Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के निर्देश पर शनिवार को बारीडीह कार्यालय में अशोक कुमार के नेतृत्व में 161 लोगों को पूर्व में स्वीकृत वृद्धा पेंशन का प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इस मौके पर काकुली मुखर्जी, शिवानी सिंह, मनोरमा सिंह, पुतुल सिंह, अभय सिंह, गौतम धर आदि मौजूद थे।
उपायुक्त ने की नगर निकाय अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा फतेह लाइव, रिपोर्टर. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में नगर निकायों के माध्यम से संचालित विभिन्न विकास योजनाओं में प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा प्रवर्तित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति, राजस्व संग्रहण पर विस्तृत चर्चा हुई। अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद, उप नगर आयुक्त जेएनएसी कृष्ण कुमार, सभी सहायक नगर आयुक्त समेत एई, जेई, सिटी मैनेजर व अन्य कर्मी उपस्थित रहे. बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी नगर निकायों में मदवार योजनाओं की स्थिति, स्वीकृत कार्यों की…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सीपीआई (एम) के सिंदरी बलियापुर लोकल कमिटी सचिव विकास कुमार ठाकुर, सिंदरी शाखा 1 के सचिव गौतम प्रसाद, शाखा 2 के सचिव सूर्य कुमार सिंह, शाखा 3 के सचिव राज नारायण तिवारी तथा एडवा नेत्री रानी मिश्रा ने कॉमरेड एसपी तिवारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि कल सुबह पटना के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया. वे 80 वर्ष के थे. जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में पीएचडी करने के दौरान वे एस एफ आई से जुड़ गए. आपातकाल की समाप्ति के बाद वे बिहार चले आए और नौजवान मोर्चे पर काम…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. इनरव्हील क्लब जमशेदपुर वेस्ट ने 5 जुलाई को यूनाइटेड क्लब में अपने 11वें वार्षिक इंस्टॉलेशन समारोह का आयोजन किया. इस अवसर पर इनरव्हील डिस्ट्रिक्ट 325 की ए० सी० मेंबर अलकनंदा बक्शी, डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी निभा मिश्रा सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. निवर्तमान अध्यक्ष पापिया चटर्जी ने स्वागत भाषण देते हुए पिछले वर्ष की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला. तत्पश्चात क्लब की सचिव अंतरा चक्रवर्ती ने वर्ष 2024-25 में क्लब द्वारा किए गए कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया. कार्यक्रम में निवर्तमान अध्यक्ष पापिया चटर्जी ने नव-निर्वाचित अध्यक्ष सनोबर हसन को कॉलर पहनाकर अध्यक्ष पद…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सीआईएससीई जोनल लॉन टेनिस टूर्नामेंट 2025 शनिवार को एक्सएलआरआई, जमशेदपुर में संपन्न हुआ। दो दिनों तक चले इस टूर्नामेंट में क्षेत्र भर के स्कूलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया । जिसमें लोयोला के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा। उद्घाटन समारोह में लोयोला स्कूल के पूर्व प्रिंसिपल एवम एक्सएलआरआई के रेक्टर रेव. फादर ऑगस्टीन वट्टामट्टम मौजूद थे। लोयोला स्कूल के प्रिंसिपल फादर विनोद फर्नांडीज ने उन्हें एक पौधा भेंट किया। इस अवसर पर रेक्टर फादर केएम जोसेफ के साथ-साथ अधिकारी, रेफरी, प्रेस सदस्य और खेल शिक्षक भी मौजूद थे। फादर विनोद फर्नांडीज ने अपने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट ने अपने नए अध्यक्ष, सचिव और टीम को जिम्मेदारी सौंपने के लिए होटल रमाडा में “कारवाँ” नाम से एक खास कार्यक्रम आयोजित किया। हर साल रोटरी क्लब में नेतृत्व बदलने की परंपरा होती है और यह कार्यक्रम उसी सिलसिले का हिस्सा था। इस मौके पर क्लब की समाज सेवा और नेतृत्व के प्रति प्रतिबद्धता को भी मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान और दीप जलाने के साथ हुई, जिससे माहौल बहुत ही सम्मानजनक और शुभ बन गया। इस कार्यक्रम का सबसे खास पल था – नई टीम का स्वागत और उन्हें कार्यभार…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत निर्मल नगर में चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का एक मामला प्रकाश में आया है. घटना के बाद मामला सोनारी थाने पर पहुंचा पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि आरोपी सन्नी उर्फ साहिल बारी निर्मल नगर बिलास बस्ती का रहने वाला है. घटना के समय बच्ची के माता-पिता अपने घर पर नहीं थे. शुक्रवार को दिन के 1.30 बजे से लेकर दिन के 2 बजे के बीच आरोपी ने बच्ची के घर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह इलाके में शनिवार को जेएमएम नेता जाबिर हुसैन और उनके भाई जसीम अहमद उर्फ कल्लू पर सलमान गैंग के सदस्यों ने जानलेवा हमला कर दिया. दोनों भाइयों को गंभीर हालत में एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हमले का कारण छोटा हाथी वाहन को लेकर विवाद बताया जा रहा है. सलमान गैंग के सदस्य कल्लू से वाहन मांगने आए थे, लेकिन कल्लू ने मना कर दिया. इससे नाराज होकर गैंग के सदस्यों ने कल्लू और जाबिर पर चाइनीज चापड़ और बेस बैट से हमला कर दिया. घटना की जानकारी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर की बागबेड़ा पुलिस ने 2021 में घटित बलात्कार के प्रयास और मारपीट के मामले में फरार (NBW) वारंटी को गिरफ्तार करके शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपी बागबेड़ा सीपी टोला निवासी राहुल शर्मा उर्फ कारतूस है. पिछले चार सालों से वह फरार था. बीती रात बागबेड़ा पुलिस को सूचना मिली कि वह अपने घर में ठहरा हुआ है. इसके बाद थाना प्रभारी ने नेतृत्व में छापामारी कर उसे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई और पुलिस ने इस वारंटी को जेल भेजकर चैन की सांस ली.
9 जुलाई को देशव्यापी आम हड़ताल को लेकर ट्रेड यूनियनों की प्रेस कॉन्फ्रेंस 7 जुलाई को, INTUC कार्यालय में होगी प्रेस वार्ता प्रेस वार्ता में होगा हड़ताल की रणनीति का खुलासा, ट्रेड यूनियनें सरकार से आर-पार की लड़ाई के मूड में फतेह लाइव, रिपोर्टर केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और कर्मचारी फेडरेशनों के संयुक्त मंच द्वारा देशभर में 9 जुलाई 2025 को आहूत राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल को लेकर गोलमुरी टीनप्लेट वर्कर्स यूनियन (INTUC) कार्यालय में आगामी 7 जुलाई को दोपहर 4 बजे से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी. यह हड़ताल मूल रूप से 20 मई को प्रस्तावित थी, जिसे पहलगाम की…
