Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के बैनर तले साहित्य और जागरूकता का संगम, 48 लेखकों की रचनाओं का संकलन ‘वैचारिकी’ में विद्यार्थियों से लेकर वरिष्ठ साहित्यकारों तक की सहभागिता फतेह लाइव, रिपोर्टर जुगसलाई स्थित होटल मेरेडियन में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत “वैचारिकी” पुस्तक का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित हुआ. इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्य उपभोक्ता संरक्षण आयोग के प्रभारी अध्यक्ष बसंत कुमार गोस्वामी उपस्थित थे. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और भारत माता तथा स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पण से हुआ. प्रांत उपाध्यक्ष एंजिल उपाध्याय ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया और अंकेश ने…
बोल बम के नारों के साथ भक्तों में दिखा गजब का उत्साह, 25 जुलाई से शुरू होगी यात्रा भक्तों के सहयोग से होगा बाबा बैद्यनाथ की भव्य यात्रा का सफल आयोजन फतेह लाइव, रिपोर्टर सोनारी स्थित बाबा भूतनाथ मंदिर परिसर में बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ द्वारा आयोजित नि:शुल्क कांवर यात्रा के लिए पंजीयन का कार्य तेज़ी से चल रहा है. 25 जुलाई 2025 से शुरू होने वाली इस यात्रा में हिस्सा लेने के लिए लोग भारी संख्या में पहुंच रहे हैं. पंजीयन के दौरान शिवभक्तों ने हाथों में पोस्टर लेकर “बोल बम” के नारे लगाए, जिससे मंदिर परिसर का माहौल…
Jamshedpur : नावा जुवान जुमिद आखड़ा गोड़ाडीह को रक्तदान में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया
वीवीडीए के आजीवन सदस्य राजेश मार्डी ने मोमेंटो देकर किया सम्मानित फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के “ट्राइबल ब्लड मैन” के नाम से प्रसिद्ध 78 बार के रक्तदाता राजेश मार्डी ने गोड़ाडीह की सामाजिक संस्था नावा जुवान जुमिद आखड़ा को उनके निरंतर रक्तदान अभियान के लिए वीवीडीए की ओर से मोमेंटो देकर सम्मानित किया. संस्था द्वारा वर्ष 2023 में 117 यूनिट और 2024 में 115 यूनिट रक्त संग्रह किया गया है. राजेश मार्डी ने बताया कि गोड़ाडीह गांव के लोग रक्तदान के प्रति काफी जागरूक हो रहे हैं और इन शिविरों में महिलाओं की भागीदारी भी सराहनीय है. इसे भी पढ़ें…
पहले से संचालित नेवेल यूनिट के साथ अब आर्मी यूनिट भी, प्राचार्य ने बताया गौरव का विषय प्राचार्य ने छात्रों को दी शुभकामनाएं, शिक्षकों का जताया आभार फतेह लाइव, रिपोर्टर डीएवी पब्लिक स्कूल, सीसीएल कथारा में लंबे समय से प्रतीक्षित एनसीसी के आर्मी यूनिट की शुरुआत हो गई है. इससे पूर्व विद्यालय में पहले से ही नेवेल यूनिट के 50 छात्र प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं. अब आर्मी यूनिट की शुरुआत से छात्रों को एक और नया मंच मिला है. झारखंड 22 एनसीसी बटालियन हजारीबाग से आए अधिकारियों—सूबेदार अनिल कुमार, नायक सूबेदार सुरेंद्र चंदेल और हवलदार संजीव कुमार ने विद्यालय…
जमींदार पंडित की फांसी की सच्ची घटना बनी परंपरा की नींव, बिना मुस्लिम परिवार के गांव में हर साल ताजिया और फातिहा धर्म की दीवारें नहीं, परंपरा और सम्मान बनाते हैं एकजुट समाज फतेह लाइव, रिपोर्टर नावाडीह प्रखंड का बरई गांव सांप्रदायिक सौहार्द और आस्था की एक ऐसी मिसाल है, जो पूरे देश के लिए प्रेरणा बन सकती है. यहां एक हिंदू परिवार पिछले डेढ़ सौ वर्षों से मोहर्रम का पर्व पूरी श्रद्धा और परंपरा के साथ मना रहा है. गांव में एक भी मुस्लिम परिवार नहीं है, फिर भी मोहर्रम के मौके पर फातिहा, ताजिया और कर्बला की सभी…
डीवीसी और कोल इंडिया का संयुक्त प्रयास, 16,500 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक प्लांट डीवीसी की हरित ऊर्जा और संरचनात्मक योजनाएं, चंद्रपुरा को बनाएंगी मॉडल पावर हब फतेह लाइव, रिपोर्टर दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) का चंद्रपुरा ताप विद्युत केन्द्र देश में बिजली उत्पादन के क्षेत्र में एक अहम स्थान रखता है. वर्तमान में इसकी इकाई संख्या सात और आठ से कुल 500 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है. यह प्लांट देशभर में उच्च पीएलएफ और कई अन्य मानकों पर खरा उतरते हुए कई ऐतिहासिक कीर्तिमान बना चुका है. आने वाले वर्षों में डीवीसी चंद्रपुरा में 1600 मेगावाट (800×2)…
टाईब्रेकर तक पहुंचा मुकाबला, गोलकीपर एन.जी. सरकार बने मैच के हीरो सीआईएसएफ की जीत में गोलकीपर एन.जी. सरकार की निर्णायक भूमिका फतेह लाइव, रिपोर्टर डीवीसी के स्थापना दिवस के अवसर पर चंद्रपुरा थर्मल पावर स्टेशन (सीटीपीएस) के फुटबॉल मैदान में एक रोमांचक फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया. यह मुकाबला डीवीसी सीटीपीएस और सीआईएसएफ की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें सीआईएसएफ की टीम ने 6-5 से जीत दर्ज की. पहले हाफ में सीआईएसएफ ने बढ़त बनाई, लेकिन दूसरे हाफ में डीवीसी की टीम ने वापसी करते हुए स्कोर बराबर कर लिया. निर्धारित समय तक स्कोर 1-1 से बराबर रहने…
आजीवन सदस्यों की सर्वसम्मति से दिनेश कुमार बने अध्यक्ष, नई कमिटी निर्माण पर जोर फतेह लाइव, रिपोर्टर छत्तीसगढ़ी समाज की शैक्षणिक संस्था सी पी समिति मध्य विद्यालय केबुल बस्ती के अध्यक्ष और प्रबंधन समिति के चुनाव 3 वर्ष की अवधि के बाद आयोजित किए गए. इस बार भी सभी आजीवन सदस्यों ने सर्वसम्मति से दिनेश कुमार को पुनः अध्यक्ष पद के लिए चुना. आम सभा में एक स्वर से समर्थन मिलने पर दिनेश कुमार ने कहा कि उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसे वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभा रहे हैं. उन्होंने पिछले तीन वर्षों के विकास…
पूजन-अर्चना और भोग-प्रसाद वितरण के साथ मंदिर में विशेष आयोजन फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर में श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर (बिड़ला मंदिर) का प्रथम जीर्णोद्धार वार्षिकोत्सव 7 जुलाई सोमवार को धूमधाम से मनाया जाएगा. सुबह 9 बजे से पूजा कार्य प्रारंभ होगा, जिसमें विनोद पाण्डेय एवं दस अन्य पंडित शामिल होंगे. मंदिर जीर्णोद्धार ट्रस्ट के संयोजक सरयू राय ने बताया कि मंदिर के सभी देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना विधिवत रूप से की जाएगी. मां काली की प्रतिमा के समक्ष दुर्गा सप्तशती पाठ होगा, शिवलिंग पर रुद्राभिषेक होगा, श्री लक्ष्मीनारायण जी की प्रतिमा के समक्ष विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ होगा. हनुमान जी की प्रतिमा के…
पर्यावरण संरक्षण के लिए समाज में जागरूकता फैलाने का सराहनीय प्रयास जारी फतेह लाइव, रिपोर्टर इनर व्हील क्लब ऑफ़ गिरिडीह सनशाइन द्वारा एक विशेष पर्यावरण जागरूकता अभियान “प्लास्टिक हटाओ, कपड़े का बैग अपनाओ” लगातार जारी है. इस अभियान के तहत क्लब की सदस्याएं आम जनता के बीच पहुंचकर प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता फैला रही हैं. लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए, क्लब की टीम ने कपड़े के बैग वितरित किए और बताया कि प्लास्टिक बैग के स्थान पर कपड़े के बैग अपनाकर हम कैसे अपने पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रख सकते हैं. यह पहल…
