Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
एसएसपी ने क्राइम मीटिंग में लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन मादक पदार्थों की रोकथाम और तकनीकी प्रणालियों के कार्यान्वयन पर चर्चा की फतेह लाइव, रिपोर्टर शुक्रवार को जमशेदपुर एसएसपी किशोर कौशल ने क्राइम मीटिंग का आयोजन किया, जिसमें सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग समेत सभी पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस निरीक्षक और थाना प्रभारी मौजूद रहे. इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई. बैठक में एसएसपी ने लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए थानेदारों को सख्त निर्देश दिए. इसके अलावा, वारंटों और कुर्की के शीघ्र निष्पादन पर भी जोर दिया गया. एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों…
“खेलो भारत” के अंतर्गत नगर खेल कुंभ कबड्डी प्रतियोगिता में गिरिडीह कबड्डी एसोसिएशन ने हासिल की जीत फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् द्वारा “खेलो भारत” के तहत नगर खेल कुंभ कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता का उद्घाटन गिरिडीह के मुफशिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, महाविद्यालय के प्राचार्य अनुज कुमार, डॉ. एसपी सिंहा, कृष्णा त्रिवेदी और विनीता कुमारी ने किया. इस मौके पर उन्होंने विद्या की देवी मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद जी के चित्रों में माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की. कबड्डी प्रतियोगिता में सात छात्राओं और आठ छात्रों की टीमों…
सेवानिवृत्ति पर शिक्षकों और कर्मचारियों ने प्रोफेसर राय को किया सम्मानित, साझा किए अनुभव फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह महाविद्यालय में शुक्रवार को प्रोफेसर आरएस राय को उनके सेवानिवृत्ति अवसर पर एक भावभीनी विदाई दी गई. यह समारोह महाविद्यालय के प्राचार्य कक्ष में आयोजित किया गया, जिसमें महाविद्यालय के शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों ने प्रोफेसर राय को सम्मानित किया. समारोह के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनुज कुमार ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया. वहीं, प्रभारी प्राचार्य प्रो. ओंकार चौधरी ने अंग वस्त्र पहनाकर उनके साथ बिताए गए अनुभवों को साझा किया. इस अवसर पर प्राचार्य ने शायराना अंदाज में…
पुरानी रंजिश के कारण 40 वर्षीय विजय यादव की हत्या, चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, हथियार और अन्य सामान जब्त फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह के तिसरी थाना क्षेत्र में 40 वर्षीय विजय यादव की हत्या का मामला पुलिस ने मात्र 24 घंटे में सुलझा लिया है. विजय यादव का अपहरण कर हत्या कर दी गई थी और शव को झाझा प्रखंड के सिमुरतल्ला के जंगल में फेंक दिया गया था. इस घटना के बाद गिरिडीह, तिसरी, खोरीमहुआ और सिमुरतल्ला पुलिस की टीम ने मिलकर त्वरित कार्रवाई की और हत्या की गुत्थी सुलझाई. एसपी गिरिडीह ने बताया कि हत्या का कारण…
प्राइमरी विंग में उत्साह और हर्ष के साथ बुजुर्गों का सम्मान, बच्चों ने नृत्य और गीत प्रस्तुतियां दीं फतेह लाइव, रिपोर्टर आज संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर के प्राइमरी विंग में ‘ग्रैंड पेरेंट्स डे’ बड़े उत्साह और हर्ष के साथ मनाया गया. इस अवसर पर एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी के बीच के पवित्र प्रेम संबंधों का जीवंत प्रदर्शन देखने को मिला. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के रूप में संयुक्त सचिव शिवकुमार देवड़ा और विद्यालय की प्रशासिका शोभा गनेरीवाल, प्राचार्या नीलकमल सिन्हा, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य निर्मल झुनझुनवाला, शैक्षणिक प्रभारी सत्यरंजन दत्ता और शिक्षक प्रभारी अनूप कुमार पटनायक…
सांसद प्रतिनिधि और यूनियन पदाधिकारियों ने नारियल फोड़ कर बस को किया रवाना मऊभंडार शिव मंदिर से श्रद्धालुओं की यात्रा हुई शुरू विधिपूर्वक पूजा-अर्चना के साथ सभी को दी गई शुभकामनाएं फतेह लाइव, रिपोर्टर महाकुंभ स्नान के लिए मऊभंडार से 50 से अधिक श्रद्धालु शुक्रवार को प्रयागराज के लिए रवाना हुए. मऊभंडार शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की और महाकुंभ यात्रा के लिए प्रार्थना की. पुजारी निरंजन मिश्रा के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सांसद प्रतिनिधि दिनेश साव, यूनियन अध्यक्ष बीएन सिंहदेव, महासचिव ओमप्रकाश सिंह, नरेन्द्र कुमार राय, संजय कुमार और ललन पांडेय ने नारियल फोड़ा और अपनी शुभकामनाओं…
आईसीसी के कर्मचारी त्रिलोचन सिंह उर्फ तोची का जलवा फतेह लाइव, रिपोर्टर इंसान की जिंदगी में कुछ पल बहुत यादगार होते हैं एक कर्मचारी की जिंदगी का सबसे यादगार पल रिटायरयरमेंट है इस पल को यादगार बनाने में कुछ लोग कुछ अलग कर गुजरते हैं ऐसा ही कुछ आईसीसी कारखाने मऊ भंडार में कार्यरत कर्मचारी त्रिलोचन सिंह ने किया. 31 जनवरी को जब त्रिलोचन सिंह रिटायर हुए तो रिटायरमेंट कार्यक्रम के बाद जैसे ही वह बाहर निकले उनके परिजन बैंड बाजे और घोड़े के साथ उनका इंतजार कर रहे थे. त्रिलोचन सिंह के बाहर निकलते ही उनके भाई अजीत सिंह,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात ग्वालाबस्ती इलाके में स्थानीय लोगों ने रविदास गिरोह के दो सदस्य, अजय गौड़ और ऋतिक कुमार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने अजय गौड़ से एक हथियार भी बरामद किया. शुक्रवार को इस मामले का खुलासा करते हुए सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने जानकारी दी. एसपी ने बताया कि अजय गौड़ पहले भी आर्म्स एक्ट और रंगदारी जैसे गंभीर अपराधों में जेल जा चुका है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : केमिकल डिजास्टर, गैस लिकेज से बचाव हेतु एनडीआरएफ, जिला प्रशासन एवं टाटा स्टील ने किया…
पुलिस के सामने सिर फोड़ा, बोडीगार्ड को भी पीटा फतेह लाइव, रिपोर्टर बिहार के कैमूर जिले में स्कूल बस खड़ी करने को लेकर हुई मारपीट में सासाराम लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनोज राम गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें वाराणसी रेफर किया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक, जिले के कुदरा थाना अंतर्गत नाथूपुर गांव के पास निकाले गए एक चुनावी विजय जुलूस के दौरान सड़क पर खड़ी सांसद मनोज राम के भाई की स्कूल बस को लेकर विवाद शुरू हुआ. विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में सांसद गंभीर रूप से…
राजद महासचिव ने शिवराज गुप्ता के परिवार को दिया सांत्वना, उत्तर प्रदेश और केंद्र से की मुआवजे की मांग फतेह लाइव, रिपोर्टर महाकुंभ के दौरान प्रयागराज में हुए भयंकर हादसे में शिवराज गुप्ता की मौत के बाद, राजद महासचिव पुरेंद्र नारायण सिंह ने मृतक के परिजनों से मिलकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की. यह मुलाकात राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के निर्देश पर की गई. श्रम नियोजन मंत्री संजय प्रसाद यादव के आदेश पर पुरेंद्र नारायण सिंह मुसाबनी पहुंचे और वहां शिवराज गुप्ता के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. मऊभंडार में पत्रकारों…
