकास की ओर अग्रसर है, और इस बदलाव की झलक देश के भौतिक परिदृश्य में स्पष्ट दिख रही है. नए सड़क मार्ग, एक्सप्रेसवे और हवाई अड्डे इस प्रगति के प्रतीक हैं. इसी क्रम में रेलवे स्टेशन भी एक महत्वपूर्ण परिवर्तन के दौर से गुजर रहे हैं. पहले जर्जर और भीड़भाड़ वाले स्टेशनों को अब आधुनिकता, संस्कृति और नवाचार का केंद्र बनाया जा रहा है. अमृत भारत स्टेशन…
रणधीर वर्मा चौक पर शरबत और पेयजल सेवा से लोगों को मिली गर्मी से राहत फतेह लाइव, रिपोर्टर धनबाद में गुरुवार को श्री लालजी प्रशिक्षण केंद्र एवं भूमिहार महिला समाज की ओर से रणधीर वर्मा चौक पर राहगीरों को शरबत और पेयजल सेवा प्रदान की गई. इस कार्यक्रम का आयोजन डॉक्टर भक्ति सिंह और इश्मिता सिंह की देखरेख में हुआ. इस पहल का उद्देश्य गर्मी से परेशान राहगीरों को राहत देना था. श्री लालजी प्रशिक्षण केंद्र और भूमिहार महिला समाज के सदस्यों ने मिलकर इस सेवा को सफल बनाया. इसे भी पढ़ें : Dhanbad : चोरों ने तिवारी परिवार के घर…
सिंदरी के शहरपुरा बाजार के पास कोलनी J-15 में चोरी, पड़ोसियों की अनजान रहना घटना को बना रहा गंभीर सामाजिक दूरी और अपराध: छोटे शहरों में बढ़ती चुनौती फतेह लाइव, रिपोर्टर सिंदरी के शहरपुरा बाजार से सटे कोलनी J-15 में रहने वाले जीवितेश जलज उर्फ राजु तिवारी के घर से चोरों ने ताला तोड़कर लगभग 10 लाख रुपये मूल्य का सोना और चांदी के गहने चोरी कर लिए. जीवितेश अपनी बेटी रानी जीविका के इलाज के लिए पत्नी अनामिका तिवारी के साथ पटना गए थे. चोरी का पता तब चला जब एक शिक्षक, जो रोज पढ़ाने आते हैं, वहां पहुंचे…
धनबाद और रांची के खिलाड़ियों ने राज्य का मान बढ़ाया, वियतनाम में करेंगे देश का प्रतिनिधित्व फतेह लाइव, रिपोर्टर झारखंड पिकलबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बी. सुधीर ने घोषणा की है कि एशिया पिकलबॉल जूनियर ओपन 2025 के लिए ऑल इंडिया पिकलबॉल एसोसिएशन (AIPA) की टीम में झारखंड के तीन प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन हुआ है. धनबाद के जिगर विश्वकर्मा और रांची की बहनें प्रचेता कुमारी व सुचेता कुमारी इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. जिगर विश्वकर्मा ने बीते दो वर्षों से कड़ी मेहनत के साथ जरीया के बनियाही मैदान में अभ्यास किया, जहाँ मौसम की परवाह किए बिना…
झारखंड सरकार का चुनावी वादाखिलाफी, आदिवासी समुदाय में व्यापक आक्रोश फतेह लाइव, रिपोर्टर झारखंड सरकार द्वारा टीएसी की हालिया बैठक में ईचा डैम परियोजना को पुनः शुरू करने का निर्णय कोल्हान क्षेत्र के लाखों विस्थापित आदिवासियों के लिए एक बड़ा झटका है. वर्ष 2019 और 2024 के चुनावी घोषणापत्र में सरकार ने इस परियोजना को रद्द करने का वादा किया था, जिसके भरोसे लोगों ने इसे भारी समर्थन दिया था. अब वही सरकार डैम की ऊँचाई कम करने की बात कहकर जनभावनाओं को नजरअंदाज कर रही है. जयकिशन बिरुली ने इसे आदिवासी समाज की संस्कृति, आस्था और अस्तित्व पर सीधे…
जिला कृषि पदाधिकारी ने किसान मित्रों से योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की फतेह लाइव, रिपोर्टर पोटका प्रखंड के आंचल कार्यालय में 34 पंचायतों के किसान मित्रों के साथ जिला कृषि पदाधिकारी विवेक विरुआ, बिटीम कौशल झा, कल्याण पदाधिकारी और अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में एक बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में विवेक विरुआ ने कहा कि नए वित्तीय वर्ष में कृषि से संबंधित योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने के लिए एक सुनियोजित योजना बनानी होगी. उन्होंने किसानों से अपील की कि वे पिछले लाभार्थियों को छोड़कर नए किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम करें, ताकि सुदूर…
