Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह 30 जनवरी को बीआईटी सिंदरी के असैनिक अभियंत्रण विभाग द्वारा प्लैटिनम जुबली लेक्चर सीरीज के अंतर्गत “गेट और ईएसई में मास्टरिंग – करियर पथ, परीक्षा रणनीतियाँ और विकास” विषय पर आज एक एक्सपर्ट लेक्चर का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मेड ईजी के वरिष्ठ अध्यापक शिशिर परसई और तकनीकी सलाहकार सीमंत श्रीवास्तव ने मुख्य वक्ता के रूप में छात्रों को मार्गदर्शन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता असैनिक अभियंत्रण विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. जीतू कुजूर और आयोजन का मार्गदर्शन निदेशक प्रो. (डॉ.) पंकज राय ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ से किया गया.…
फतेह लाइव, रिपोर्टर एमजीएम थाना क्षेत्र के रुपयेडांगा के रहने वाले युवक ने गुरुवार दोपहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. मृतक का नाम राम कर्मकार (26) है, जो पुट्टी का काम करता था. फिलहाल उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतक की पत्नी सोनिया कर्मकार ने बताया कि उनके दो बच्चे हैं. उनके पति ने 5 बैंकों से 2 लाख का लोन लिया था. लोन नहीं चुका पाने के कारण वह परेशान रहता था. यही कारण है कि उसने आत्महत्या कर ली है. उन्होंने बताया कि घटना के वक्त वह घर पर नहीं थी. इसे…
विधायक मंजू देवी की उपस्थिति में ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, ब्लाइंड स्टिक समेत अन्य उपकरणों का वितरण फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह के आकांक्षी प्रखंड जमुआ में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में एक दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक मंजू देवी शामिल हुईं. शिविर में दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के बीच सहायक उपकरणों का वितरण किया गया. विधायक मंजू देवी ने दिव्यांगजनों के बीच ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, बैटरी चलित साइकिल, ब्लाइंड स्टिक, श्रवण यंत्र, बैशाखी और हेलमेट वितरित किए. वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को कमर…
स्नेह कश्यप की अध्यक्षता में बालिकाओं के अधिकार, शिक्षा और सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह के डीआरडीए सभागार में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती स्नेह कश्यप की अध्यक्षता में “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान के तहत एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यशाला में बालिकाओं के सशक्तिकरण और उनके अधिकारों के बारे में चर्चा की गई, जिसमें शिक्षा, कानूनी अधिकार, चिकित्सा सेवाएं, हिंसा, बाल विवाह, जेंडर समानता, साइबर सुरक्षा और अन्य संबंधित विषयों पर प्रकाश डाला गया. कार्यशाला के दौरान श्रीमती स्नेह कश्यप ने “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” योजना की महत्ता को बताया और बताया कि…
कदमा क्षेत्र में ठेकेदार द्वारा तैनात सफाईकर्मियों की संख्या में भारी कमी, नगर आयुक्त से नहीं मिला जवाब फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के निर्देश पर उनके सहयोगियों ने गुरुवार को कदमा क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया. इस निरीक्षण में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई कि कदमा क्षेत्र के लिए तय 72 सफाईकर्मियों के मुकाबले मात्र 54 सफाईकर्मी ही कार्यरत थे. इस निरीक्षण में जेएनएसी के सिटी मैनेजर भी उपस्थित थे, लेकिन वे इस संबंध में कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सके कि निर्धारित संख्या से कम सफाईकर्मी क्यों कार्यरत हैं. विधायक सरयू…
गिरिडीह स्टेडियम में हुए विभिन्न खेल आयोजनों में विजेताओं को किया गया सम्मानित फतेह लाइव, रिपोर्टर नेहरू युवा केंद्र गिरिडीह (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वावधान में गिरिडीह स्टेडियम में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग हेतु फुटबॉल, 400 मीटर दौड़ एवं लंबी कूद, जबकि महिला वर्ग में कबड्डी, 200 मीटर दौड़ एवं रस्सी कूद की प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं. इस आयोजन में गिरिडीह जिले के पांच प्रखंडों (बेंगाबाद, डुमरी, तिसरी, पीरटांड़, जमुआ) से विजेताओं ने भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता के दौरान युवाओं में जोश…
अखंड पाठ, नृत्य, नाटक और भजन के साथ संपन्न हुआ दो दिवसीय कार्यक्रम गुरु गोविंद धाम मंदिर का 21वां वर्षगांठ भी मनाया गया फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह के श्री कबीर ज्ञान मंदिर में सद्गुरु विवेक साहब के निर्वाण दिवस के अवसर पर दो दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया गया. पहले दिन की शुरुआत संत कबीर साहब के कृत साखीग्रंथ के पाठ से हुई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया. कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने सद्गुरु विवेक साहब की पावन समाधि पर चादर अर्पित की. कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में नन्हे मुन्ने बच्चों ने भावनात्मक नृत्य की प्रस्तुति दी और ‘जागो…
साइबर अपराधियों के गिरोह का पर्दाफाश गर्भवती महिलाओं और एयरटेल पेमेंट बैंक के नाम पर ठगी का था मामला फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए बेंगाबाद थाना क्षेत्र के फुरसोडीह गांव से तीन शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई गिरिडीह पुलिस के साइबर अपराध उन्मूलन अभियान के तहत की गई. पुलिस ने प्रतिबिम्ब पोर्टल से मिली सूचना के आधार पर यह छापेमारी की, जिसमें तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों में अदालत अंसारी, समीर अंसारी उर्फ इसाक अंसारी और समसुद अंसारी शामिल हैं. पुलिस ने…
यूनियन अध्यक्ष ने टाटा कंपनी से चालक और वाहन मालिकों की समस्याओं पर तत्काल समाधान की मांग की फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ऑनर एसोसिएशन ने एक बार फिर अपनी मांगों को लेकर 12 फरवरी से चाबी छोड़ो भूख हड़ताल की घोषणा की है. यूनियन के अध्यक्ष जय किशोर सिंह ने इस फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि यह कदम तब उठाया गया जब टाटा कंपनी प्रबंधन ने लगातार चालकों और वाहन मालिकों की समस्याओं की अनदेखी की. उन्होंने कहा कि यूनियन के द्वारा बार-बार टाटा कंपनी को वाहन मालिकों और चालकों की समस्याओं से अवगत कराया गया…
चड़क छिकड़ महिला समिति द्वारा राशन देने पर 500 कार्ड धारियों ने किया विरोध प्रदर्शन, जांच और कार्रवाई की मांग फतेह लाइव, रिपोर्टर पोटका प्रखंड के रसुनचोपा पंचायत स्थित लेंगाडीह गांव स्थित चड़क छिकड़ जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकान के सामने सैकड़ों राशन कार्ड धारियों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए दुकान में तालाबंदी कर दी. यह प्रदर्शन सितंबर 2024 से जनवरी 2025 तक राशन नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों ने किया. लगभग 500 राशन कार्ड धारियों ने आरोप लगाया कि दुकानदार द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिनियम का उल्लंघन करते हुए अनाज की कालाबाजारी की जा रही है. ग्रामीणों का कहना था…
