Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर रांची के खेल गांव में 27 दिसंबर से 29 दिसंबर तक हुए तृतीय भगवान बिरसा मुंडा ओपन राष्ट्रीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में गिरिडीह से 6 खिलाड़ी भाग लिया था. इनके कोच आकाश कुमार स्वर्णकार और रोहित राय थे. इन खिलाड़ियों में से 5 खिलाड़ी पदक जीतने में कामयाब रहे. गिरिडीह जिला ताईक्वांडो संघ के महासचिव अमित स्वर्णकार ने बताया कि 27 दिसंबर से 29 दिसंबर तक रांची के खेल गांव में हुए भगवान बिरसा मुंडा ओपन राष्ट्रीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित किया गया था. जिसमें गिरिडीह के 6 खिलाड़ियों में से 5 खिलाड़ी पदक अपने नाम करने में कामयाब…
फतेह लाइव, रिपोर्टर सोमवार सुबह दक्षिण पूर्व रेलवे के जुरूली-बांसपानी रेलखंड के अप लाइन पर एक हाइवा और मालगाड़ी की भीषण टक्कर हो गई. इस टक्कर में हाइवा के ड्राइवर की हालत बेहद गंभीर है. मिली जानकारी के अनुसार हाइवा भी काफी क्षतिग्रस्त हो गई है, जबकि मालगाड़ी के दोनों चालकों का पता नहीं चल पाया है. घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है. डंगोआपोसी स्टेशन से राहत और बचाव दल घटना स्थल की ओर रवाना हो गए हैं. बहरहाल सवाल यह उठता है कि रेल लाइन पर हाइव कैसे आया, यह जांच का…
फतेह लाइव रिपोर्टर पोटका प्रखंड अंतर्गत टांगराईन पंचायत के मुहूलडिहा गांव में आगामी 13 फरवरी से लेकर 19 फरवरी तक सनातन धर्म और संस्कारों की उत्थान हेतु श्री श्री राधा-गोविंद भागवत सेवा संघ दक्षिण पोटका के सौजन्य से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा. जिसमें कथावाचक नादिया नवद्वीप के श्यामसुंदर चक्रवर्ती महाराज सह संप्रदाय के मधुर वाणी से भागवत कथा का प्रवचन किया जाएगा. जिसकी तैयारी को लेकर पल्ली मंगल उच्च विद्यालय कैरासाई के प्रांगण में संघ के अध्यक्ष रामेश्वर पात्रो की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई. कथा वाचन को सफल एवं भव्यता पूर्वक आयोजित करने…
महावीर मंदिर न्यास के सचिव भी रहे फतेह लाइव रिपोर्टर महावीर मंदिर न्यास के सिचव और अयोध्या मंदिर ट्रस्ट के संस्थापकों में से एक आचार्य किशोर कुणाल का रविवार सुबह निधन हो गया. वे 74 वर्ष के थे. आज सुबह उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ, उसके बाद तुरंत महावीर वात्सल्य अस्पताल ले जाया गया,जहां उन्हें बचाया नहीं जा सका. आचार्य किशोर कुणाल की अंतिम यात्रा सोमवार सुबह 9 बजे आवास से शुरू होगी. घर से महावीर वात्सल्य अस्पताल होते हुए महावीर मंदिर में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. हाजीपुर के कोनहारा घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा.जब देश में वीपी…
फतेह लाइव रिपोर्टर रविवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत स्वर्गीय डॉ मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एक सभा का आयोजन एफ यूनियन इंटक प्रांगण में सिंदरी नगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा की गई जिसमें कांग्रेसी के अलावे महागठबंधन के साथी भी उपस्थित हुए. डॉ मनमोहन सिंह को सभी सम्मिलित लोगों ने 2 मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि देने के बाद पुष्पांजलि कर उनके जीवनी पर संक्षिप्त रूप से प्रकाश डाला. अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि सादगी, सरलता, सद्भाव उनके व्यक्तित्व को निखारने का काम किया. उनके प्रधानमंत्री काल में किए गए प्रमुख कार्य का भी…
फतेह लाइव रिपोर्टर सिन्दरी आंचलिक सत्संग परिवार (SKSND) के तत्वावधान में परम प्रेममय युग पुरुषोत्तम श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी का 137वां जन्म महोत्सव रविवार को बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया. यह आयोजन सिन्दरी के गुरुद्वारा परिसर में किया गया. महोत्सव को अनुकलाब्द 79 के रूप में भी जाना जाता है. श्री श्री ठाकुर जी की प्रेरणादायक वाणी : “एक की चाह करते समय दस की चाह मत कर बैठो.एक का ही जिससे चरम हो, वही करो. सब कुछ पाओगे.” श्री श्री ठाकुर जी की यह वाणी हमें एकनिष्ठता, समर्पण और साधना की शक्ति का महत्व…
फतेह लाइव रिपोर्टर मेलबर्न में खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 9 विकेट पर 228 रन बना लिए हैं. ऑस्ट्रेलियाई टीम की बढ़त 333 रन पहुंच गई है. टेस्ट के चौथे दिन रविवार को भारतीय गेंदबाजों ने 173 रन पर ऑस्ट्रेलिया के 9 विकेट गिरा दिए थे. नाथ लायन (41) और स्कॉट बोलैंड (10) ने 10वें विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी की. दोनों नाबाद हैं. इनके अलावा मार्नस लाबुशेन ने 70 रन बनाए और कप्तान पैट कमिंस ने 41 रन की पारी खेली. जसप्रीत बुमराह ने 4 और मो. सिराज…
फतेह लाइव, रिपोर्टर तरुण हुरिया ने शनिवार को आधिकारिक तौर पर दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर डिवीजन के मंडल रेलवे प्रबंधक (डीआरएम) के रूप में पदभार संभाल लिया है. वह श्री राठौड़ का स्थान लेंगे. भारतीय रेलवे मैकेनिकल इंजीनियर्स सेवा (आईआरएसएमई) के 1993 बैच के एक प्रतिष्ठित अधिकारी श्री हुरिया अपने साथ भारतीय रेलवे में लगभग तीन दशकों का अनुभव लेकर आए हैं. मार्च 1995 में भारतीय रेलवे में शामिल होने के बाद, श्री हुरिया ने विभिन्न रेलवे में कई प्रमुख पदों पर कार्य किया है. चक्रधरपुर के डीआरएम के रूप में नियुक्ति से पहले, उन्होंने ईस्ट कोस्ट रेलवे में…
फतेह लाइव, रिपोर्टर सोमवती अमावस्या इस बार 30 दिसबंर को पड़ रहा है. इस बार सोमवती अमावस्या पर कई शुभ योगों का संयोग बन रहा है, जिससे अमावस्या का महत्व काफी बढ़ जाता है. इस दिन कुछ उपाय करने से आर्थिक स्थिति को सुधारा जा सकता है. यदि आपके घर में पैसों संबंधित समस्याएं चल रही हैं, तो आप माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए सोमवती अमावस्या के दिन इन उपायों को जरुर करें. इसे भी पढ़ें : New Delhi : मनमोहन सिंह अपने पीछे छोड़ गए हैं इतनी संपत्ति सोमवती अमावस्या के दिन करें…
फतेह लाइव, रिपोर्टर भारत के सबसे सम्मानित और प्रभावशाली राजनेताओं में से एक रहे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन हो गया है. वो भारत के सबसे सम्मानित और प्रभावशाली राजनेताओं में से एक रहे हैं. उन्होंने वर्ष 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री के रुप में कार्य किया. डॉ. मनमोहन सिंह भारत की आर्थिक नीतियों को आकार देने में अपनी भूमिका के लिए हमेशा याद किए जाएंगे. डॉ. मनमोहन सिंह आमतौर पर देश के इतिहास के परिवर्तनकारी वर्षों में मुख्य कर्ताधर्ता के रूप में रहे. मगर एक सार्वजनिक व्यक्ति के तौर पर उनकी वित्तीय स्थिति और व्यक्तिगत…
